By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > 800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद…
विदेश

800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद…

Last updated: 2024/08/03 at 10:46 AM
Share
4 Min Read
800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद…
SHARE

हमास चीफ इस्माइल हानियेह और ‘शैतान’ मोहम्मद डीफ के खात्मे के बाद इजरायली सेना हमास पर पूरी तरह से हावी हो गई है। आठ महीने से चल रहे महायुद्ध को इजरायल ने दो ही दिन में पलट दिया है।

31 जुलाई को हानियेह का कत्ल ईरान की राजधानी तेहरान में गेस्ट हाऊस पर बम धमाके के बाद हुआ। हानियेह के कत्ल के बाद से ईरान बदले की आग में जल रहा है।

वह यह बात नहीं पचा पा रहा है कि उसके पाले आतंकी हानियेह को उसी की धरती में मार दिया गया। रिपोर्ट है कि ईरान ने इजरायल पर हमले की प्लानिंग तैयार कर ली है।

ईरान विदेशी जमीन से इजरायल पर हवाई हमला कर सकता है। ईरानी अधिकारियों को यह भी आदेश मिले हैं कि अगर अमेरिका, इजरायल का साथ नहीं देता है तो उसके ठिकानों से दूर रहा जाए। 

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान अपने अजीज हमास के दो शीर्ष नेताओं इस्माइल हानियेह और मोहम्मद डीफ के कत्ल का बदला लेने की पूरी योजना तैयार कर चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस काम में इस्लामिक राष्ट्र सीरिया भी मदद कर रहा है। उधर, जॉर्डन और लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकी भी इस काम में इजरायल के खिलाफ और ईरान के साथ हैं। ईरान सीरिजा से इजरायल पर ड्रोन हमले की योजना बना रहा है।

कैसे और कब किए जाएंगे इजरायल पर हमले
सूत्रों का हवाला देते हुए, यूके स्थित युद्ध मॉनिटर सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट है कि ड्रोन दमिश्क के पास के इलाकों और सीरियाई रेगिस्तान से लॉन्च किए जा सकते हैं, ताकि ऐसा लगे कि उन्हें इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा लॉन्च किया गया है।

अमेरिका पर भी ईरान के आदेश
एसओएचआर की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी समूहों ने अपने गुर्गों को आदेश दिया है कि अगर हमले के दौरान अमेरिका इजरायल की रक्षा करने नहीं उतरा या युद्ध में नहीं कूदा तो वे अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना न बनाएं।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल “ईरान से सभी खतरों के खिलाफ” इजरायल की सुरक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता पर जोर दिया था। उन्होंने इजरायली पीएम नेतन्याहू को अपना दोस्त कहा और दोस्ती के लिए सुरक्षा का आश्वासन दिया।

इजरायल को रोकना बहुत जरूरीः ईरान
ईरान ने कहा है कि इजरायल 10 महीनों से गाजा पट्टी में खून-खराबा और तबाही मचा रहा है तथा अब उसने अपने अपराधों की सीमा को लेबनान, ईरान और यमन तक फैला दिया है, लिहाजा उसे जल्द रोकना जरूरी है।

ईरान के कार्यवाहक ईरानी विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल को अगर जल्द ही नहीं रोका गया तो पश्चिम एशिया और दुनिया भर की शांति खतरे में पड़ जायेगी।

इजराइल की उड़ानें आठ अगस्त तक स्थगित
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एअर इंडिया ने शुक्रवार को तेल अवीव के लिए उड़ानें आठ अगस्त तक स्थगित करने की घोषणा की।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन राष्ट्रीय राजधानी से इजराइली शहर के लिए सप्ताह में पांच उड़ानें संचालित करती है।

The post 800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 3, 2024 August 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कमला हैरिस बनीं डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, यहां तक पहुंचने वाली पहली भारतवंशी… कमला हैरिस बनीं डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, यहां तक पहुंचने वाली पहली भारतवंशी…
Next Article एयरपोर्ट पर लड़की ने उतार लिए कपड़े और सेक्स की करने लगी डिमांड, वायरल वीडियो का क्या सच… एयरपोर्ट पर लड़की ने उतार लिए कपड़े और सेक्स की करने लगी डिमांड, वायरल वीडियो का क्या सच…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन, मनरेगा और जनभागीदारी से जल सुरक्षा की दिशा में जशपुर का अभिनव मॉडल…..
जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन, मनरेगा और जनभागीदारी से जल सुरक्षा की दिशा में जशपुर का अभिनव मॉडल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति….
जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कम बारिश में भरपूर धान उत्पादन में कतार बोनी और नैनो डीएपी मददगार…..
कम बारिश में भरपूर धान उत्पादन में कतार बोनी और नैनो डीएपी मददगार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन, उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर …..
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन, उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर …..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?