By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: संसद में राहुल बोले नीट पर चर्चा करवाएं प्रधानमंत्री, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा एक जुलाई तक स्थगित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > संसद में राहुल बोले नीट पर चर्चा करवाएं प्रधानमंत्री, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा एक जुलाई तक स्थगित
देश

संसद में राहुल बोले नीट पर चर्चा करवाएं प्रधानमंत्री, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा एक जुलाई तक स्थगित

Last updated: 2024/06/28 at 1:06 PM
Share
3 Min Read
संसद में राहुल बोले नीट पर चर्चा करवाएं प्रधानमंत्री, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा एक जुलाई तक स्थगित
SHARE

नीट पेपर लीक सहित देश में लगातार परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर आज शुक्रवार 28 जून को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की ओर से इस मुद्दे को बेहद जोर देकर सदन में उठाया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने नीट पेपर लीक का  मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। सदन से युवाओं को सही संदेश जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस के मणिकम टैगोर सहित कई सांसदों ने नीट विवाद पर स्थगन प्रस्ताव दिया है, हालाँकि सदन में राहुल गाँधी की मांग पर अभी अध्‍यक्ष की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है। कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद विपक्ष ने हंगामे के साथ-साथ नारेबाजी भी शुरू कर दी। जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन को 1 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया। राज्यसभा की कार्यवाही जारी है, जहां सुधांशु त्रिवेदी बोले। इस बीच विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने नीट मुद्दे पर बोलने का समय मांगा है। सुधांशु त्रिवेदी के वक्तव्य के बीच विपक्ष ने वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाना शुरू कर दिया है। 

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू हो गई है। हालांकि लोकसभा में एक बार फिर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है। संसद में 22 सांसदों ने नीट पर चर्चा को लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। संसद की कार्यवाही से पहले राहुल गांधी ने कहा कि पहले पेपर लीक पर चर्चा हो। प्रधानमंत्री मोदी को चर्चा में भाग लेना चाहिए। राहुल ने कहा, “कल सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और उसमें सर्वसम्मति बनी कि आज हमें नीट के विषय पर चर्चा चाहिए। हमें लगा कि यहां सदन में नीट पर चर्चा होनी चाहिए। मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि ये युवाओं का विषय है और इस पर सही तरीके से चर्चा होनी चाहिए और ये सम्मानजनक चर्चा होनी चाहिए। संसद से ये संदेश जाना चाहिए कि भारत सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों की बात कर रहा है।”  आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के ठीक 10 मिनट बाद ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने नीट पर चर्चा की जौरदार मांग की, लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बीच में कभी स्थगन प्रस्ताव नहीं लिया जाता है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में हंगामा को बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया था।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

June 28, 2024 June 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एयरपोर्ट हादसे पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे एयरपोर्ट हादसे पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
Next Article कर्नाटक में नया नाटक, डीके शिवकुमार के समर्थन में वोक्कालिगा संत, सिद्धारमैया ने भी चल दी चाल कर्नाटक में नया नाटक, डीके शिवकुमार के समर्थन में वोक्कालिगा संत, सिद्धारमैया ने भी चल दी चाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम जनमन आवास योजना से बदली मोटू राम की जिंदगी, कच्चे और टपकते घर की परेशानी से मिली स्थायी राहत, पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा….
पीएम जनमन आवास योजना से बदली मोटू राम की जिंदगी, कच्चे और टपकते घर की परेशानी से मिली स्थायी राहत, पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?