By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हिजबुल्ला का इस्राइल के सैन्य ठिकानों पर सबसे बड़ा हमला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > हिजबुल्ला का इस्राइल के सैन्य ठिकानों पर सबसे बड़ा हमला
विदेश

हिजबुल्ला का इस्राइल के सैन्य ठिकानों पर सबसे बड़ा हमला

Last updated: 2024/07/04 at 4:40 PM
Share
4 Min Read
हिजबुल्ला का इस्राइल के सैन्य ठिकानों पर सबसे बड़ा हमला
SHARE

बेरुत। दुनिया पहले ही दो युद्धों से जूझ रही है, अब एक और संघर्ष की आहट ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच लेबनान के संगठन हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने इस्राइल के सैन्य ठिकानों पर 200 से अधिक रॉकेट दागे हैं। यह हिजबुल्ला द्वारा इस्राइल पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला है। हिजबुल्ला का कहना है कि उसने अपने कमांडर की मौत का बदला लिया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है है कि दोनों पक्ष पूर्ण रूप से युद्ध का एलान कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने का खतरा पैदा हो जाएगा। इसे लेकर पूरी दुनिया में चिंता है। आपको बता दें कि इस्राइल की तरफ की की गई एक हमले में हिजबुल्लाह के कमांडर की मौत हो गई थी। इजरायली सेना ने बुधवार को स्वीकार किया था कि उसने एक दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला की एक क्षेत्रीय डिवीजन का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद नामेह नासिर को ढेर किया था। इससे पहले भी इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला के कमांडरों को मार गिराया था। फरवरी के महीने में इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हिजबुल्लाह के अल-हज्ज राडवान फोर्स के सेंट्रल कमांडर अली मुहम्मद अल-डैब्स को मार गिराया था। अली मुहम्मद अल-डैब्स उत्तरी इस्राइल में मेगिद्दो जंक्शन पर हुए हमले में शामिल था। इसके बाद जून के महीने में भी इस्राइल ने हिजबुल्लाह के एक अन्य कमांडर सामी अब्दुल्ला को भी ढेर किया था। इस्राइल पर ताजा हमला करने के बाद हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमारे कमांडर की मौत के जवाब में हमने गोलान हाईट्स स्थित इस्राइल के पांच सैन्य ठिकानों पर 200 रॉकेट से हमला किया है।’ आपको बता दें कि हिजबुल्लाह, लेबनान का एक अर्द्धसैनिक संगठन है। 

हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच हमले बढ़े

गौरतलब है कि ईरान समर्थित हिजबुल्ला, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही इस्राइल पर लगातार हमले कर रहा है। इस्राइल ने भी इन हमलों का जवाब दिया है। हालांकि बीते कुछ दिनों से दोनों तरफ से हमले बढ़े हैं। दरअसल इस्राइल के हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई में इस्राइल पर बड़ी संख्या में रॉकेट और मिसाइलें दागीं। इस्राइल ने संकेत दिए हैं कि हमास के खिलाफ अभियान समाप्त होने के बाद वह लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई करेगा। कई जानकारों का मानना है कि अगर हिजबुल्ला, इस्राइल पर हमला करता है कि क्षेत्र के अन्य विद्रोही संगठन भी उसके साथ आ सकते हैं। यूरोप को डर है कि अगर ऐसा हुआ तो इससे शरणार्थी समस्या बढ़ेगी और बड़ी संख्या में लोग शरण के लिए यूरोपीय देशों का रुख कर सकते हैं। ऐसे में यूरोपीय देश और अमेरिका हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

July 4, 2024 July 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात के लिए महाराष्ट्र विधानसभा का निमंत्रण, रोहित शर्मा समेत चार खिलाड़ी शामिल वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात के लिए महाराष्ट्र विधानसभा का निमंत्रण, रोहित शर्मा समेत चार खिलाड़ी शामिल
Next Article एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिर की नेपोटिज्म को लेकर बात, कहा….. एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिर की नेपोटिज्म को लेकर बात, कहा…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी….
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू, धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़…..
छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू, धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीणजनों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…..
करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीणजनों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : ​शिक्षा से समृद्धि: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए क्षितिज और बदलती तस्वीर…..
‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : ​शिक्षा से समृद्धि: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए क्षितिज और बदलती तस्वीर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?