By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एटीएम में पट्टी फंसाकर नोटों की चोरी, शहर के तीन बूथों से निकाले 40 हजार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > एटीएम में पट्टी फंसाकर नोटों की चोरी, शहर के तीन बूथों से निकाले 40 हजार
छत्तीसगढ़राज्य

एटीएम में पट्टी फंसाकर नोटों की चोरी, शहर के तीन बूथों से निकाले 40 हजार

Last updated: 2024/07/24 at 8:15 AM
Share
4 Min Read
एटीएम में पट्टी फंसाकर नोटों की चोरी, शहर के तीन बूथों से निकाले 40 हजार
SHARE

बिलासपुर । तारबाहर पुलिस ने एटीएम मशीन में पट्टी फंसाकर रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह एटीएम मशीन में रुपए निकलने वाले सटर को स्क्रू ड्राइवर से खोलकर उसमें पट्टी लगाता था, जिसमेें रुपए फंस जाते थे, लोगों के जाने के बाद में वह नोट लेकर चंपत हो जाता था। आरोपी के विरुद्ध राजस्थान व नागपुर में ऐसे दर्जनों अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस में खुलासा किया कि ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी जो एसबीआई एटीएम का रख रखाव एवं मेंटनंस का कार्य करती है, उसके सुपरवाइजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 जुलाई को सुबह 9 बजे कॉल सेंटर से पता चला कि व्यापार विहार स्थित एटीएम मशीन में पैसा नहीं निकल रहा है। जाकर चेक करने पर रुपए निकालने वाला शटर डैमेज मिला। आशंका होने पर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया। जिसमें पता चला कि एक व्यक्ति एटीएम के शटर बाक्स में लगे शटर को स्कू्र ड्रावर से उठा कर एक पट्टी लगाते दिख रहा है। उसके बाद सत्यम चौक, ,लिंक रोड व गोल बाजार एटीएम में भी इसी प्रकार की समस्या होने का पता चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना तारबाहर पुलिस टीम बनाकर एटीएम का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उसके आधार पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। इधर चोरियों को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस भागने के लिए रेलवे स्टेशन बिलासपुर में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने ग्राम फुलियाना राजस्थान निवासी बहादुर चैकीदार पिता राम चैकीदार को हिरासत में लिया गया।   

Contents
शहर के इन एटीएम से चोरी किए थे रुपए  जेल में कैदी साथी से सीखा था चोरी का तरीका

शहर के इन एटीएम से चोरी किए थे रुपए 

आरोपी ने बिलासपुर में व्यापार विहार एटीएम, सत्यम् चौक एटीएम, गोल बाजार एटीएम से कुल 40 हजार 500 रुपए निकालना बताया। पुलिस ने आरोपी बहादुर चौकीदार से 33 हजार रुपए स्कू्र ड्राइवर व दो पट्टी जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

जेल में कैदी साथी से सीखा था चोरी का तरीका

रेलवे स्टेशन में आरोपी को पकड़ कर पुलिस थाना तारबाहर ले आई। यहां पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2015 से वह अपने दोस्तों के साथ राजस्थान में एटीएम मशीन तोडऩे का काम कर रहा है। इस बीच पकड़े जाने पर वह तीन साल जेल में रहा। वहां से निकलने के बाद फिर से एटीएम तोडकऱ रुपए चोरी करने का काम साथियों के साथ करता था। वर्ष 2020 में पकड़े जाने पर एक साल जेल में रहा। इसी दौरान जेल में एक कैदी साथी से एटीएम मशीन में पट्टी फंसाकर रुपए निकालने का तरीका सीखा। तब से अकेले किसी भी अंजान शहर में जाकर घटना को अंजाम देता था। चोरी करने के बाद वह उस शहर छोडकऱ भाग जाता था। 19 जुलाई को उज्जैन से जबलपुर आया। जबलपुर से ट्रेन बैठकर 21 जुलाई को बिलासपुर पहुंचा था। यहां पहली बार आना बताया।

You Might Also Like

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….

डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण….

July 24, 2024 July 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इस देवता की हुई थी सबसे पहले मूर्ति पूजा, सतयुग के समय की है प्रतिमा, रोचक है कहानी इस देवता की हुई थी सबसे पहले मूर्ति पूजा, सतयुग के समय की है प्रतिमा, रोचक है कहानी
Next Article कांग्रेसियों ने वार्ड परिसीमन को नियम विरुद्ध बताकर जताई आपत्ति कांग्रेसियों ने वार्ड परिसीमन को नियम विरुद्ध बताकर जताई आपत्ति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….
धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..
डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?