By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सरकारी कंपनी ने किया कर्ज पर डिफॉल्ट, फिर भी स्टॉक ने बनाया नया रिकॉर्ड
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > व्यापार > सरकारी कंपनी ने किया कर्ज पर डिफॉल्ट, फिर भी स्टॉक ने बनाया नया रिकॉर्ड
व्यापार

सरकारी कंपनी ने किया कर्ज पर डिफॉल्ट, फिर भी स्टॉक ने बनाया नया रिकॉर्ड

Last updated: 2024/07/20 at 4:47 PM
Share
3 Min Read
सरकारी कंपनी ने किया कर्ज पर डिफॉल्ट, फिर भी स्टॉक ने बनाया नया रिकॉर्ड
SHARE

सरकार के मालिकाना हक वाली महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने पंजाब एंड सिंध बैंक का 37.5 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज नहीं चुका पाई। यह सरकारी दूरसंचार कंपनी भारी वित्तीय संकट से जूझ रही है।

MTNL ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि वह कर्ज की मूल रकम की 10 जुलाई को निकलने वाली किस्त नहीं चुका पाई। कंपनी पर 5,480.2 करोड़ रुपये की मूल रकम बकाया हैं। MTNL पर कुल 31,851.2 करोड़ रुपये कर्ज है।

सरकार की है बारीक नजर

MTNL ने एक हफ्ते में दूसरी बार डिफॉल्ट किया है। वह बुधवार को अपने बॉन्डधारकों को गारंटीशुदा छमाही ब्याज नहीं दे पाई थी। इसे चुकाने के लिए सरकार को दखल देना पड़ा था। इसके बाद दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि उनके विभाग की MTNL पर बारीक नजर है।

पिछले साल जुलाई में MTNL ने 7.59 प्रतिशत की छमाही कूपन दर के साथ 10 साल के सरकारी गारंटी वाले बॉन्ड से 2,480 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसका ब्याज कंपनी को 20 जुलाई को चुकाना था, लेकिन एक्सचेंजों को बताया कि पैसों की कमी के कारण वह ब्याज नहीं दे पाएगी।

सरकार ने कैसे चुकाया ब्याज?

MTNL, टेलिकॉम डिपार्टमेंट और डिबेंचर ट्रस्टी बीकन ट्रस्टीशिप लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ था। इसके मुताबिक, ब्याज चुकाने वाली तारीख से दस दिन पहले MTNL एस्क्रो खाते में पर्याप्त रकम डाल देगी।

लेकिन, सरकारी दूरसंचार कंपनी ने तय तारीख से पहले ही हाथ खड़े कर दिए कि उसके पास ब्याज चुकाने के पैसे ही नहीं हैं। ऐसे में सरकार को मजबूरन दखल देना पड़ा और उसने तीन दिन पहले यानी 17 जुलाई को जरूरी रकम खाते में डाल दी।

रिकॉर्ड ऊंचाई पर MTNL के शेयर

MTNL भारी वित्तीय मुश्किलों से घिरी हुई है। वह कर्ज पर डिफाल्ट कर रही है। फिर भी हैरानी की बात है कि उसके शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। उसने बुधवार को ब्याज चुकाने में असमर्थता जताई और अगले ही दिन उसके शेयरों में जबरदस्त उछाल दिखा।

यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा, जब चौतरफा बिकवाली से शेयर मार्केट लहूलुहान था। आखिरी कारोबारी दिन 10 फीसदी तेजी के साथ MTNL का स्टॉक 70.48 रुपये तक पहुंच गया। यह इसका अब तक सबसे उच्च स्तर है।

MTNL का शेयर निवेशकों को लगातार मालामाल कर रहा है। इसने पिछले पांच दिनों में करीब 64 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने की बात करें, तो MTNL से इन्वेस्टर्स को 102 फीसदी और एक साल में 261 फीसदी का लाभ हुआ है।

You Might Also Like

भारत का सबसे बड़ा तेल-गैस खोज अभियान शुरू, 2.5 लाख वर्ग किमी क्षेत्र की होगी खोज

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

बजट में कपड़े, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद होंगे सस्ते

July 20, 2024 July 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article UPI ट्रांजेक्शन अमाउंट 20.1 ट्रिलियन रुपये तक पहुंचा, उपयोगकर्ताओं में भारी बढ़ोतरी UPI ट्रांजेक्शन अमाउंट 20.1 ट्रिलियन रुपये तक पहुंचा, उपयोगकर्ताओं में भारी बढ़ोतरी
Next Article संघ प्रमुख बोले- आस्था कभी अंधी नहीं होती संघ प्रमुख बोले- आस्था कभी अंधी नहीं होती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?