By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP Election 2023: भोपाल-नर्मदापुरम् के नतीजों से टूटेंगे रिकॉर्ड या दिल!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > MP Election 2023: भोपाल-नर्मदापुरम् के नतीजों से टूटेंगे रिकॉर्ड या दिल!
मध्यप्रदेश

MP Election 2023: भोपाल-नर्मदापुरम् के नतीजों से टूटेंगे रिकॉर्ड या दिल!

admin
Last updated: 2023/11/24 at 11:41 PM
admin
Share
4 Min Read
MP Election 2023: भोपाल-नर्मदापुरम् के नतीजों से टूटेंगे रिकॉर्ड या दिल!
SHARE

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भोपाल और नर्मदापुरम संभाग को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। यहां की 36 में से अधिकांश सीटों पर भाजपा विधायकों की संख्या ज्यादा रहती है। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रभाव वाला रहा है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी प्रभाव इसी क्षेत्र के राजगढ़, भोपाल और सीहोर में माना जाता है। इसके अलावा यह क्षेत्र ऐसा हैं जहां से कांग्रेस ने 230 सीटों में से दो मुस्लिमों को टिकट दिया है। वहीं नर्मदापुरम् में भाई-भाई पहली बार आमने सामने हैं, वहीं दूसरी बार मुलताई से चाचा और भतीजे का मुकाबला है। वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस क्षेत्र में भाजपा के पास 24 सीटें थी, जबकि 12 सीटें कांग्रेस के पास थी।

Contents
CM शिवराज सिंह की लीड पर नजरभाई-भाई का मुकाबलाकितने मुस्लिम MLA पहुंचेंगे सदन मेंचाचा-भतीजे का मुकाबलाविदिशा पर भी नजर

CM शिवराज सिंह की लीड पर नजर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से एक बार फिर मैदान में हैं। वे पिछले दो चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं। इस बार भी उनकी जीत तय मानी जा रही है, लेकिन वे कितने वोटों से जीतेंगे इस पर पूरे प्रदेश की नजर हैं। कांग्रेस ने इस बार उनके खिलाफ विक्रम मस्ताल को चुनाव में उतारा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दोनों संभागों के चार जिलों में सीधा प्रभाव है। सीएम का विदिशा, रायसेन, सीहोर के साथ ही नर्मदापुरम् जिले में सीधा प्रभाव है।

भाई-भाई का मुकाबला

नर्मदापुरम् में भाजपा उम्मीदवार सीतासरन शर्मा और कांग्रे्रस उम्मीदवार गिरजा शंकर शर्मा चुनाव मैदान में हैं। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। नर्मदापुरम् में पहली बार भाई-भाई के बीच में मुकाबला हो रहा है। इसलिए यहां का चुनाव रोचक हो गया है। गिरजा शंकर शर्मा हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आए थे और उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया।

कितने मुस्लिम MLA पहुंचेंगे सदन में

भाजपा ने इस बार किसी भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया, कांग्रेस ने दो टिकट दिए,दोनों ही सीट भोपाल में ही हैं। मध्य से विधायक आरिफ मसूद और उत्तर से आतिफ अकील मैदान में हैं। दोनों का मुकाबला कड़ा है। प्रदेश में इन दोनों उम्मीदवारों के चुनाव परिणाम पर इसलिए भी नजर हैं कि इसबार सदन में कितने मुस्लिम विधायक पहुंचेंगे। मसूद का मुकाबला भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह से हैं, जबकि आतिफ का मुकाबला आलोक शर्मा से है।

चाचा-भतीजे का मुकाबला

हरदा जिले के टिमरनी सीट पर चाचा संजय मकडई और भतीजे अभिजीत शाह के बीच में मुकाबला है। दोनों के बीच पिछले चुनाव में भी मुकाबला हुआ था, जिसमें चाचा ने बाजी मार ली थी। इस बार भी यहां पर रोचक मुकाबला बना हुआ है।

विदिशा पर भी नजर

विदिशा का टिकट भाजपा ने सबसे आखिरी में दिया था। उम्मीदवार के चयन पर भाजपा का इतना मंथन देख यह सीट प्रदेश भर में चर्चित हो गई। इस सीट पर भाजपा के मुकेश टंडन का मुकाबला विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार शशांक भार्गव से है।

You Might Also Like

IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

admin November 24, 2023 November 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Jabalpur News: फाइटर प्लेन आया जबलपुर में नजर, घरों से बाहर निकल आए लोग Jabalpur News: फाइटर प्लेन आया जबलपुर में नजर, घरों से बाहर निकल आए लोग
Next Article MP Board of Secondary Education: अब 13 साल की उम्र में भी होंगे नौवीं कक्षा में नामांकन MP Board of Secondary Education: अब 13 साल की उम्र में भी होंगे नौवीं कक्षा में नामांकन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..
पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..
एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…
पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?