Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बलरामपुर के कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत और एक गंभीर
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बलरामपुर के कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत और एक गंभीर

    By September 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बलरामपुर के कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत और एक गंभीर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलरामपुर.

    बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत भुताही कैंप में गुरूवार को सीएएफ के जवान ने साथी जवानों पर सर्विस इंसास रायफल से अधाधुंध गोली चला दी। गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई एवं एक अन्य जवान घायल हो गया। घायल जवान को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल पहुंच गए हैं। घटना सामरी थानाक्षेत्र की है।

    जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के झारखंड से लगे सरहदी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएएफ का कैंप ग्राम भुताही में बनाया गया है। भुताही कैंप में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात है। 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया। गोली लगने से सीएएफ जवान रूपेश पटेल की मौके पर मौत हो गई। वहीं संदीप पांडेय एवं गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है।

    घायल अंबिकापुर रेफर, एसपी मौके पर रवाना
    घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। एक अन्य सीएएफ जवान राहुल बघेल को भी गोली छूती हुई निकल गई है। राहुल बघेल ने ही गोली चलाने वाले पर काबू किया। वह मामूली घायल हुआ है। उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

    मिर्च नहीं देने के विवाद पर चली गोली
    प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला जवान अजय सिदार सीएएफ कैंप में खाना खाने बैठा था। उसने खाना परोसने वाले जवान से मिर्च मांगी। उसने मिर्च देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गई। गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने मिर्च नहीं देने वाले जवान का सपोर्ट किया एवं बहस की। इससे आक्रोशित होकर अजय सिदार खाना छोड़कर उठा एवं उसने अपनी इंसास रायफल उठा ली एवं रूपेश पटेल पर गोलियां दाग दी। उसने अंबुज शुक्ला के पैरों में गोलियां मार दीं। इस दौरान राहुल बघेल ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया। बलरामपुर एएसपी शैलेश पांडेय (नक्सल ऑपरेशन) ने बताया कि गोली लगने से एक जवान की मौके पर मौत हो गई। एक जवान शॉक लगने से गिर गया, उसे कुसमी लाया जा रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डा. सतीश पैकरा ने कहा कि मृतक जवान संदीप पांडेय के शरीर में गोलियों के निशान नहीं मिले हैं। जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

    Related Posts

    CG News- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ: प्रदेशवासियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा…

    May 23, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई को दी श्रद्धांजलि, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान, नक्सलवाद के समूल नाश का संकल्प करेंगे पूरा….

    May 23, 2025

    रायपुर : अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 23, 2025

    भानुप्रतापपुर का पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन आधुनिक भारत का प्रतिबिम्ब है: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    May 23, 2025

    जय हरितिमा महिला समिति ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया

    May 23, 2025

    उप मुख्यमंत्री साव ने मावा मोदोल योजना के तहत संचालित कोचिंग सेंटर का किया अवलोकन

    May 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CG News- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ: प्रदेशवासियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा…

    May 23, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई को दी श्रद्धांजलि, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान, नक्सलवाद के समूल नाश का संकल्प करेंगे पूरा….

    May 23, 2025

    रायपुर : अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 23, 2025

    भानुप्रतापपुर का पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन आधुनिक भारत का प्रतिबिम्ब है: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    May 23, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.