By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, बीजापुर समेत इन जिलों के कलेक्टर बदले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, बीजापुर समेत इन जिलों के कलेक्टर बदले
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, बीजापुर समेत इन जिलों के कलेक्टर बदले

Last updated: 2024/08/02 at 5:46 PM
Share
5 Min Read
छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, बीजापुर समेत इन जिलों के कलेक्टर बदले
SHARE

रायपुर

राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए विष्णु देव साय सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. साय सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों का तबादला कर दिया है. जिन अफसरों का तबादला किया गया है उसमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं.

साय सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 भारतीय प्रशासन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. इन प्रशासनिक अधिकारियों को नई नियुक्ति दी गई है. शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा की रितु सेन को औद्योगिक विकास निगम और विशेष कर्तव्य अधिकारी से निवेश आयुक्त दिल्ली में तैनात किया गया है.

नीलम नामदेव एक्का बने बिलासपुर कमिश्नर: सरकार की ओर से जारी आदेश में नीलम नामदेव एक्का को बिलासपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है. जनक प्रसाद पाठक को कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा के साथ ही मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. महादेव कावेरी को जिनके पास संचालक कोष एवं लेखा और अतिरिक्त प्रभार दिया गया था उन्हें रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है.

इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर

1. ऋतु सैन जो भा.प्र.से. द्वारा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त हैं वो अब छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम (मुख्यालय दिल्ली) का कार्यभार ग्रहण करेंगी.

2. अन्बलगन पी. जो वर्तमान समय में सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग देख रहे हैं उनको सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त मिला है.

3. नीलम नामदेव एक्का को आयुक्त बिलासपुर संभाग का बनाया गया है.

4. जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है.

5. जनक प्रसाद पाठक को भा.प्र.से. द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति दी गई है.

6. महादेव कावरे को आयुक्त रायपुर बनाया गया है.

7. शारदा वर्मा को सचिव वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, बजट, आयुक्त, उच्च शिक्षा, मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को साथ ही सचिव, वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

8. किरण कौशल विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) को चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है.

9. अनुराग पाण्डेय को बीजापुर कलेक्टर के पद से हटाकर विशेष सचिव के तौर पर मंत्रालय में भेजा गया है.

10. चंदन कुमार को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है.

11. संजीव कुमार झा भा.प्र.से. को समग्र शिक्षा और वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

12. रजत बंसल भा.प्र.से. आयुक्त को वाणिज्यिक कर (जीएसटी) तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त, मनरेगा के साथ आयुक्त, मनरेगा तथा संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

13. पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को सचिव, लोक सेवा आयोग एवं महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

14. पुष्पा साहू को स्थानीय निधि संपरीक्षा और अति. प्रभार सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की जिम्मेदारी दी गई है.

15. रितेश कुमार अग्रवाल को संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर पदस्थ करते हुए, संचालक, पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाओं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

16. प्रभात मलिक कलेक्टर जिला महासमुंद को हटाया गया है.

17. कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को अब महासमुंद कलेक्टर बनाकर भेजा गया है.

18. प्रभात मलिक को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है.

19. जयश्री जैन उप सचिव को मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

20. चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया कलेक्टर बनाया गया है.

21. संबित मिश्रा को कलेक्टर बीजापुर बनाया गया है.

22. वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से जिला नारायणपुर के पद पर भेजा गया है.

You Might Also Like

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम….

August 2, 2024 August 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Indian Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, अलग – अलग तारीखों में 72 ट्रेनें होंगी रद्द Indian Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, अलग – अलग तारीखों में 72 ट्रेनें होंगी रद्द
Next Article राजनीति का लेवल कितना नीचे गिर गया: अभिलाष थपलियाल   राजनीति का लेवल कितना नीचे गिर गया: अभिलाष थपलियाल  
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?