By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग सहित छह चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग सहित छह चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग सहित छह चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद

Last updated: 2024/08/01 at 7:15 PM
Share
5 Min Read
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग सहित छह चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
SHARE

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गैंग बनाकर अलग-अलग जगहों से बाईक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बाईक चोरों को तमनार पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 07 मोटर सायकल सहित स्कूल से चुराई गई एक बैटरी यूपीएस बरामद किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर द्वारा चोरी नकबजनी के मामलों में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

इस दौरान तमनार पुलिस को सुने मकानों में सेंधमारी और बाइक चोरी में सक्रिय गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी के 05 बाइक, एक बैटरी, एक युपीएस और आरोपियों की 02 बाइक को जप्त किया गया है। साथ ही साथ आरोपियों की गिरफ्तारी से तमनार थाना में 03 आपराधों का खुलासा हुआ है।

29 जुलाई को बाइक चोरी का आया था मामला —
29 जुलाई को थाना तमनार में बाइक चोरी की दो रिपोर्ट आयी। रिपोर्टकर्ता के अनुसार ग्राम ढोलनारा के धनीराम पटेल के किराए मकान के सामने खड़ी दो बाइक बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 16 सीक्यू 8615 एवं अपाचे क्रमांक सीजी 16 सीएम 7232 बजाज पल्सर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। दोनों ही मामलों में चोरी की रिपोर्ट धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर माल मुलाजिम की पतासाजी में लिया गया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदेही —
आरोपियों की पतासाजी के दौरान तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर ने घटनास्थल से आरोपियों के भागने वाले संभावित मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने के दौरान एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में संदेही नजर आए जिसकी पुष्टि रिपार्टकर्ता एवं मुखबीरों से की गई।

आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म —
तमनार पुलिस की टीम ने संदेहियों की धरपकड़ कर हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रमोद राठिया, मुरली सिदार, पृथ्वी चैहान, अर्जुन सिदार, अनुराग राठिया और अपचारी बालक ने मिलकर 27 जुलाई की रात्रि बाइक चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों ने बताया कि वे अपने पल्सर आरएस 200 और पैशन प्रो बाइक से ग्राम ढोलनारा गए जहां एक मकान के अंदर खड़ी बाइकों को चेक किये बजाज पल्सर और अपाचे बाइक का हैंडल लॉक नहीं था जिसे ढुलाते 02 बाइक चोरी कर ले गये।

खंडहर बिल्डिंग में छिपाई थी चोरी की मोटर सायकल —
आरोपियों ने बताया कि इसके पूर्व ग्राम छर्राटांगर (पूंजीपथरा) के मेले से, घरघोड़ा तथा एनआर इस्पात (घरघोड़ा) से बाइक की चोरी करना बताया जिन्हें आरोपियों द्वारा ढोलनारा से मुडागांव जाने वाले मार्ग पर खंडहर बिल्डिंग के अंदर छिपा रखे थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 05 बाइक काला रंग स्प्लेंडर बिना नंबर, लाल रंग का टीवीएस अपाचे, बजाज डिस्कवर बिना नंबर, एक लाल रंग का पल्सर, एचएफ डीलक्स बिना नंबर तथा आरोपियों द्वारा बाइक चोरी में प्रयुक्त पल्सर आरएस 200 और एक पैशन प्रो बाइक की जप्ती की गई है।

स्कूल से बैटरी व यूपीएस भी चुराये थे आरोपी —
आरोपियों ने बताया कि इसके पूर्व वे ग्राम सराईडिपा स्कूल से एक बैटरी और यूपीएस चोरी किए थे। इस संबंध में थाना तमनार में  धारा 457, 380 आईपीसी कायम है। आरोपियों के मेमोरेंडम पर एक बैटरी और यूपीएस की भी जप्ती की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना तमनार के 3 अपराध का खुलासा हुआ है। आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देने से बीएनएस की नई धारा 112(2) विस्तारित की गई है जो जिले में पहली कार्रवाई तमनार पुलिस द्वारा की गई है।

आरोपियों के नाम —-
(1) प्रमोद राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 22 साल निवासी कोलम थाना तमनार
(2) मुरली सिदार पिता रतन सिदार उम्र 19 साल निवासी कोलम थाना तमनार
(3) पृथ्वी चैहान पिता पुरुषोत्तम चैहान 19 वर्ष निवासी सराईडिपा थाना तमनार
(4) अर्जुन सिदार पिता गजाधर सिदार उम्र 19 साल निवासी चिर्रामुडा थाना तमनार
(5) अनुराग राठिया पिता अबीर सिंह राठिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनई थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़
(6) विधि के साथ संघर्षरत बालक

You Might Also Like

झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..

जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण….

August 1, 2024 August 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने आम का पौधा रोपकर बस्तर ज़िले में की एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने आम का पौधा रोपकर बस्तर ज़िले में की एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत
Next Article छत्तीसगढ़ में मितान योजना का नाम बदला,  आम लोगों को घर बैठे मिलेंगी 27 तरह की सुविधाएं छत्तीसगढ़ में मितान योजना का नाम बदला, आम लोगों को घर बैठे मिलेंगी 27 तरह की सुविधाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..
झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….
बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?