By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम सिद्धारमैया ने निजी कंपनियों में आरक्षण से जुड़ा पोस्ट हटाया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राजनीती > सीएम सिद्धारमैया ने निजी कंपनियों में आरक्षण से जुड़ा पोस्ट हटाया
राजनीती

सीएम सिद्धारमैया ने निजी कंपनियों में आरक्षण से जुड़ा पोस्ट हटाया

Last updated: 2024/07/17 at 3:30 PM
Share
3 Min Read
सीएम सिद्धारमैया ने निजी कंपनियों में आरक्षण से जुड़ा पोस्ट हटाया
SHARE

कर्नाटक में कन्नड़ों को निजी कंपनियों में आरक्षण देने वाले विधेयक पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले को तूल पकड़ता देख मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरक्षण से जुड़ा अपना बयान सोशल मीडिया मंच एक्स से हटा दिया है। वहीं, उनके बचाव में राज्य के मंत्री उतर आए हैं। दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक दिन पहले ही कहा था कि कर्नाटक मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी निजी उद्योगों में ‘सी और डी’ श्रेणी के पदों के लिए 100 प्रतिशत कन्नडिगा (कन्नड़भाषी) लोगों की भर्ती अनिवार्य करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कन्नड़ लोगों के कल्याण की देखभाल करना है। इस विधेयक का उद्योगपतियों से लेकर विपक्ष तक ने विरोध किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। अब बचाव में आए मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि विधेयक श्रम विभाग द्वारा लाया गया है। उन्हें अभी उद्योग, उद्योग मंत्री और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से सलाह-मशविरा करना है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि विधेयक के नियमों के साथ आने से पहले, वे संबंधित मंत्रालयों के साथ उचित सलाह करेंगे और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उद्योग के साथ व्यापक विचार-विमर्श होगा। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। हम राज्य के लिए नौकरियों की रक्षा करने जा रहे हैं और साथ ही उनके परामर्श से उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहित करेंगे।' वहीं, मंत्री एमबी पाटिल ने कहा, 'मैंने देखा है कि कई लोगों को इस बारे में आशंका है। हम सभी भ्रम को दूर करेंगे। हम मुख्यमंत्री के साथ बैठेंगे और इसका समाधान करेंगे ताकि इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।'

स्थानीय लोगों में कौशल की कमी नहीं: श्रम मंत्री

कर्नाटक के श्रम मंत्री संतोष एस लाड ने सीएम सिद्धारमैया के ट्वीट पर सफाई दी। उन्होंने कहा, 'निजी क्षेत्र में प्रबंधन की 50 प्रतिशत नौकरियां और गैर-प्रबंधन की 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का फैसला लिया गया है। अगर ऐसे कौशल उपलब्ध नहीं होंगे तो लोगों को बाहर से लाया जा सकता है और उन्हें यहां काम दिया जा सकता है। हालांकि, अगर यहां के स्थानीय लोगों में कौशल है, तो सरकार इन्हें वरीयता देने के लिए एक कानून लाने की कोशिश कर रही है।' लोगों के विरोध करने को लेकर पूछे गए सवाल पर लाड ने कहा, 'कोई भी सरकार के खिलाफ नहीं है, विधेयक के खिलाफ हैं। हम इन लोगों से बात करेंगे। इनकी समस्याओं पर विचार करेंगे।' 

You Might Also Like

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा सियासी मोड़, प्रशांत किशोर जन सुराज के उम्मीदवार बने

तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

July 17, 2024 July 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फॉर्म-16 के बिना भी भर सकते हैं आईटीआर ‎रिटर्न  फॉर्म-16 के बिना भी भर सकते हैं आईटीआर ‎रिटर्न 
Next Article बीजेपी के मणिकांत राठौड़ चावल चोरी मामले में फंसे बीजेपी के मणिकांत राठौड़ चावल चोरी मामले में फंसे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक : मंत्री राजेश अग्रवाल….
कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिव्यांगजनों को वितरित किए व्हीलचेयर एवं सहायक उपकरण, आत्मीयता से मुलाकात कर जाना हालचाल, सहायक उपकरणों से आसान होगी दिव्यांगजनों की राह….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिव्यांगजनों को वितरित किए व्हीलचेयर एवं सहायक उपकरण, आत्मीयता से मुलाकात कर जाना हालचाल, सहायक उपकरणों से आसान होगी दिव्यांगजनों की राह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर सरकार का विशेष जोर….
मंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर सरकार का विशेष जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?