By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल का माइक किया गया बंद? स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारे पास कोई बटन नहीं होता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राजनीती > राहुल का माइक किया गया बंद? स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारे पास कोई बटन नहीं होता
राजनीती

राहुल का माइक किया गया बंद? स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारे पास कोई बटन नहीं होता

Last updated: 2024/06/28 at 12:52 PM
Share
4 Min Read
राहुल का माइक किया गया बंद? स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारे पास कोई बटन नहीं होता
SHARE

नीट पेपर लीक का मुद्दा इस वक्त सरकार के लिए गले की फांस बन चुका है. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को रोजाना घेर रहा है. वर्तमान में संसद सत्र भी चल रहा है, जहां विपक्ष इस पर चर्चा के लिए एनडीए सरकार पर दबाव बना रहा है. शुक्रवार (28 जून) को भी एक बार फिर से लोकसभा में नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए समय देने की मांग की गई. हालांकि, स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत समय देने से इनकार कर दिया और कहा कि आपको चर्चा के लिए आगे वक्त मिलेगा. यहां गौर करने वाली बात ये है कि जिस वक्त नीट पर चर्चा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ था, उस वक्त एक बहुत बड़ा आरोप भी लग गया. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने कहा कि माइक बंद किया गया है. उनके इस आरोप पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि यहां पर कोई बटन नहीं होता है, जिससे माइक को बंद किया जाए. कांग्रेस ने भी माइक बंद करने के मुद्दे पर हमला बोला है. कांग्रेस ने माइक बंद करने के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट में कहा, "जहां एक ओर नरेंद्र मोदी नीट पर कुछ नहीं बोल रहे, उस वक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी युवाओं की आवाज सदन में उठा रहे है, लेकिन ऐसे गंभीर मुद्दे पर माइक बंद करने जैसी ओछी हरकत करके युवाओं की आवाज को दबाने की साजिश की जा रही है."

लोकसभा में चर्चा के दौरान क्या हुआ?

विपक्षी सांसदों की तरफ से लगातार मांग की जा रही थी कि नीट पेपर लीक पर चर्चा की जाए. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप सभी लोगों को पहले ही अवगत कराया गया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब के लिए आपको समय दिया जाएगा. मैं सरकार से भी अपेक्षा करूंगा कि वह आपके जरिए उठाए गए सभी मुद्दों पर जवाब देगी. आपको पर्याप्त समय मिलेगा. आप डिटेल में चर्चा कीजिए. इस दौरान विपक्षी सांसद लगातार नीट को लेकर हंगामा करते रहे. ओम बिरला ने कहा कि आपको अभिभाषण पर बोलने के लिए जब समय दिया जाएगा तो आप दो नहीं, बल्कि आप जितना समय लेना चाहे ले लें. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं. ऐसे में आपसे मेरी अपेक्षा है कि आप संसदीय मर्यादाओं का पालन करेंगे. इस दौरान राहुल समेत विपक्षी सांसदों ने स्पीकर से कहा कि हमारे माइक को बंद कर दिया जाता है. इसके जवाब में बिरला ने कहा, "मैं माइक बंद नहीं करता हूं. पूर्व में भी आपको व्यवस्था दी गई थी. यहां कोई बटन नहीं होता." वहीं, जब हंगामा थमा तो नीट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते हैं कि ये हमारे लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है. इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों का सम्मान करने के लिए हम आज नीट पर चर्चा करेंगे, एक समर्पित चर्चा." हालांकि, स्पीकर नीट पर चर्चा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और उन्होंने सभापटल पर रखे गए अन्य आइटमों पर चर्चा के लिए सांसदों के नाम पुकारना शुरू कर दिया. 

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

June 28, 2024 June 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
Next Article एयरपोर्ट हादसे पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे एयरपोर्ट हादसे पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम जनमन आवास योजना से बदली मोटू राम की जिंदगी, कच्चे और टपकते घर की परेशानी से मिली स्थायी राहत, पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा….
पीएम जनमन आवास योजना से बदली मोटू राम की जिंदगी, कच्चे और टपकते घर की परेशानी से मिली स्थायी राहत, पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?