By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहार के लिए खुला खजाना: एक्सप्रेसवे,पावर प्लांट के साथ मिली मोटी रकम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > बिहार के लिए खुला खजाना: एक्सप्रेसवे,पावर प्लांट के साथ मिली मोटी रकम
देश

बिहार के लिए खुला खजाना: एक्सप्रेसवे,पावर प्लांट के साथ मिली मोटी रकम

Last updated: 2024/07/24 at 6:25 PM
Share
4 Min Read
बिहार के लिए खुला खजाना: एक्सप्रेसवे,पावर प्लांट के साथ मिली मोटी रकम
SHARE

नई दिल्ली।केंद्र की मोदी सरकार के पूर्णकालिक बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं हुई हैं। तीन एक्सप्रेसवे, पावर प्लांट, इकॉनोमिक और धार्मिक कॉरिडोर के साथ ही बिहार को इस बार भरपूर कैश भी मिलेगा। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में करीब 9500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल केंद्रीय करों में बिहार की हिस्सेदारी 1.13 लाख करोड़ रुपये थी। इस बार यह बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये कर दी गई है। केंद्रीय टैक्स पुल से मिलने वाली यह राशि पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान 14 किस्तों में प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए इस बार केंद्रीय बजट में 1.22 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। पिछली बार इस मद में 1.16 लाख का प्रावधान किया गया था। 

Contents
बिहार को मिलने वाली हिस्सेदारी में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं की गई बिहार को क्या-क्या मिला

बिहार को मिलने वाली हिस्सेदारी में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं की गई 


केंद्रीय टैक्स पुल से बिहार को मिलने वाली हिस्सेदारी में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं की गई हो, लेकिन सड़क-पुल एवं बिजली से जुड़ी योजनाओं में 47 हजार करोड़ रुपये और बाढ़ प्रबंधन के लिए नदी एवं बराज से जुड़ी परियोजनाओं के लिए साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये देने का अलग से प्रावधान किया गया है। इस तरह इन योजनाओं में करीब 60 हजार करोड़ रुपये बिहार को अतिरिक्त मिलेंगे। टूरिज्म से जुड़े स्थलों नालंदा, राजगीर, गया और बोधगया को विकसित करने की घोषणा भी केंद्र ने की है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के बाद राशि का निर्धारण होगा। इन परियोजनाओं में बिहार को केंद्रीय करों में हिस्स्सेदारी और केंद्र प्रायोजित योजनाओं में पहले से चल रही योजनाओं के अतिरिक्त राशि मिलने की घोषणा से विकासात्मक कार्यों को रफ्तार मिलेगी। बता दें कि पिछली बार बिहार के बजट में केंद्र प्रायोजित योजना मद में 44 हजार करोड़ रुपये प्राप्त होने का प्रावधान किया गया था, जिसमें महज आधी राशि ही प्राप्त हुई थी। जबकि, इस बार राज्य सरकार ने इस मद में 45 हजार करोड़ रुपये मिलने का प्रावधान कर रखा है। इस बार केंद्र प्रायोजित योजना मद में राशि अच्छी-खासी मिलने की संभावना है।

बिहार को क्या-क्या मिला


– बाढ़ नियंत्रण के लिए केंद्रीय बजट में 11500 करोड़ का फंड
– बिहार में सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्रीय बजट में 26 हजार करोड़ का प्रावधान
– बोधगया से दरभंगा वाया राजगीर, वैशाली एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा
– पटना से पूर्णिया और बक्सर से भागलपुर के बीच एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे
– गया में इंडस्ट्रियल हब विकसित होगा
– नालंदा, राजगीर में पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा
– बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल निर्माण
– भागलपुर के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का पावर प्लांट बनेगा
– ऊर्जा क्षेत्र विकसित करने के लिए बिहार को 21400 करोड़ की सौगात
– बिहार को इनवेस्टमेंट बैंक के लिए अतिरिक्त फंड दिलाया जाएगा
– बिहार में बाढ़ की समस्या से नेपाल से बात करेगी भारत सरकार
– बोधगया में महाबोधि कॉरिडोर विकसित होगा
– बिहार में कई एयरपोर्ट्स बनेंगे, मेडिकल कॉलेज और स्टेडियम भी स्थापित होंगे

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

July 24, 2024 July 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली-नोएडा में बारिश से सड़कों पर भरा पानी दिल्ली-नोएडा में बारिश से सड़कों पर भरा पानी
Next Article बाजार में जल्द आएगी सिट्रोएन की बसाल्ट  बाजार में जल्द आएगी सिट्रोएन की बसाल्ट 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?