Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The 3rd Eye News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The 3rd Eye News
    Home»देश»लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ सख्त ऐक्शन हो… भारत को मिला दो और देशों का समर्थन…
    देश

    लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ सख्त ऐक्शन हो… भारत को मिला दो और देशों का समर्थन…

    By September 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ सख्त ऐक्शन हो… भारत को मिला दो और देशों का समर्थन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रियों ने पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अन्य आतंकी समूहों और उनके मददगारों सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध सभी आतंकवादियों और आतंकी संस्थाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई पर जोर दिया।

    यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें सत्र के दौरान हुई और इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, ब्राजील के उनके समकक्ष माउरो विएरा और दक्षिण अफ्रीका के रोनाल्ड लामोला ने भाग लिया।

    तीन देशों के समूह आईबीएसए (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका) के ढांचे के तहत आयोजित बैठक में मंत्रियों ने आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही सहित आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने की सभी देशों की जिम्मेदारी को याद दिलाया।

    मंत्रियों ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा की तथा इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यह एक वैश्विक संकट है, जिससे लड़ा जाना चाहिए तथा विश्व के प्रत्येक भाग में आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों को समाप्त किया जाना चाहिए।

    मंत्रियों ने एक बयान में कहा, “उन्होंने इस बात पर पुनः जोर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अंतरराष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के प्रति पूर्ण सम्मान के साथ लड़ी जानी चाहिए।”

    इसमें कहा गया है कि जयशंकर, विएरा और लामोला ने अल-कायदा, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अन्य छद्म समूहों और उनके मददगारों सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध सभी आतंकवादियों और आतंकवादी संस्थाओं के खिलाफ “ठोस कार्रवाई” का आह्वान किया। इसमें कहा गया, “मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक संधि को शीघ्र पारित कराने के लिए साझा प्रयास का अपना संकल्प दोहराया।”

    The post लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ सख्त ऐक्शन हो… भारत को मिला दो और देशों का समर्थन… appeared first on .

    Related Posts

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025

    2015 बैच के सिग्नल इंजीनियरों की पदोन्नति फाइलों के गायब होने पर उठे सवाल 

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- जलीय जीवों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास हों: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    May 22, 2025

    MP News- प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल आगमन के लिए जारी तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायज़ा: 31 मई को इस मैदान में होगा महिला सम्मेलन…

    May 22, 2025

    भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना, अबतक 257 केस आए सामने, छत्तीसगढ़ अभी सुरक्षित

    May 22, 2025

    आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के 5 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण

    May 22, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Ashna Parveen
    मोबाइल - 7806086959
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Darbaritoli , Jashpur
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.