By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  सालों बाद संसद परिसर में हंसी-ठिठौली करती दिखीं सोनिया गांधी और जया बच्चन 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राजनीती >  सालों बाद संसद परिसर में हंसी-ठिठौली करती दिखीं सोनिया गांधी और जया बच्चन 
राजनीती

 सालों बाद संसद परिसर में हंसी-ठिठौली करती दिखीं सोनिया गांधी और जया बच्चन 

Last updated: 2024/07/24 at 4:00 PM
Share
3 Min Read
 सालों बाद संसद परिसर में हंसी-ठिठौली करती दिखीं सोनिया गांधी और जया बच्चन 
SHARE

नई दिल्ली । एक समय था जब गांधी और बच्चन परिवार में गजब का दोस्ताना था। बाद में वक्त बदला ये रिश्ता कमजोर पड़ गया। लेकिन संसद में बुधवार को बदला-बदला नजारा दिखा। कई सालों बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और जया बच्चन के बीच संसद परिसर में हंसी-ठिठौली का माहौल दिखाई दिया। दरअसल, विपक्षी दल केंद्र के बजट का विरोध करने एकत्र हुए थे। तभी सोनिया और जया बच्चन बातचीत करती नजर आईं। 
जिस तरह सोनिया और जया के बीच संसद भवन परिसर में बातचीत होती दिखी। हाल के वर्षों में ये पहला मौका है जब सोनिया और जया के बीच इतने गर्मजोशी वाले माहौल में बातचीत होती दिखी। एक वक्त सोनिया के पति और पूर्व पीएम राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन के बीच दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। दरअसल, संसद की कार्यवाही में भाग लेने जैसे ही सोनिया गांधी पहुंची वहां कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने उनका स्वागत किया। तभी जया बच्चन को देखकर सोनिया गांधी मुस्कुराईं और बातचीत करने लगीं। इसके बाद किसी बात पर सोनिया और जया हंसने लगीं। 
सोनिया ने कुछ ऐसी बात कही जिसपर जया ठहाके मारकर हंसने लगीं। ये पूरा मामला तब सामने जब केंद्रीय बजट पेश होने के अगले ही दिन विपक्ष ने इसके विरोध में आवाज बुलंद की। विपक्ष ने बजट में कुछ राज्यों पर ही फोकस करने के आरोप लगाए। 

Contents
अभिषेक बनर्जी बोले- भाजपा अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहीप्रियंका बोलीं- बजट किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के खिलाफ 

अभिषेक बनर्जी बोले- भाजपा अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही


TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन महंगाई बढ़ी हुई है। सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। भाजपा के नेता कहते हैं- जो हमारे साथ, हम उनके साथ। भाजपा की तरफ मंगल सूत्र और मुजरा जैसे बयान दिए गए। इन सबसे पता चलता है कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। अभिषेक ने कांवड़ यात्रा का मुद्दा भी उठाया। कहा कि धर्म किसी का भी व्यक्ति मामला होता है, लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। भाजपा का इस बार लोकसभा और राज्यसभा में एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

प्रियंका बोलीं- बजट किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के खिलाफ 


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा- भाजपा सरकार का बजट किसानों, गरीबों और खासकर मध्यम वर्ग के खिलाफ है। इस बजट में केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ भेदभाव किया है, जो देश के संघीय ढांचे के भी खिलाफ है। INDIA गठबंधन देश की जनता के साथ हो रहे हर अन्याय का डटकर मुकाबला करेगा और जनता की आवाज उठाता रहेगा। आज विपक्षी दलों के सांसदों ने इस अन्याय के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

You Might Also Like

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा सियासी मोड़, प्रशांत किशोर जन सुराज के उम्मीदवार बने

तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

July 24, 2024 July 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बजट के विरोध के लिए मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई बैठक बजट के विरोध के लिए मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई बैठक
Next Article आज राहुल गांधी किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से करेंगे मुलाकात  आज राहुल गांधी किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से करेंगे मुलाकात 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

​छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय…
​छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?