By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल ने गाजा में फिर बरपाया कहर; हमास प्रमुख के 10 रिश्तेदार मारे गए, कुल 26 की मौत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > इजरायल ने गाजा में फिर बरपाया कहर; हमास प्रमुख के 10 रिश्तेदार मारे गए, कुल 26 की मौत…
विदेश

इजरायल ने गाजा में फिर बरपाया कहर; हमास प्रमुख के 10 रिश्तेदार मारे गए, कुल 26 की मौत…

Last updated: 2024/06/26 at 9:44 AM
Share
3 Min Read
इजरायल ने गाजा में फिर बरपाया कहर; हमास प्रमुख के 10 रिश्तेदार मारे गए, कुल 26 की मौत…
SHARE

इजरायल की सेना ने एक बार फिर से गाजा सिटी पर कहर बरपाया है।

2 घरों, शहर के पूर्व और पश्चिम में विस्थापित लोगों के रहने वाले 2 स्कूलों और एक सभा को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए।

इनमें 26 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजरायली विमानों ने शहर के पश्चिम में अल-शाती शरणार्थी शिविर में हानियेह परिवार के घर को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागीं, जिसमें शरणार्थी शिविर जमींदोज हो गया।

हमले में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हानियेह की बहन सहित 10 लोग मारे गए और उनके परिवार के कई सदस्य मलबे में दबे हुए हैं।

इजरायल के नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने इसे लेकर बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि इजरायली सुरक्षा बलों ने गाजा शहर के पूर्व में अल-दारराज क्षेत्र में स्कूल और शहर के पश्चिम में अल शाती शिविर में दूसरे स्कूल को निशाना बनाया।

साथ ही, अल-शुजाइया के पड़ोस में अल-जमीली परिवार के घर को भी टारगेट किया गया। बयान के मुताबिक, कर्मचारियों ने इन जगहों से 13 लोगों के शव बरामद किए और कई घायल लोगों को वहां से निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस बीच, 

गाजा के पश्चिम में फिलीस्तीनियों की सभा पर हमला
स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इजरायली विमानों ने गाजा शहर के पश्चिम में फिलीस्तीनियों की सभा पर हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने मंगलवार को बयान में कहा कि इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी में शाती और दराज तुफाह में 2 इमारतों पर हमला किया।

इन इमारतों का इस्तेमाल हमास के आतंकवादियों की ओर से किया जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘आतंकवादी स्कूल परिसरों से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। स्कूल परिसर को इस्तेमाल हमास ने अपनी आतंकवादी गतिविधियों के लिए ढाल के रूप में किया था।’

‘आतंकवादी हमलों की योजना बनाने में शामिल’
ऐसा माना जा रहा था, ‘यहां छिपे हुए आतंकवादी इजरायल के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों की योजना बनाने में शामिल थे। कुछ आतंकवादी गत वर्ष 7 अक्टूबर को इजरायल में हमलों को अंजाम देने के बाद वहां से लोगों को बंधक बनाने में शामिल थे।’

गौरतलब है कि पिछले साल सात अक्टूबर को हमास आतंकवादियों ने इजरायल पर भारी मात्रा में रॉकेट हमले किए, जिनमें इजरायल के करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया।

इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसके बाद से 37 हजार से अधिक लागों की जान जा चुकी है।

The post इजरायल ने गाजा में फिर बरपाया कहर; हमास प्रमुख के 10 रिश्तेदार मारे गए, कुल 26 की मौत… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

June 26, 2024 June 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गृहमंत्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य मुलाकात की… रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गृहमंत्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य मुलाकात की…
Next Article साय सरकार के परिवर्तनकारी कदम से संवर रहा छत्तीसगढ़ साय सरकार के परिवर्तनकारी कदम से संवर रहा छत्तीसगढ़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?