By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोचिंग सेंटर हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम व पुलिस प्रशासन एक्शन में 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > कोचिंग सेंटर हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम व पुलिस प्रशासन एक्शन में 
देश

कोचिंग सेंटर हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम व पुलिस प्रशासन एक्शन में 

Last updated: 2024/07/28 at 4:00 PM
Share
4 Min Read
कोचिंग सेंटर हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम व पुलिस प्रशासन एक्शन में 
SHARE

बेसमेंट में चलाई जा रही कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली। देश राजधानी दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में बारिश का पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत होने के बाद दिल्ली महापौर शैली ओबेरॉय ने सख्त एक्शन लिया और रविवार को निर्देश दिया कि ‘बेसमेंट’ में चलाई की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने दिल्ली नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया कि दिल्ली में एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जो ‘बेसमेंट’ में संचालित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे भवन उपनियमों का उल्लंघन हैं और मानदंडों के अनुरूप नहीं बनाए गए हैं। ओबेरॉय ने इस बात के लिए भी कहा कि क्या इस घटना के लिए एमसीडी का कोई अधिकारी जिम्मेदार है। बता दें मध्य दिल्ली के ‘ओल्ड राजेंद्र नगर’ इलाके में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से शनिवार को यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी।
ओबेरॉय ने कहा कि राजेंद्र नगर में एक निजी कोचिंग संस्थान में पानी भर जाने से तीन की जान चली गई। यह बहुत ही दुखद घटना है। इस घटना की गहन जांच किए जाने और मामले में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह तय करना भी हमारी जिम्मेदारी है कि दिल्ली के किसी भी इलाके में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Contents
कोचिंग सेंटर का मालिक और कोऑर्डिनेटर गिरफ्तारसुरक्षा मानकों की जांच कराए सरकारः अभाविप

कोचिंग सेंटर का मालिक और कोऑर्डिनेटर गिरफ्तार


ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार को हुए हादसे में दिल्ली पुलिस ने रविवार को कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्द्धन ने घटना पर कहा कि इस घटना में बेसमेंट से तीन शव बरामद किए गए। तीनों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसमें श्रेया यादव यूपी के अंबेडकर नगर, तान्या सोनी तेलंगाना और निविन दल्विन केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले हैं। उन्होंने कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर को हिरासत में लेने पर कहा कि यह मामला कोचिंग संस्थान और इमारत के प्रबंधन और उन लोगों के खिलाफ है जो उस जगह के नाले के रखरखाव के लिए जिम्मेदार थे। कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर को हिरासत में लिया है। इसमें जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा मानकों की जांच कराए सरकारः अभाविप


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कोचिंग सेंटर में पानी भरने से विद्यार्थियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और सरकार से राजधानी के सभी कोचिंग सेंटरों और छात्रावासों के सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है। अभाविप ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण दिल्ली में कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना संचालित हो रहे हैं। बीते महीनों में कोचिंग सेंटर में आग लगने सहित कई घटनाएं सामने आईं हैं, जो दिल्ली सरकार और कोचिंग संचालकों की विद्यार्थियों की सुरक्षा की नाममात्र की भी चिंता नहीं होने की वास्तविकता को उजागर करती है। छात्रों की सुरक्षा को किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। 

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

July 28, 2024 July 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नशे के खिलाफ जंग लड़ रहा मानस और शहर की खूबसूरती को चार चांद लगा रही परी  नशे के खिलाफ जंग लड़ रहा मानस और शहर की खूबसूरती को चार चांद लगा रही परी 
Next Article तंबाकू क्षेत्र में एफडीआई नियम और होंगे सख्त  तंबाकू क्षेत्र में एफडीआई नियम और होंगे सख्त 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?