घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार की उछाल के बाद बुधवार को सुस्ती के साथ कारोबार होता दिख रहा है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़त के बाद कमजोर पड़ा दिखा। वहीं निफ्टी भी बाजार खुलने के दौरान 23700 के स्तर के पार कारोबार करता दिखा पर जल्द ही इस मनोवैज्ञानिक स्तर से फिसल गया। शुरुआती कारोबारी सत्र में मजगांव डॉक के शेयर छह प्रतिशत तक उछले जबकि वेदांता के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दिखी। हालांकि बाजार में निचले स्तरों पर फिर खरीदारी दिखी, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर लौट गए। सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 54.48 (0.06%) अंकों बढ़त के साथ 78,092.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 4.30 (0.02%) अंक चढ़कर 23,725.60 पर पहुंच गया।
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 अंक फिसला, निफ्टी 23700 के करीब
You Might Also Like
Leave a comment
Leave a comment
12945/ 26
- Advertisement -