By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: समस्याओं के तत्काल निराकरण से आमजन को मिल रही राहत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > समस्याओं के तत्काल निराकरण से आमजन को मिल रही राहत
छत्तीसगढ़राज्य

समस्याओं के तत्काल निराकरण से आमजन को मिल रही राहत

Last updated: 2024/07/31 at 2:45 PM
Share
4 Min Read
समस्याओं के तत्काल निराकरण से आमजन को मिल रही राहत
SHARE

कोरबा, मूलभूत सुविधाओं जैसे-साफ-सफाई, विद्युत स्ट्रीट लाईट, पेयजल आदि से जुड़ी  शिकायतों व समस्याओं का तत्काल समाधान होने से नागरिकों को राहत मिल रही है, जनसमस्या निवारण शिविर के तीसरे दिन नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत लगाए 07 शिविरों के दौरान साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट मरम्मत आदि से जुड़ी दर्जनों शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया, स्वच्छता संबंधी प्राप्त 32 शिकायतों में से सभी 32 शिकायतों का निराकरण एवं स्ट्रीट लाईट मरम्मत हेतु प्राप्त 30 शिकायतों में 24 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्ट्रीट लाईट मरम्मत कराई गई, लोगों को नवीन राशन कार्ड मिले, आयुष्मान व आधार कार्ड प्राप्त हुए।
        उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में जनसमस्या निवारण पखवाडे़ का आयोजन किया जा कर वार्डो में शिविर लगाए जा रहे हैं। निगम के वार्ड क्र. 05 इतवारी बाजार, वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर, वार्ड क्र. 19 जूनियर क्लब सी.एस.ई.बी., वार्ड क्र. 25 मुड़ापार शापिंग सेंटर, वार्ड क्र. 38 मंगल भवन जोन आफिस के पास, वार्ड क्र. 45 राजीवनगर सामुदायिक मंच, वार्ड क्र. 57 आनंदनगर मेन रोड स्थित सामुदायिक भवन में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए। कोरबा, टी.पी. नगर, कोसाबाड़ी, रविशंकर शुक्लनगर, बालको, दर्री व सर्वमंगला जोन के अंतर्गत आयोजित इन सातों शिविरों में साफ-सफाई से संबंधित प्राप्त 32 शिकायतों में से सभी 32 शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया गया, वहीं स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्य से जुड़ी 30 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 24 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्ट्रीट लाईट की मरम्मत कराई गई, शेष 06 शिकायतों पर आगे कार्यवाही की जाएगी। 
        सी.एस.ई.बी.कालोनी, कुआंभट्ठा, नेहरूनगर, स्याहीमुड़ी, राजीवनगर, उडिया मोहल्ला, भैरोताल, आनंदनगर, प्रेमनगर सहित अन्य विभिन्न बस्तियों की स्ट्रीट लाईटों का आज मरम्मत कार्य कराया गया। वहीं सड़क, नाली मरम्मत व निर्माण से संबंधित मांग से जुड़े आवेदन पत्रों को पंजीकृत करते हुए उन पर प्रक्रियागत कार्यवाही त्वरित रूप से की जाएगी। शिविर में हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व आधार कार्ड भी बनाए गए या उनका नवीनीकरण किया गया। विभिन्न शिविरों में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार सुझाव, सलाह व दवाईयॉं उपलब्ध कराई।  
* विभिन्न मांग व शिकायतों से संबंधित 606 आवेदन हुए प्राप्त
        निगम के उपायुक्त व नोडल अधिकारी पवन वर्मा ने बताया कि आयोजित सातों शिविरों में विभिन्न मांग समस्याओं व शिकायतों से संबंधित कुल 606 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 539 आवेदन विभिन्न मांग से संबंधित व 67 आवेदन शिकायतों से संबंधित हैं, जिसमें 157 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया तथा शेष 449 प्रकरणों को संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण हेतु भेजा जा रहा है।
* 31 जुलाई को इन वार्डो में लगेंगे शिविर
        31 जुलाई को निगम के वार्ड क्र. 06 इतवारी बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 03 राताखार टावर चौक सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 20 सामुदायिक भवन उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 26 सामुदायिक भवन दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 37 इंदरा मार्केट सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 46 नवधा पण्डाल अयोध्यापुरी, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर चौक पार्षद घर के पास सामुदायिक भवन में शिविर लगाए जाएंगे।

You Might Also Like

पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन….

July 31, 2024 July 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विक्रांत मेसी के बेटे के साथ तापसी पन्नू की हे खास बॉन्डिंग, पहली मुलाकात का बताया खास  विक्रांत मेसी के बेटे के साथ तापसी पन्नू की हे खास बॉन्डिंग, पहली मुलाकात का बताया खास 
Next Article छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल रमेन डेका ने संभाला पदभार, साय कैबिनेट के मंत्री और अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल रमेन डेका ने संभाला पदभार, साय कैबिनेट के मंत्री और अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….
दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….
राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?