By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हरियाणा में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठ नेता बोले- ऐसे तो कभी नहीं जीत पाएंगे; भाजपा की जगह आपस में लड़ रहे नेता…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > हरियाणा में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठ नेता बोले- ऐसे तो कभी नहीं जीत पाएंगे; भाजपा की जगह आपस में लड़ रहे नेता…
देश

हरियाणा में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठ नेता बोले- ऐसे तो कभी नहीं जीत पाएंगे; भाजपा की जगह आपस में लड़ रहे नेता…

Last updated: 2024/07/29 at 10:44 AM
Share
3 Min Read
हरियाणा में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठ नेता बोले- ऐसे तो कभी नहीं जीत पाएंगे; भाजपा की जगह आपस में लड़ रहे नेता…
SHARE

हरियाणा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई गुटबाजी ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी प्रदेश में गुटबाजी रोकने में नाकाम है।

यही वजह है कि हरियाणा में चुनाव से पहले लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा अलग-अलग गुटों में बंट कर यात्रा निकाल रहे हैं। इनकी शह पर कई और कांग्रेस नेता भी अपना- अपना गुट चुनकर बैठे हुए है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में गुटबाजी से पार्टी नेतृत्व असमंजस में है। पार्टी नेतृत्व के सामने सबको साथ लेकर चलने की चुनौती है।

पार्टी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मैदान में नहीं उतरती, तो उसके लिए जीत की दहलीज तक पहुंचना आसान नहीं होगा।

क्योंकि, मुख्यमंत्री बदलकर भाजपा पहले ही अपनी चुनावी रणनीति के संकेत दे चुकी है, जबकि कांग्रेस से अभी तक अपने घर के झगड़े भी हल नहीं हुए हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो राज्य में पार्टी जीत सकती है, पर अभी जिस तरह की गुटबाजी देखने को मिल रही है, उससे परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आएंगे।

पार्टी में गुटबाजी का फायदा भाजपा को मिल सकता है। ऐसे में पार्टी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा और गुटबाजी से सख्ती से निपटना होगा। 

मुख्यमंत्री पद के लिए है पूरी लड़ाई
कांग्रेस नेता ने कहा, पार्टी किसी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किए बगैर केन्द्रीय नेतृत्व में चुनाव लड़े। हालांकि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर रहा है।

वहीं, हुड्डा विरोधी गुट की दलील है कि सीएम उम्मीदवार घोषित करने से गैर जाट वोट खिसक सकता है। लोकसभा में कांग्रेस जाट और दलित वोट की बुनियाद पर दस में पांच सीट पर जीत दर्ज की।

पार्टी ने रोहतक, हिसार और सोनीपत में जाट मतदाताओं की बदौलत अच्छा प्रदर्शन किया। दलित मतदाताओं के समर्थन से अंबाला और सिरसा सीट जीती।

The post हरियाणा में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठ नेता बोले- ऐसे तो कभी नहीं जीत पाएंगे; भाजपा की जगह आपस में लड़ रहे नेता… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

July 29, 2024 July 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान में भड़की हिंसा की आग, 36 लोगों की हत्या; जानें क्या है पूरा मामला… पाकिस्तान में भड़की हिंसा की आग, 36 लोगों की हत्या; जानें क्या है पूरा मामला…
Next Article गोलीबारी से नहीं उबर पा रहा US, अब न्यूयॉर्क में ताबड़तोड़ फायरिंग; 1 की मौत… गोलीबारी से नहीं उबर पा रहा US, अब न्यूयॉर्क में ताबड़तोड़ फायरिंग; 1 की मौत…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….
सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?