By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में पूरा करें : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में पूरा करें : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़राज्य

शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में पूरा करें : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Last updated: 2024/07/15 at 8:10 PM
Share
6 Min Read
शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में पूरा करें : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
SHARE

रायपुर,

उपमुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र एंव राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित की जाए। जिससे कि शासन के मंशानुरूप आम जनता को उसका समुचित लाभ सुनिश्चित हो सके। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों एंव जिले के कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

 बैठक में श्री शर्मा ने जिला अस्पताल बालोद में डॉक्टरों एवं अधिकारी कर्मचारियों के निर्धारित समयावधि में उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु शुरू की गई बायो मेट्रिक व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे पूरे जिले के अस्पतालों में शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने राजस्व विभाग के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी स्थिति में उनके राजस्व संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने इस कार्य मे लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने को कहा।  बैठक में श्री शर्मा ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बच्चो को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु स्कुलो में जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के अलावा शिक्षकों का समय पर एंव नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलो में बच्चो के अध्ययन अध्यापन की समुचित मानिटरिंग एंव शिक्षकों की उपस्थिति सुनिशिचत कराने हेतु जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालय के प्राथमिक शालाओ में सीसीटीवी कैमरा लगाने एंव शिक्षकों तथा कर्मचारियों का बायो मेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर एंव जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा इसकी समुचित मॉनिटरिंग कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को इस कार्य को 01 माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने हेतु निर्देशित किया। श्री शर्मा ने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक में इस कार्य की समीक्षा करेगें। प्रभारी मंत्री ने जिले के शाला भवनों की स्थिति समीक्षा करते हुए जर्जर शाला भवनों को डिस्मेंटल किये जाने पर कक्षा संचालित करने हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।  बैठक में प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने मौजूदा मानसून सीजन के दौरान जिले में खाद बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने किसानों को समुचित मात्रा में उपलब्ध कराने हेतु जरूरी व्यवस्थाये सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। श्री शर्मा ने जिले के किसानों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग से अलग कर बालोद के लिए पृथक से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करा दी जाएगी। बैठक में श्री शर्मा ने कानून व्यवस्था के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था की स्तिथि सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये। श्री शर्मा ने अपने काम के सिलसिले में थाने में आने वाले लोगो के लिए शौचालय की सुविधा उपलध कराने हेतु सामुदायिक शौचालय के निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

 बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन की भी समीक्षा की। उन्होंने बालोद जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु स्वच्छता रैंकिंग में पूरे देश मे अग्रणी इंदौर शहर का निरीक्षण करने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को निर्देशित किया। उन्होंने बालोद शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों के अन्तर्गत जमीन अधिग्रहण संबन्धी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के कार्यो की समीक्षा करते हुए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के संम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जलजीवन मिशन के कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा सभी घरो में पानी की समूचित आपूर्ति कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग को दी। बैठक में श्री शर्मा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत विभाग, सहकारिता, वन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, क्रेडा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,  मछली पालन विभाग, अमृत सरोवर योजना,  आयुष्मान कार्ड के कव्हरेज के साथ आदि योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में इन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिये।

You Might Also Like

बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना….

July 15, 2024 July 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वीरहेल्थ केयर को 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने की उम्मीद वीरहेल्थ केयर को 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने की उम्मीद
Next Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मिले एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, योजनाओं का लाभ देने पर चर्चा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मिले एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, योजनाओं का लाभ देने पर चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..
नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….
सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….
आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?