By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, घर पर क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > पी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, घर पर क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश
देश

पी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, घर पर क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश

Last updated: 2024/07/16 at 2:16 PM
Share
3 Min Read
पी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, घर पर क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश
SHARE

दरभंगा। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। दरभंगा जिले के बिरौल में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके आवास पर मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में उनकी लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या की है। घर पर सारे सामान बिखरे पड़े हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की जांच शुरू की। इसके कुछ देर बाद ही राज्य सरकार ने आईपीएस काम्या मिश्रा को जांच की कमान सौंपते हुए एसआईटी गठन की घोषणा की। महागठबंधन के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी दूसरों से मिली। वह मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे, जहां उन्हें कॉल पर इसकी सूचना दी गई। घटना से आहत मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। वीआईपी के वरीय नेता देव ज्योति ने बताया कि कुछ देर पहले हमलोगों को जानकारी मिली है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे क्या हो गया है। हमारे नेता मुकेश सहनी काफी आहत हैं। वह मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। दरभंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। 

पुलिस चोरी के दौरान हत्या मान रही

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। मृतक जीतन सहनी अपने घर मे सो रहे थे इस दौरान चोरी की नीयत से घर में घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन हैं। मुकेश साहनी और उनके भाई संतोष सहनी बाहर रहते हैं। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल मुंबई में रहती हैं। घटना के वक्त घर में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अकेले ही थे। इधर, वारदात के बाद हत्या पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है। 72 घंटों के अंदर इसका खुलासा होगा। सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते हैं। चाहे आप कितने ही सक्षम हो जाए। इसका एक उदाहरण अमेरिका है जहां ट्रंप पर हमला हो गया। राज्य सरकार अंकुश लगाना जानती है और इसे गंभीरता लेते हुए इसका खुलासा कर लिया जाएगा। 

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

July 16, 2024 July 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऐतिहासिक मैच: एक ओवर में 41 रन, सिर्फ 2 ओवर में 61 रन बनाकर जीता मैच ऐतिहासिक मैच: एक ओवर में 41 रन, सिर्फ 2 ओवर में 61 रन बनाकर जीता मैच
Next Article मोदी की गारंटी की बजाए इन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, जानें क्यों उपचुनाव में बदली रणनीति? मोदी की गारंटी की बजाए इन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, जानें क्यों उपचुनाव में बदली रणनीति?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….
सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….
मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित….
टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुरक्षित कृषि, समृद्ध किसान : धमतरी में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ बनी किसानों का संबल….
सुरक्षित कृषि, समृद्ध किसान : धमतरी में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ बनी किसानों का संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?