By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जालौन में कानपुर से अहमदाबाद जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस हुई हाईजैक, पुलिस ने यात्रियों को बचाया 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > जालौन में कानपुर से अहमदाबाद जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस हुई हाईजैक, पुलिस ने यात्रियों को बचाया 
देश

जालौन में कानपुर से अहमदाबाद जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस हुई हाईजैक, पुलिस ने यात्रियों को बचाया 

Last updated: 2024/07/28 at 8:00 AM
Share
3 Min Read
जालौन में कानपुर से अहमदाबाद जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस हुई हाईजैक, पुलिस ने यात्रियों को बचाया 
SHARE

जालौन । उत्‍तरप्रदेश के जालौन में कानपुर से अहमदाबाद जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस को बदमाशों ने शुक्रवार रात हाईजैक कर लिया। स्लीपर बस को हाईजैक करके भाग रहे बदमाशों  को पुलिस ने पकड़ लिया। ड्राइवर और स्लीपर बस संचालक से बहस होने से नशे में धुत बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस की सतर्कता से तीन दर्जन से अधिक यात्रियों की जान बच गई। 
हाईजैक बस में लगभग 36 लोग सवार थे। बदमाशों ने जालौन में इस बस को हाईजैक किया। बदमाश तीन दर्जन से अधिक यात्रियों से भरी स्लीपर बस लेकर भाग रहे थे। पुलिस ने मौके से 4 लोगों को  गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मां वैष्णो ट्रेवल्स की स्लीपर बस रात के वक्त कानपुर से अहमदाबाद जा रही थी। हाईजैक की घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल की है। 
बता दें कि पूरा मामला शुक्रवार की देर रात का है, जहां रायबरेली से सवारियां भरकर मां वैष्णो ट्रेवल्स की स्लीपर बस अहमदाबाद जा रही थी। देर रात बस जालौन के उरई पहुंची। इसी बीच बस में सवार चार लोगों का सीट को लेकर बस के ड्राइवर व कंडक्टर से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बस में सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और बस पर कब्जा करते हुए उसे ले जाने लगे। यह देख बस में सवार करीब तीन दर्जन सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस को वह कुछ दूर ही ले जा पाए थे कि तभी बस एजेंट ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को रुकवाकर उसमें सवार चारों बदमाशों को हिरासत में ले लिया।
वहीं, मामले को लेकर सीओ उरई गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि कानपुर से सवार चार लोगों ने बस में सीट की बुकिंग की थी। बस के उरई पहुंचने के बाद उस सीट में बस के कंडक्टर द्वारा अतिरिक्‍त सवारियां बैठाने पर उनका विवाद हो गया था। बस को जिला अस्पताल के पास बरामद किया गया है। साथ ही चारों लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो कि नशे में थे। सभी का मेडिकल परीक्षण करवाकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

July 28, 2024 July 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कांवड़ यात्रा के दौरान क्यों लगाए जाते हैं ‘बोल बम बम भोले’ के जयकारे, किस तरह निकालते हैं ये, जानें इसकी मान्यता कांवड़ यात्रा के दौरान क्यों लगाए जाते हैं ‘बोल बम बम भोले’ के जयकारे, किस तरह निकालते हैं ये, जानें इसकी मान्यता
Next Article योगी की घोषणा पर अखिलेश……सत्ता में आते ही रदद होगी अग्निपथ योजना’  योगी की घोषणा पर अखिलेश……सत्ता में आते ही रदद होगी अग्निपथ योजना’ 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने की आत्मीय मुलाकात…..
वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने की आत्मीय मुलाकात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?