By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिलासपुर जिले का विजन डॉक्यूमेन्ट तैयार करने अधिकारियों ने किया विचार-विमर्श
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बिलासपुर जिले का विजन डॉक्यूमेन्ट तैयार करने अधिकारियों ने किया विचार-विमर्श
छत्तीसगढ़राज्य

बिलासपुर जिले का विजन डॉक्यूमेन्ट तैयार करने अधिकारियों ने किया विचार-विमर्श

Last updated: 2024/07/07 at 9:45 AM
Share
3 Min Read
बिलासपुर जिले का विजन डॉक्यूमेन्ट तैयार करने अधिकारियों ने किया विचार-विमर्श
SHARE

बिलासपुर । अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन ञ्च2047 के अंतर्गत बिलासपुर जिले का विजन डॉक्यूमेन्ट तैयार करने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रधानमंत्री की थीम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ हर जिले का विजन डॉक्यूमेन्ट तैयार किया जायेगा। सभी विभाग अपना विजन डॉक्यूमेन्ट बनाकर जल्द से जल्द प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में हम बिलासपुर जिले को कैसे देखना चाहते हैं, और इसके लिए क्या-क्या करना होगा, इसकी जानकारी दें। आज की स्थिति में विकास के जो पैरामीटर है, उसे आगे ले जाना है। इस लक्ष्य को कैसे हासिल कर पाएंगे, इसकी भी कार्य-योजना बताया जाए। कलेक्टर ने कहा कि हर विभाग प्रमुख रूप से तीन बिन्दुओं पर अपना प्रस्ताव देगा। इनमें अपने विभाग की संभावनाएं, फोकस के बिन्दु और लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्य-योजना कैसे होगी। 5 साल, 10 साल और 25 साल का अलग-अलग लक्ष्य रखें। उन्होंने विजन के 13 प्रमुख विन्दुओं की भी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि कार्य-योजना ऐसे बनाएं कि सरकार की योजनाओं में लिंक हो सकें ताकि योजना पर काम करने के लिए फण्डिंग की कमी न हो सके।        
एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कानून एवं व्यवस्था का बने रहना जरूरी है। इसके लिए स्मार्ट एवं टेक्नो सैवी पुलिसिंग की जरूरत है। इस दिशा में विभाग में काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अभी जो तीन नये कानून संहिता लागू की गई है, इससे विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, डीपीएम पीयूली मजूमदार, उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, पीएचई के ईई श्री राठिया सहित एनआईसी के निदेशक श्री यादव ने अपने विभाग की विजन डॉक्यूमेन्ट में विचारणीय बिन्दुओं के बारे में सुझाव दिया। कलेक्टर ने डॉक्यूमेन्ट तैयार करने के लिए आम जनता से भी सुझाव लेने की सलाह दी।

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…

July 7, 2024 July 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सेवानिवृत्त अधिकारियों की जिला कार्यालय में सामूहिक बिदाई सेवानिवृत्त अधिकारियों की जिला कार्यालय में सामूहिक बिदाई
Next Article अगर हिंदू हिंसक होता…नूपुर शर्मा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, याद दिलाई अपनी बात… अगर हिंदू हिंसक होता…नूपुर शर्मा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, याद दिलाई अपनी बात…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..
महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा हुए शामिल
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?