By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तुरंत लेबनान से बाहर निकल आओ, भारत-अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को किया आगाह; भीषण गोलीबारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > तुरंत लेबनान से बाहर निकल आओ, भारत-अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को किया आगाह; भीषण गोलीबारी…
विदेश

तुरंत लेबनान से बाहर निकल आओ, भारत-अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को किया आगाह; भीषण गोलीबारी…

Last updated: 2024/08/04 at 11:23 AM
Share
4 Min Read
तुरंत लेबनान से बाहर निकल आओ, भारत-अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को किया आगाह; भीषण गोलीबारी…
SHARE

भारत और अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी अपने नागरिकों को आगाह करते हुए कहा है कि वे तुरंत देश छोड़ दें। शनिवार को ब्रिटेन सरकार ने लेबनान में अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की।

इसने इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संभावित युद्ध और व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाओं के कारण तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। 

ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अपने नागरिकों से कहा है कि “जब तक कॉमर्शियल विकल्प उपलब्ध हैं” तब तक लेबनान छोड़ दें।

ब्रिटेन का इशारा है कि लेबनान में जंग छिड़ने के बाद फ्लाइट्स बंद हो सकती हैं। इसलिए अभी से वहां से बाहर निकल जाओ। विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, “तनाव बहुत अधिक है और स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है।

हालांकि हम लेबनान में अपनी वाणिज्य दूतावास की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, लेकिन वहां मौजूद ब्रिटिश नागरिकों के लिए मेरा संदेश स्पष्ट है – तुरंत वहां (लेबनान) से चले जाइए।”

ब्रिटिश एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब लेबनान और इजरायल के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो चुकी है। हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच गोलीबारी हो रही है।

इसमें भारी मशीन गन फायर, तोपखाने और मिसाइल गोलाबारी के साथ-साथ हवाई हमले भी शामिल थे।

इजरायली ड्रोन और युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान के सात कस्बों और गांवों पर नौ छापे मारे और देश के पूर्व में लेबनानी-सीरियाई सीमा पर हर्मेल, अल-कसर और मत्राबा क्रॉसिंग के क्षेत्रों पर तीन हमले किए।

भारत ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने का ‘सख्त परामर्श’ जारी किया

इससे पहले लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक इस पश्चिमी एशियाई देश की यात्रा न करने तथा इजरायल और चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर देश छोड़ने को लेकर ‘‘सख्त परामर्श’’ जारी किया है।

पिछले वर्ष आठ अक्टूबर से इजरायल-लेबनान सीमा पर इजराइली सैनिकों और हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष हो रहा है।

इजरायल ने मंगलवार को दक्षिणी बेरूत में हिजबुल्ला के शीर्ष सैन्य कमांडर फौद शुकूर को निशाना बनाया। बाद में, इजरायल ने पुष्टि की कि उसने शुकूर को मार गिराया है।

इजरायल का दावा है कि उसके कब्जे वाले गोलान हाइट्स क्षेत्र में सप्ताहांत रॉकेट से किए गए हमले में शुकूर का हाथ था जिसमें 12 युवक मारे गए थे। बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक परामर्श में कहा, ‘‘क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम और संभावित खतरों के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने का कड़ा परामर्श दिया जाता है।’’

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर जारी परामर्श में कहा, ‘‘जो लोग किसी भी कारण से यहां रहते हैं, उन्हें सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को सीमित रखने तथा बेरूत स्थित भारतीय दूतावास से अपने ईमेल या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के माध्यम से संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।’’

दूतावास ने यह परामर्श बुधवार को ईरान में हमास नेता इस्माइल हनिया के मारे जाने और इससे कुछ घंटे पहले बेरूत में इजराइल द्वारा शुकूर को मार गिराए जाने के बाद जारी किया।

इन दोनों घटनाओं से पश्चिम एशिया में स्थिति और खतरनाक हो गई है।

The post तुरंत लेबनान से बाहर निकल आओ, भारत-अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को किया आगाह; भीषण गोलीबारी… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

August 4, 2024 August 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ट्रंप के बड़े दावे, बोले- जुकरबर्ग ने मुझसे माफी मांगी, कमला को सपोर्ट न करने का किया वादा; गूगल जल्द होगा ठप्प… ट्रंप के बड़े दावे, बोले- जुकरबर्ग ने मुझसे माफी मांगी, कमला को सपोर्ट न करने का किया वादा; गूगल जल्द होगा ठप्प…
Next Article अदालती कार्यवाही से तंग आकर समझौता कर लेते हैं लोग, CJI चंद्रचूड़ ने ही खोल दी सिस्टम की पोल… अदालती कार्यवाही से तंग आकर समझौता कर लेते हैं लोग, CJI चंद्रचूड़ ने ही खोल दी सिस्टम की पोल…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?