By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को दी बधाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को दी बधाई
विदेश

लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को दी बधाई

Last updated: 2024/07/05 at 5:33 PM
Share
3 Min Read
लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को दी बधाई
SHARE

ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव के लिए मतदान के बाज आज नतीजे जारी किए गए। मतदान के बाद जारी किए गए नतीजों में लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने 400 का आंकड़ा पार किया। लेबर पार्टी की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की आशा करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ब्रिटेन के आम चुनाव में उल्लेखनीय जीत के लिए कीर स्टार्मर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की आशा करता हूं।"

पीएम मोदी ने की ऋषि सुनक की सराहना

पीएम मोदी ने निवर्तमान प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "ब्रिटेन में आपके सराहनीय नेतृत्व और अपने कार्यकाल के दौरान भारत-ब्रिटेन के बीच संबंधों को गहरा करने में आपके सक्रिय योगदान के लिए ऋषि सुनक को धन्यवाद। आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" लेबर पार्टी के 400 का आंकड़ा पार करने के बाद अब कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। कीर स्टार्मर ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं और दिखावे की राजनीति को खत्म करने के लिए उन्होंने मतदान किया है। होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीटों से जीतने के बाद अपने विजय भाषण में 61 वर्षीय स्टार्मर ने कहा, "चाहे लोगों ने उन्हें वोट दिया हो या नहीं, मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करूंगा। मैं आपके लिए बोलूंगा, आपका साथ दूंगा, हर दिन आपकी लड़ाई लड़ूंगा। अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें।" बता दें कि कीर स्टार्मर ने अपनी पारंपरिक होलबोर्न सीट से और सेंट पैनक्रास सीट से जीत हासिल की। वहीं निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रिचमंड सीट से जीत हासिल की। 

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

July 5, 2024 July 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन मचाई धूम, जानिए कितनी हुई कमाई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन मचाई धूम, जानिए कितनी हुई कमाई
Next Article आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ का ऐलान: फैंस में उत्साह आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ का ऐलान: फैंस में उत्साह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

test 5
test 5
Breaking News
test 3
test 3
Breaking News
चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से
चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से
Breaking News
test 2
Breaking News

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?