By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजराइल से सीधी जंग में ईरान का साथ देने को तैयार सारे विरोधी 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > इजराइल से सीधी जंग में ईरान का साथ देने को तैयार सारे विरोधी 
विदेश

इजराइल से सीधी जंग में ईरान का साथ देने को तैयार सारे विरोधी 

Last updated: 2024/08/01 at 6:30 PM
Share
3 Min Read
इजराइल से सीधी जंग में ईरान का साथ देने को तैयार सारे विरोधी 
SHARE

तेहरान । हमास चीफ इस्माइल हानिया ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने तेहरान पहुंचे थे। इसके अगले ही दिन हानिया को हवाई हमले में मार गिराया गया। हानिया की मौत से ईरान तिलमिलाया हुआ है। सुप्रीम लीडर खामेनेई ने ईरानी सेना को इजरायल पर सीधे हमले का आदेश भी दे दिया है। लेकिन इजरायल पर हमले में ईरान अकेला नहीं होगा। उसके सहयोगी देश इस जंग में उसका साथ दे सकते हैं। 
ईरान के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स है। इसके अलावा ईरान को फिलिस्तीन में हमास, लेबनान में हिज्बुल्लाह और यमन में हूती का समर्थन है। इजरायल पर ईरान के हमले में तेहरान के कई सहयोगी देश उसका साथ दे सकते हैं।
इजरायल की सीमा मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, लेबनान, वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी से लगती है। इसमें से मिस्र और जॉर्डन को छोड़कर इजरायल कई ईरान समर्थित देशों से घिरा है। मध्यपूर्व में इसतरह के कई हथियारबंद ग्रुप हैं, जिनका ईरान से करीबी संबंध है। इसमें गाजा पट्टी में हमास, लेबनान में हिज़्बुल्लाह और यमन में हूती विद्रोही हैं। कई देशों में ईरान के सैन्यअड्डे भी हैं। कहा जा रहा है कि इजरायल पर ईरान के हमले में ये देश भी शामिल हो सकते हैं। 
इजरायल के खिलाफ ईरान के इस ऐलान-ए-जंग में सबसे पहाल नाम लेबनान का है। लेबनानी ग्रुप हिज्बुल्लाह की फंडिंग ईरान करता है और ईरान ही इस ग्रुप के सदस्यों को प्रशिक्षित भी करता है। अक्तूबर 2023 में इजरायल पर हमास के हमले के बाद से हिज्बुल्लाह लगातार उसके पाले में खड़ा है। ईरान और उसका साथी हिज्बुल्लाह हमास के आतंकियों को प्रशिक्षिण भी देता है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इजरायल के खिलाफ जंग में लेबनान पीछे हटने वाला नहीं है। 
यमन में सक्रिय हुती विद्रोहियों को भी ईरान का कट्टर समर्थक माना जाता है। हुती विद्रोही लाल सागर में सक्रिय हैं। यमन में ईरान के लड़ाकों की आवाजाही किसी से छिपी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, यमन में ईरानी लड़ाकों के अड्डे भी हैं, जहां से जरूरत पड़ने पर तेहरान इजरायल पर हमला कर सकता है। सीरिया में ईरान की सीधी मौजूदगी है। कई शिया समूहों में ईरान का अच्छा-खासा प्रभाव है। बीते अप्रैल महीने में दमिश्क में ईरान के दूतावास पर हमले के बाद ईरान ने इजरायल पर सीधा हमला किया था। 
वहीं, इजरायली सेना की ओर से भी जवाब आया है। इजरायली एयरफोर्स ने कहा कि एयर फोर्स युद्ध के हर क्षेत्र में देश की रक्षा और हमला करता है। हम किसी भी परिस्थिति में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

August 1, 2024 August 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वियतनाम के पीएम से चर्चा कर पीएम मोदी…….बीते 10 वर्षों में हमारे संबंधों के आयाम विस्तृत एवं प्रगाढ़ हुए  वियतनाम के पीएम से चर्चा कर पीएम मोदी…….बीते 10 वर्षों में हमारे संबंधों के आयाम विस्तृत एवं प्रगाढ़ हुए 
Next Article प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की साय सरकार पर साधा निशाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की साय सरकार पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..
झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….
बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?