By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-कांकेर में तीन महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पांच और एक-एक लाख का था इनाम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-कांकेर में तीन महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पांच और एक-एक लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-कांकेर में तीन महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पांच और एक-एक लाख का था इनाम

Last updated: 2024/07/25 at 3:06 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-कांकेर में तीन महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पांच और एक-एक लाख का था इनाम
SHARE

कांकेर.

Contents
लाखों रुपये का इनाम था घोषित5 लाख की इनामी महिला नक्सली मोती पोयाम ने किया आत्मसमर्पणसरेंडर नक्सली इन घटनाओं में थे शामिल

कांकेर पुलिस को नक्सल मोर्चे में एक बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर में इनामी तीन महिला नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। नक्सली गडचिरोली डिवीज़न के तहत गट्टा लोकल स्कॉड ऑर्गेनाजेशन एरिया कमेटी सदस्य (डिप्टी कमांडर) और दूसरी टेलर टीम सदस्य के रूप में सक्रिय थी। तीसरी नक्सली मेढ़की एलओएस सदस्य थी।

शासन की पुनर्वास नीति और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के बढ़ते प्रभाव से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है। आत्मसमर्पित एक नक्सली पर पांच लाख और दो नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि कांकेर जिला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे हैं जिसके तहत तीन महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. नक्सली संगठन अंतर्गत गढ़चिरोली डिवीज़न के भामरागढ़ एरिया कमेटी के गट्टा एलओएस में एरिया कमेटी सदस्य (डिप्टी कमांडर) मोती पोयाम उर्फ़ यमला पिता मंगलू पोयाम उम्र 25 वर्ष, ग्राम – बरदेला, थाना – जांगला, जिला – बीजापुर (छ.ग) की रहने वाली है। दूसरी गडचिरोली डिवीजन अंतर्गत टेलर टीम सदस्य संचिला मंडावी पिता सोम्बारू मंडावी उम्र 21 वर्ष, ग्राम –उसपर, थाना- भैरमगढ़,  जिला – बीजापुर (छ.ग.) की रहने वाली है जो नक्सली संगठन वर्ष 2015 और 2020 से सक्रिय होकर काम कर रही थी।

तीसरी लखमी पददा पिता मंगलू पददा (काकनार एल ओ एस कमांडर ) उम्र 20 वर्ष, पता – ग्राम – डोमांज, पोस्ट- कोहकमेटा, थाना – ओरछा, जिला- नारायणपुर, (छ.ग.) जो नक्सली संगठन में 2019 में पार्टी सदस्य के रुप में सक्रिय थी। तीनो पर छ.ग. शासन की “पुनर्वास नीति” के तहत कुल 07 लाख रूपये का इनाम घोषित था|

लाखों रुपये का इनाम था घोषित

आत्मसमर्पित नक्सलियों में मोती पोयाम उर्फ़ यमला (25 वर्ष), संचिला मंडावी (21 वर्ष) और लख्मी पददा (20 वर्ष) हैं. बता दें कि मोती पोयाम पर 5 लाख, संचिला मंडावी और लख्मी पददा पर 1-1 लाख रुपये की इनामी राशि घोषित था. 

5 लाख की इनामी महिला नक्सली मोती पोयाम ने किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पित नक्सली मोती पोयाम उर्फ यमला जून 2016 में अल्दंडी (महाराष्ट्र) में हुए सुरक्षा बल के साथ एक एनकाउन्टर में शामिल थी, जिसमें 2 नक्सली घायल हुए थे. इसके बाद मई 2017 में दरभा (भामरागढ़ एरिया ) फायरिंग घटना और करकावाड़ा फायरिंग घटना में शामिल रही. उन्होंने साल 2015 में माओवादी संगठन भामरागढ़ एलओएस सदस्य के रूप में शामिल हुई थी. इसके बाद 2023 में भामरागढ़ एरिया कमेटी में एरिया कमेटी सदस्य और फिर डिप्टी कमांडर रहीं. बता दें कि मोती पोयाम पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. 

सरेंडर नक्सली इन घटनाओं में थे शामिल

वहीं आत्मसमर्पित नक्सली संचिला मंडावी बीजापुर के उसपरी के रहने वाली है. इस पर भी 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था. संचिला साल 2020 में माओवादी संगठन में शामिल हुई थी. इसके बाद 2021 में इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया और काकुर जंगल एरिया (बालखेरा ) में टेलर टीम सदस्य के तौर पर काम किया. नक्सली मंडावी 2022 में काकुर जंगल एरिया में माओवादी ग्रुप के साथ सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शामिल थी.

आत्मसमर्पित नक्सली लखमी पद्दा नारायणपुर के डोमांज की रहने वाली है. लखमी पद्दा 2019 में नक्सल संगठन में शामिल हुई थी. फिलहाल वो मेढ़की एल ओ एस सदस्य के रूप में कार्यरत थी. 

You Might Also Like

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

July 25, 2024 July 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अमेरिकी महिला से ठग लिए कई हजार डॉलर कोर्ट ने आरोपित को ईडी की हिरासत में भेजा अमेरिकी महिला से ठग लिए कई हजार डॉलर कोर्ट ने आरोपित को ईडी की हिरासत में भेजा
Next Article हरियाणा में लगे डेंट को ठीक कर रही भाजपा,अब साधेगी नए समीकरण हरियाणा में लगे डेंट को ठीक कर रही भाजपा,अब साधेगी नए समीकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?