By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर

Last updated: 2024/07/03 at 4:05 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर
SHARE

नारायणपुर.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अबूझमाड़ में कोहकामेटा थाना क्षेत्र के जंगलों में उस समय हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर था। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, ''कार्रवाई में अब तक पांच नक्सली मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।''

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने रविवार को यह अभियान शुरू किया था। इस घटना के साथ ही राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 138 नक्सली मारे जा चुके हैं।

बस्तर में सबसे ज्यादा कार्रवाई
इनमें से 136 माओवादी बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें नारायणपुर समेत सात जिले शामिल हैं। वहीं दो अन्य नक्सलियों को रायपुर संभाग के धमतरी जिले में मार गिराया गया। पंद्रह जून को नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे तथा इस घटना में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। पांच जून को नारायणपुर में मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे जबकि 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया गया था।

इन जिलों में भी हुई कार्रवाई
इससे पहले 10 मई को बीजापुर में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे और 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत 10 नक्सली मारे गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं कई नक्सलियों के घायल होने का दावा बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने किया है. माओवादियों के अस्थाई कैंप से बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक सामान, हथियार और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं.

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से माओवादी संगठन के बड़े कैडर के नक्सली इस इलाके में डेरा जमाए हुए थे. इसके बाद जवानों ने सूचना मिलने पर घेराबंदी किया. इस घेराबंदी के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई.

पुलिस चला रही 'माड़ बचाओ अभियान'
इसी इलाके में जवानों ने कुछ महीने पहले मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को ढेर किया था. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से इन पांच जिलों में पुलिस के जरिय 'माड़ बचाओ अभियान' चलाया जा रहा है.

दरअसल, पिछले 30 जून को बस्तर संभाग के  नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में DRG, STF, BSF और आईटीबीपी के लगभग 1400 जवान नक्सलियों के कोर इलाके अबूझमाड़ में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.  इसी दौरान जंगलों में जवानों और नक्सलियों का आमना- सामना हुआ है. 2 जुलाई सुबह   नक्सली और जवानों के बीच हो रही मुठभेड़ हुई.

You Might Also Like

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण….

July 3, 2024 July 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article असम के नागांव में बाढ़ की स्थिति गंभीर असम के नागांव में बाढ़ की स्थिति गंभीर
Next Article पेरिस डायमंड लीग से बाहर होने की खबरों पर नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा….. पेरिस डायमंड लीग से बाहर होने की खबरों पर नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’,  अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?