By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कलेक्टर ने किया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > कलेक्टर ने किया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ
छत्तीसगढ़राज्य

कलेक्टर ने किया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

Last updated: 2024/07/24 at 9:47 PM
Share
6 Min Read
कलेक्टर ने किया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ
SHARE

रायपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा, बेमेतरा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 23 जुलाई तक किया गया। विद्यालय प्रांगण में सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के जिलाधीश श्री रणबीर शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर एडीएम श्री अनिल वाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, जिला शिक्षाधिकारी श्री के के बंजारे, एसडीएम घनश्याम सिंह उपस्थित थे। माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात् विद्यालय प्राचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह के द्वारा कलेक्टर तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय प्राचार्या ने कलेक्टर श्री शर्मा को 17 जनपदों से आये हुए विभिन्न प्रतिभागियों के बारे में अवगत कराया।
जिलाधीश ने अपने संबोधन में सभी आगंतुक प्रतिभागियों एवं अनुरक्षको का स्वागत करते हुए अपना आशीर्वचन प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने माइकल जॉर्डन का उदाहरण देते हुए बास्केटबाल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु दृढ़ इच्छाशक्ति एवं ख़ुद पे भरोसा व विश्वास करने का गुण सिखाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नवोदय विद्यालय के बच्चे अनुशासनप्रिय एवं होनहार होते हैं इनमें हमें अपने देश का उज्जवल भविष्य दिखाई पड़ता है। कलेक्टर ने रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित रश्मिरथी के तृतीय सर्ग का ओजपूर्ण वाचन किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय के नेवल एन सी सी के सभी छात्र, जो रायपुर में मॉक ड्रिल में पुरस्कृत हो चुके हैं, उनका कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के कर कमलों द्वारा मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया।
इस प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के अंतर्गत बिलासपुर संकुल के कुल 17 जवाहर नवोदय विद्यालय के 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संकुल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खेल का आयोजन किया गया, जिसमें न्-14, न् -17 व न् -19 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता होनी सुनिश्चित थी। रविवार की सुबह से ही अन्य जिलों से जेएनवी बेमेतरा में टीमों का पहुंचना शुरू हो गया था। संकुल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की सफल रूपरेखा बनाने हेतु विद्यालय प्राचार्या लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विद्यालयों से आये हुए सभी मार्गरक्षी अनुरक्षकों तथा समस्त विद्यालय स्टाफ के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में सभी अनुरक्षकों का विद्यालय परिवार की तरफ़ से स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ ही उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की। प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को प्रातरूकाल के समय किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या लक्ष्मी सिंह द्वारा की गई।
इस प्रतियोगिता के प्रथम दिवस को सभी प्रतिभागियों का ड्रिबलिंग, पासिंग, सूटिंग, रिबाउंडिंग, लेअप शॉट का बेसिक स्किल ट्रायल किया गया।
इस ट्रायल के आधार पर बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों के प्रदर्शन के अनुसार ऑफिसियल्स और अनुभवी पीटी शिक्षकों के द्वारा मेरिट बनाई गई। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अगले चरण के अंतर्गत 23 जुलाई 2024 को सभी टीमों के मध्य प्रतियोगिता के उपरांत विजेता खिलाड़ियों का ऑफिशियल्स तथा अनुभवी पीटी अध्यापकों द्वारा चयन किया गया। सायंकाल की पावन बेला पर इस प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवोदय एलुमनी डॉक्टर अवधेश पटेल उपस्थित रहे। प्राचार्या तथा समस्त एलुमनी के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय प्राचार्या ने मुख्य अतिथि तथा सभी अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रत्येक तीनों वर्गों के छः बालक और छः बालिका वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को महोदया तथा अतिथियों के द्वारा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉक्टर अवधेश पटेल ने अपने उद्बोधन में स्वयं के पूर्व नवोदय जीवन के अनुभवों को साझा कर ख़ुद को विद्यार्थियों के साथ जुड़ाव प्रदर्शित किया। उन्होंने सभी विजयी खिलाड़ियों को भविष्य में बड़े स्तरीय प्रतियोगिता में नवोदय का झंडा बुलंद करने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले सभी आठों ऑफिशियल्स तथा पूर्व पीटी हीरा लाल साहू को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
17 जनपदों के सभी नवोदय खिलाड़ियों को प्राचार्या, मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों के कर कमलों से प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इनमें बलोदा बाजार से 1, महासमुंद से 7, जंजगिर चापा से 2, सतना से 8, बेमेतरा से 5, बलरामपुर से 2, कोरबा से 2, अनुपुर से 2, सीधी से 2, कोरिया से 2, बिलासपुर से 3, खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में दुर्गेश पटेल, विक्रम देवांगन, चंद्र प्रकाश जायसवाल तथा सभी 17 विद्यालयों के मार्गरक्षी अनुरक्षक और जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा के समस्त स्टाफ भव्य उत्सव के साक्षी रहे।

You Might Also Like

बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना….

July 24, 2024 July 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित 25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित
Next Article छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की द्वितीय मुख्य परीक्षा का ऑनलाइन प्रशिक्षण, हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी में आयोजन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की द्वितीय मुख्य परीक्षा का ऑनलाइन प्रशिक्षण, हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी में आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..
नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….
सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….
आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?