By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Politics : देश में हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को जारी हुए हैं। नतीजों में हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित उत्तराखंड में अपनी जीत की कांग्रेस ने सराहना की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > Politics : देश में हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को जारी हुए हैं। नतीजों में हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित उत्तराखंड में अपनी जीत की कांग्रेस ने सराहना की
देश

Politics : देश में हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को जारी हुए हैं। नतीजों में हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित उत्तराखंड में अपनी जीत की कांग्रेस ने सराहना की

Last updated: 2024/07/13 at 7:30 PM
Share
4 Min Read
Politics : देश में हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को जारी हुए हैं। नतीजों में हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित उत्तराखंड में अपनी जीत की कांग्रेस ने सराहना की
SHARE

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं। देश में हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को जारी हुए हैं। नतीजों में हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित उत्तराखंड में अपनी जीत की कांग्रेस ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी चालें बुरी तरफ विफल हुई हैं। यही नहीं अब देश में राजनीतिक माहौल बदलने लगा है। उपचुनाव के नतीजे ये स्पष्ट तौर पर दर्शा रहे हैं। बुधवार को पंजाब में 1, हिमाचल प्रदेश में 3, उत्तराखंड में 2, पश्चिम बंगाल में 4, मध्य प्रदेश में 1, बिहार में 1 और तमिलनाडु में 1 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए। कांग्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनावों में अपनी जीत की सराहना की। उत्तराखंड में पार्टी की जीत पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मंगलौर को बसपा से छीना गया और भाजपा की गंदी चालों का सामना करना पड़ा। वहीं बद्रीनाथ में मौजूदा विधायक लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन उनके इस फैसले को लोगों ने पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने सही सजा दी है और कांग्रेस ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा है।" उन्होंने नतीजों की सराहना करते हुए कहा, "दोनों तरह से नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं।" 

वहीं हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर रमेश ने कहा कि "भाजपा की सारी चालें बुरी तरह विफल हो गई हैं।" उन्होंने कहा, "ऑपरेशन लोटस के तहत निर्दलीयों को लुभाकर लाए गए दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यह जीत कांग्रेस की महत्वपूर्ण वापसी और भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी को स्पष्ट तरीके से दर्शाता है।" कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा, "हमने हिमाचल में तीन में से दो उपचुनाव जीते हैं। अब 68 सदस्यों वाले सदन में पार्टी की ताकत फिर से 40 हो गई है। इससे हमारी सरकार को भी स्थिरता मिलेगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटें- देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा सीट पर भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों के अंतर से हराया। वहीं नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया। बता दें कि बावा पांच बार भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि भाजपा के आशीष शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र वर्मा से 1,571 मत अधिक हासिल करके हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने में सफल रहे। उधर भाजपा शासित उत्तराखंड में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की। भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी, जो पूर्व मंत्री और विधायक भी हैं, उनको 5,224 वोटों से हराया। मंगलौर में कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 422 वोटों से हराया।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

July 13, 2024 July 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जगदलपुर में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने पंचायत प्रतिनिधियों से की चर्चा जगदलपुर में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने पंचायत प्रतिनिधियों से की चर्चा
Next Article नई दिल्ली : दिल्ली में एक खेतिहर मजदूर ने ज्वैलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी नई दिल्ली : दिल्ली में एक खेतिहर मजदूर ने ज्वैलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण….
ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अवेली में नल से जल ने आसान बनाई जिंदगी, 311 परिवारों को मिली राहत, 80 किलोलीटर क्षमता के जलागार से सुदृढ़ हुई गांव की पेयजल व्यवस्था…..
अवेली में नल से जल ने आसान बनाई जिंदगी, 311 परिवारों को मिली राहत, 80 किलोलीटर क्षमता के जलागार से सुदृढ़ हुई गांव की पेयजल व्यवस्था…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने माँ चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने माँ चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?