By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सड़कों पर बैठे मवेशी, हादसों का अंदेशा, जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सड़कों पर बैठे मवेशी, हादसों का अंदेशा, जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान
छत्तीसगढ़राज्य

सड़कों पर बैठे मवेशी, हादसों का अंदेशा, जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान

Last updated: 2024/07/23 at 5:05 PM
Share
5 Min Read
सड़कों पर बैठे मवेशी, हादसों का अंदेशा, जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान
SHARE

चिरमिरी

नगर पालिक निगम चिरमिरी के द्वारा लगभग चार वर्ष पूर्व लाखों रूपयों की लागत से डोमनहिल में कांजी हाउस का निर्माण पालतू पशु पालकों के द्वारा छोड़े गए जानवरों से सड़कों से मुक्ति दिलाने हेतु कराया गया था परंतु निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण न तो सर्वसुविधा युक्त कांजी हाउस का उपयोग न होने के कारण कचरा वाहन पूरी तरह जर्जर अवस्था में बगैर उपयोग के ही हो गया। नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत भारी संख्या में आस पास से लगे गांव क्षेत्र से पशु पालकों के द्वारा पशुओं को हांक कर बरसात के समय में हजारों की संख्या में नगर में चरने और विचरण करने के लिए छोड़ दिया जाता हैं। जिस पर आज तक निगम के अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक सहित शहर के रात भर डटे रहते हैं। मवेशी शहर के मेन रोड पर हर जगह बड़ी संख्या में मवेशियों का जमावड़ा है।

खासकर चौराहों पर तो रात भर मवेशी डटे रहते हैं। गेल्हापानी कोरिया चौक आऊट एरिया है किन्तु बीच शहर के दादु लाहिड़ी चीक, पं. श्यामा प्रस्तद मुखर्जी केन्द्रीय विद्यालय डोमनहिल बाजार, सोना वानी काली मंदिर, बड़ा बाजार बस स्टैण्ड, मेन मार्केट हल्दीबाड़ी स्वर संगम चौक, टैक्सी स्टैण्ड, मोहन कॉलोनी अमर जवान चौक सहित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, पोड़ी गुरुनानक चौक, गोदरीपारा पुराना गोदरीपारा मेन रोड कन्या विद्यालय और सभी चौक-चौराहों एवं सभी कॉलोनीयो की गली मोहल्ले वाली सड़कों पर भी मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग शौक से पशुपालन कर रहे हैं दूध पशुपालकों ने अब सारी हदें पार कर दी हैं।

पशुपालकों ने शौकिया तौर पर घरों में दुधारू पशु रखने की परंपरा तो शुरू कर दी है पर जब तक ये गाय दूध देती हैं, तब तक तो घर में बांधकर रखते हैं, किन्तु जैसे ही गाय दूध देना बंद करती है उन्हें सड़क पर विचरण करने छोड़ देते हैं। पूर्व में कई बार निगम ने पशुओं के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई की, किन्तु कांजी हाउस की अव्यवस्था से पशुओं को पकड़कर रखना भी निगम के लिए मुसीबत बन गया। लिहाजा निगम ने कार्रवाई छोड़ दी तो पशुपालकों ने सारी सीमाएं पार कर दी। पहले  मवेशी ही शहर के चौक-चौराहों और सड़क पर विचरण करते बहुत कम नजर आते थे। किन्तु अब तो इनकी संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। शहर का कोई ऐसा मार्ग और चौराहा नहीं है, जहां एक- एक स्थान पर 100 से 200 मवेशियों का जमावड़ा न हो। बीच सड़क पर मवेशियों के जमायड़े ने शहर के नागरिकों को मुसीबत में डाल दिया है। दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों की जान का खतरा हो गया है।

बड़े वाहनों से ती मवेशी ही टकराकर मौत के शिकार हो रहे हैं। अब शहर के हालत देख नगर निगम चड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। एक-दो दिन में अभियान चलाकर स्वछंद विचरण कर रहे मवेशियों को धरपकड़ नहीं की जा रही हैं। जबकि कांजी हाउस डोमनहिल में नया भवन पशुओं को रखने के लिए बनाया गया था पर अभी तक उसमें पशुओं को डालने की तैयारी भी नहीं हुई हैं। विचरण के लिए छोड़ देते हैं। बारिश शुरू होते ही शहर में स्वछंद विचरण करने वाले मवेशियों की संख्या एकाएक सड़कों में बढ़ गई है। शहर का कोई चौक-चौराहा शेष नहीं, जहां मवेशियों का जमावड़ा न हो। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और दुर्घटना की आशंकाएं बढ़ गई हैं। निगम द्वारा अब इन पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की औपचारिक्ता भी नहीं निभाई जा रही हैं। जुर्माना वसूली के साथ इन पशुपालकों की पहचान कर शहर की शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कराई जानी चाहिए थी।

You Might Also Like

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, ज्ञानवती बैगा के जीवन में आई खुशहाली….

वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री घोषित, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण….

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय खेती से महिलाओं की बदली तकदीर….

July 23, 2024 July 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सरकार ने क्यों लिया Angel Tax को खत्म करने का फैसला? सरकार ने क्यों लिया Angel Tax को खत्म करने का फैसला?
Next Article छत्तीसगढ़-मरवाही में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी देता रहा झांसे पर झांसा छत्तीसगढ़-मरवाही में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी देता रहा झांसे पर झांसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, ज्ञानवती बैगा के जीवन में आई खुशहाली….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, ज्ञानवती बैगा के जीवन में आई खुशहाली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री घोषित, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण….
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री घोषित, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?