By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?…
विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?…

Last updated: 2024/07/22 at 11:27 AM
Share
3 Min Read
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?…
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इसके साथ ही, उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है।

बाइडेन ने भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस के नाम की सिफारिश ऐसे वक्त की है, जब वह जून के अंत में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस में खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं का दबाव झेल रहे थे।

कई डेमोक्रेट्स पिछले कुछ हफ्तों से बाइडेन पर राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का दबाव बना रहे थे।

बाइडेन ने कल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैं कमला हैरिस को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देना चाहता हूं। डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एकजुट होकर ट्रंप को हराने का समय आ गया है।’’ उधर, बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद ट्रंप ने ‘CNN’ से बातचीत में जो बाइडेन को ‘‘अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति’’ बताया।

चुनाव से पीछे हटने के ऐलान से पहले क्या-क्या?
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव से हटने के बारे में सबसे पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बताया।  

इसके बाद जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जेफ जिएंट्स और अपने चुनाव अभियान के प्रमुख जेन ओ’मैली डिलन के साथ एक-एक कर मीटिंग कीं।

इसके बाद जिएंट्स ने जो बाइडेन के चुनाव अभियान के स्टाफ और व्हाइट हाउस के स्टाफ की दोपहर 1:45 बजे बैठक बुलाई, ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें अपने फैसले के बारे में जानकारी दे सकें। चीफ ऑफ स्टाफ ने रविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पूरे व्हाइट हाउस स्टाफ के सामने इस बारे में औपचारिक घोषणा की।

इतना ही नहीं, सत्तारूढ़ डेमोक्रेट्स सांसदों ने बाइडेन के फिर से चुनाव लड़ने पर असंतोष जताते हुए कहा कि उन्हें डर है कि अगर बाइडेन फिर से राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो इस बात की आशंका है कि न केवल व्हाइट हाउस बल्कि संसद पर भी वह नियंत्रण भी खो सकते हैं।

सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि बाइडेन ने आखिरी समय में अपने अपना मन बदल लिया क्योंकि शनिवार रात तक उनका दौड़ से बाहर होने का कोई इरादा नहीं था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने शीर्ष सलाहकारों के साथ कई बैठकों के बाद रविवार दोपहर को इसका ऐलान कर दिया।

The post अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

July 22, 2024 July 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दो चक्रवातीय, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; दिल्ली-हरियाणा समेत इन इलाकों में 2 दिन भारी बारिश: IMD का रेड अलर्ट… दो चक्रवातीय, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; दिल्ली-हरियाणा समेत इन इलाकों में 2 दिन भारी बारिश: IMD का रेड अलर्ट…
Next Article बराक ओबामा और पूर्व स्पीकर पेलोसी ने कमला हैरिस को दिया झटका, समर्थन से इनकार; आगे क्या?… बराक ओबामा और पूर्व स्पीकर पेलोसी ने कमला हैरिस को दिया झटका, समर्थन से इनकार; आगे क्या?…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?