By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर ठगे 80 लाख रुपये
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर ठगे 80 लाख रुपये
छत्तीसगढ़राज्य

ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर ठगे 80 लाख रुपये

Last updated: 2024/06/22 at 11:01 AM
Share
3 Min Read
ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर ठगे 80 लाख रुपये
SHARE

साइबर ठगी करने वाले शातिर अब लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग व शेयर ट्रेडिंग में लाभ दिलवाने का झांसा देकर उनसे ठगी कर रहे हैं। शातिरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में लाभ दिलवाने का झांसा देकर दो लोगों से कुल एक करोड़ नौ लाख 75 हजार रुपये की ठगी कर ली है। मामलों की शिकायत पर सुपेला व भिलाई नगर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि दल्लीराजहरा निवासी रश्मि सुनील की शिकायत पर सुपेला थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का मायका नेहरू नगर ईस्ट में है। वो 21 मई को अपने मायके आई हुई थी और फेसबुक पर ऑनलाइन वर्क से संबंधित रील्स देख रही थी। एक रील्स में उसे एक नंबर दिखा।

जिस पर पीड़िता ने संपर्क किया तो उसने वहां से उसे एक टेलीग्राम आईडी का लिंक दिया गया। उस लिंक को खोलने पर किसी दिलीप कुमार लेंका के नाम से आईडी दिखी और उसने बोला कि वो एक हजार रुपये से लेकर जितना चाहे उतने के कैपिटल का ऑनलाइन ट्रेड कर रुपये कमा सकती है।

आरोपितों के झांसे में आकर पीड़िता ने उनके बताए हुए खातों पर अलग अलग किस्तों में कुल 80 लाख 50 हजार 806 रुपये भेज दिए। आरोपित कभी गलत आईडी में रुपये भेजने की बात कहकर ठगी करते थे, तो कभी रुपये फंसने का भय दिखाकर रुपये मांगते थे। पीड़िता उनके बताए अनुसार उन्हें रुपये भेजती गई।

इतने रुपये लेने के बाद जब आरोपितों ने वीआईपी पैकेज लेने के नाम पर फिर से रुपये मांगे और पैकेज न लेने पर रुपये फंसने की धमकी दी तब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ और उसने सुपेला थाने में शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित मोबाइल धारकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूसरे मामले में सेक्टर-6 निवासी प्रदीप कुमार सिंह की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। साइबर ठग ने शेयर ट्रेडिंग में रुपये कमाने का झांसा देकर पीड़ित से 29 लाख 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपित ने शेयर मार्केट में रुपये लगाने पर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे अलग अलग खातों में रुपये जमा करवाकर ठगी की है।

पीड़ित ने तीन अप्रैल से लेकर 29 मई के बीच आरोपितों के बताए हुए खातों में रुपये जमा किए। जिसे आरोपितों ने हड़प लिया। इसके बाद पीड़ित ने भिलाई नगर थाना में शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

You Might Also Like

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण….

June 22, 2024 June 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 17 दिनों का रेलवे ब्‍लॉक खत्म होने से इस रूट की कैंसिल ट्रेनें पटरी पर लौटी 17 दिनों का रेलवे ब्‍लॉक खत्म होने से इस रूट की कैंसिल ट्रेनें पटरी पर लौटी
Next Article छत्‍तीसगढ़ में लोगों को मिली गर्मी से राहत; रायपुर में आज भी हो सकती है झमाझम बारिश छत्‍तीसगढ़ में लोगों को मिली गर्मी से राहत; रायपुर में आज भी हो सकती है झमाझम बारिश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’,  अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?