By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्राइम ब्रांच अधिकारी बन 2 लोगों से ठगे 1.89 करोड़, गिरफ्तार 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > क्राइम ब्रांच अधिकारी बन 2 लोगों से ठगे 1.89 करोड़, गिरफ्तार 
राज्य

क्राइम ब्रांच अधिकारी बन 2 लोगों से ठगे 1.89 करोड़, गिरफ्तार 

Last updated: 2024/06/29 at 11:35 AM
Share
5 Min Read
क्राइम ब्रांच अधिकारी बन 2 लोगों से ठगे 1.89 करोड़, गिरफ्तार 
SHARE

सीआईडी के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित बिहार के सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा टोला चौसिया पांच निवासी पंकज कुमार है।

उसके पास से कांड में संलिप्त मोबाइल व एक सिमकार्ड के अलावा कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग के क्रेडेंशियल के आदान-प्रदान व साइबर ठगी से संबंधित वाट्सएप चैट बरामद किया गया है। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर पहले दोनों ही व्यक्तियों को धमकाया।

इसके बाद राहत देने के नाम पर 1.89 करोड़ रुपये की ठगी की थी। साइबर अपराध थाने में इससे संबंधित दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें एक प्राथमिकी 29 मई 2024 को हिनू निवासी ब्रह्म शरण ने कांड संख्या 145/2024 में दर्ज कराई थी।

धमकी देकर की 11 लाख की ठगी

उन्होंने बताया था कि उन्हें धमकाकर साइबर अपराधियों ने 11 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। वहीं, दूसरी प्राथमिकी रांची के पुरुलिया रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज के शिक्षक बीके सिन्हा ने 19 जून 2024 को कांड संख्या 161/2024 में दर्ज कराई थी। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में अपने साथ 1.78 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया था।

28 मई को ही दोनों को आया था कॉल

साइबर अपराध थाने में दोनों ही शिकायतकर्ताओं ने भले ही अलग-अलग तिथियों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन घटना दोनों के साथ 28 मई को ही घटी थी। उन्हें फेडेक्स कूरियर सर्विस मुंबई ब्रांच से कॉल आया था।

कॉल करने वाले ने बताया था कि उनके नाम व आधार नंबर से संबंधित एक पार्सल है, जिसमें ड्रग्स पाया गया है। इसके विरुद्ध मुंबई क्राइम ब्रांच में कांड दर्ज किया गया है। इसके बाद किसी कथित फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी से वीडियो कॉल के माध्यम से फोन लगाया।

केस के सत्यापन व समझौता के नाम पर दोनों को भयादोहन किया। इसके बाद इनसे अलग-अलग बैंक खाता में पैसा जमा करवाया, जिसमें एक से 11 लाख व दूसरे से 1.78 करोड़ रुपये की ठगी की।

चीन के साइबर अपराधियों को बेचे थे सभी खाते

बिहार के सोनपुर से गिरफ्तार आरोपित पंकज कुमार पर आरोप है कि उसने दिकशुप इंटरप्राइजेज नामक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोलकर एचडीएफसी, आइसीआइसीआइ, एक्सिस व इंडसइंड बैंक में इससे संबंधित कॉरपोरेट बैंक खाता खुलवाया।

पूछताछ में उसने बताया कि इन सभी बैंक खाताओं को सूरत, गुजरात व पटना के कुछ साइबर अपराधियों के माध्यम से टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध चीन के साइबर अपराधियों को इसका ब्यौरा साझा करता था। यह भी जानकारी मिली कि ये लोग अपने-अपने चीनी सहयोगियों से एंड्रायड पैकेज (एप) फाइल टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त करते थे।

इन्हें ये बैंक खाते के साथ पंजीकृत सिमकार्ड पर इंस्टाल कर देते थे। इस एप के माध्यम से बैंकिंग लेन-देन के लिए प्राप्त ओटीपी चीन सहयोगियों को आटो फारवर्ड हो जाता था।

बैंक खाते में एक दिन में जमा हुए चार करोड़ 80 लाख रुपये

साइबर अपराध थाने की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि कांड में शामिल दिकशुप इंटरप्राइजेज के एचडीएफसी बैंक खाता 502000059075110 में सिर्फ एक दिन में चार करोड़ 80 लाख रुपये जमा हुए हैं।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के माध्यम से संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त विवरणी के अनुसार उपरोक्त खाता के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में कुल 111 शिकायतें दर्ज हैं।

इसी कांड में शामिल दिकशुप इंटरप्राइजेज के एक्सिस बैंक खाता 922020026723504 के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में कुल दो कांड दर्ज हैं। इसी फर्जी कंपनी से जुड़े आइसीआइसीआइ बैंक खाता 040405010431 के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में कुल चार शिकायतें दर्ज हैं।

You Might Also Like

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण….

June 29, 2024 June 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बम को लेकर यात्री की टिप्पणी से कोलकाता हवाई अड्डे पर दहशत बम को लेकर यात्री की टिप्पणी से कोलकाता हवाई अड्डे पर दहशत
Next Article ममता के खिलाफ राज्यपाल ने किया मानहानि का केस, पहली बार किसी राज्यपाल ने सीएम के खिलाफ ऐसा कदम उठाया ममता के खिलाफ राज्यपाल ने किया मानहानि का केस, पहली बार किसी राज्यपाल ने सीएम के खिलाफ ऐसा कदम उठाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’,  अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?