By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल गांधी के पहले ही भाषण से संसद में हंगामा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > राहुल गांधी के पहले ही भाषण से संसद में हंगामा
देश

राहुल गांधी के पहले ही भाषण से संसद में हंगामा

Last updated: 2024/07/01 at 5:00 PM
Share
5 Min Read
राहुल गांधी के पहले ही भाषण से संसद में हंगामा
SHARE

नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान पर भारी बवाल मच गया है। इस दौरान सदन में भारी हंगामा हुआ। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टोकना पड़ा। यह नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी का पहला भाषण था। अपने संबोधन की शुरुआत में राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर दिखाई। स्पीकर ओम बिरला ने नियमों के तहत इस पर आपत्ति ली। हालांकि, बाद में अनुमति दे दी। राहुल गांधी ने शिवजी के गले में लिपटे सांपों, डमरू और हाथ की मुद्रा की व्याख्या करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की। राहुल गांधी ने इस्लाम, सिख, जैन, ईसाई और बौद्ध धर्म के संबंध में भी अभयमुद्रा (हाथ के निशान) की व्यख्या की। आगे बोले – सभी धर्मों में शांति और अहिंसा का संदेश किया गया, लेकिन खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटे नफरत करते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर सत्ता पक्ष भड़क गया। यहां तक कि सदन में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलना पड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि यह गंभीर मामला है। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान को हिंदू समाज का अपमान बताया और कहा कि उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए।

Contents
राहुल गांधी ने फिर लगाया माइक बंद होने करने का आरोपअग्निवीर पर राहुल ने मांगा शहीद का दर्जा , राजनाथ की आपत्तिराहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज 

राहुल गांधी ने फिर लगाया माइक बंद होने करने का आरोप

भारी हंगामे के बीच स्पीकर ने राहुल गांधी को समझाया और बोलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। राहुल गांधी ने आगे कहा, अयोध्या की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया। इसके बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनका माइक बंद किया जा रहा है। इस पर स्पीकर ने फिर टोका। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सर्वे करने वालों ने इनकार कर दिया। यही कारण है कि मोदी जी वाराणसी गए और बचकर निकले। 

अग्निवीर पर राहुल ने मांगा शहीद का दर्जा , राजनाथ की आपत्ति

अग्निवीर के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार शहीद का दर्जा नहीं देती। मुआवजा भी नहीं दिया जाता। इस पर सदन में बैठे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति ली और बताया कि हर शहीद को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई कि नेता प्रतिपक्ष अग्निवेश के मुद्दे पर सदन और देश को गुमराह कर रहे हैं। अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति ली और झूठ को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की। 

राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज 

भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में सत्र के दौरान राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कई साल बिना जिम्मेदारी सत्ता का आनंद लिया है। वह अब नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं, तो क्या पूरा दिन लोकसभा में बैठेंगे। वह अभी भी यहां पर नहीं हैं। अनुराग ठाकुर राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनने की बधाई दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिम्मेदारी के साथ ही सत्ता को चलाया जाता है। उन्होंने कई साल तक जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन सत्ता का आनंद लेते रहे। यह उनके लिए अग्निपरीक्षा के समान है, क्योंकि अब वह एक बड़ी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। अनुराग ठाकुर जब हमला कर रहे थे, तब राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं थे। ऐसे में उन्होंने कहा कि वह अब एक आम सांसद नहीं है। ऐसे में पहले वह संसद में ज्यादातर समय गैरहाजिर ही रहते थे, लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उनको यहां मौजूद रहने पड़ेगा। क्या वे लोकसभा में पूरे दिन बैठे रह पाएंगे, क्योंकि वह अभी भी यहां नहीं हैं।

You Might Also Like

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

July 1, 2024 July 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जाने नकदी जरूरत के लिए  गोल्ड लोन कितना सही जाने नकदी जरूरत के लिए  गोल्ड लोन कितना सही
Next Article जून में रोजगार के अवसर में हुई वृद्धि जून में रोजगार के अवसर में हुई वृद्धि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन 13 फरवरी को- कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब होंगे मुख्य अतिथि….
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन 13 फरवरी को- कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब होंगे मुख्य अतिथि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती….
खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय….
धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और आजीविका विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां : वन मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और आजीविका विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां : वन मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?