By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मप्र में भारी बारिश ने मचाया कोहराम, कई कच्चे घर गिरे… सडक़ों पर भरा पानी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र में भारी बारिश ने मचाया कोहराम, कई कच्चे घर गिरे… सडक़ों पर भरा पानी…
मध्यप्रदेशराज्य

मप्र में भारी बारिश ने मचाया कोहराम, कई कच्चे घर गिरे… सडक़ों पर भरा पानी…

Last updated: 2024/08/05 at 10:45 AM
Share
6 Min Read
मप्र में भारी बारिश ने मचाया कोहराम, कई कच्चे घर गिरे… सडक़ों पर भरा पानी…
SHARE

भोपाल । मप्र में एक्टिव दो बड़े सिस्टम की वजह से रविवार को जोरदार बारिश हो रही है। छिंदवाड़ा में नागद्वारी यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार कटा नदी में बह गई। कार से 4 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि एक युवक लापता है। सागर में बारिश से दीवार गिर गई, मलबे में दबने से 9 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चे घायल हैं। भोपाल में छोला इलाके के मकानों में पानी भर गया है। मंडला में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। विदिशा में बेतवा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। नर्मदापुरम में तवा डैम के गेट 7 गेट 7-7 फीट तक खोल दिए गए हैं।
सागर जिले के शाहपुर में रविवार को सुबह हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में गम में डुबा दिया। हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई। यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे नौ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया।

Contents
4-4 लाख रुपए की आर्थिक मददसतना और मैहर जलमग्नसडक़ों में भरा पानीघरों में घुसा पानीकलेक्ट्रेट और भाजपा कार्यालय डूबाबारिश में कई कच्चे घर गिरे

4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाहपुर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।

सतना और मैहर जलमग्न

भारी बारिश का असर सतना और मैहर जिले पर खासा देखा जा रहा है। यहां बीते तीन दिन से लगातार जारी बारिश के चलते बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया है कि घर, मकान, दुकान, खेत, खलिहान, सडक़ें सब जलमग्न हो गई हैं। झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। खेत जलमग्न हो गए। एक ओर बारिश से लोगों को खासी परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर किसान खेतों में लबालब पानी देखकर खुश हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले पंद्रह दिनों से जो बारिश हुई थी, वह खेती के लिए नाकाफी थी। इससे किसान बहुत दिनों से झमाझम बारिश होने का इंतजार कर रहे थे। बारिश हो जाने के बाद धान रोपाई कार्य जोर पकड़ेगा। वहीं, बारिश के कारण सडक़ों पर पानी भर गया और जगह-जगह जलभराव हो गया।

सडक़ों में भरा पानी

बारिश के कारण कई जगह सडक़ों में पानी भर गया। मां शारदा देवी मंदिर जाने वाले मार्ग में पुलघटा के ऊपर पानी आ जाने से कई घंटे जाम की स्थिति रही। डेल्हा जरियारी मार्ग पर जहां हाल ही में 12 करोड़ 84 लाख की लागत से सडक़ और पानी निकासी के लिए पुलिया बनाई गई थी, वहां सडक़ के ऊपर पानी आने से आवागमन बाधित हुआ। कई जगह सडक़ों पर पेड़ गिरने से भी लोगों को काफी परेशानी हुई।

घरों में घुसा पानी

बारिश से जनजीवन काफी अस्तव्यस्त हो गया। उचित प्रबंधन और उचित जल निकासी न होने से कई घरों में पानी घुस गया। इस परेशानी से निजात दिलाने मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र लखवार, गिरगिटा अमिलिया कला का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों को शासकीय विद्यालयों में ठहराने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट और भाजपा कार्यालय डूबा

मैहर का कलेक्ट्रेट परिसर एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय भारी बारिश के चपेट में हैं। लिलजी नदी का जल स्तर बढऩे से पूरे परिसर में पानी ही पानी है। कलेक्ट्रेट तक जाने का रास्ता शनिवार को ही बंद हो गया था। बड़ी मुश्किल से लोग निकल पा रहे थे। शनिवार की रात बारिश के बाद पूरे परिसर में पानी भर गया है। आनन-फानन में कलेक्ट्रेट और महाविद्यालय बना तो दिए गए, लेकिन आवागमन की उचित व्यवस्था नहीं की गई। परिणाम स्वरूप थोड़ी सी बारिश में ही रास्ते में पानी भर जाता है और आने जाने में काफी दिक्कत होती है।

बारिश में कई कच्चे घर गिरे

ग्राम कन्हवारा में रामाधार नामदेव का मकान बारिश के कारण गिर गया। उनके पास सिर छुपाने की जगह तक नहीं बची। मकान गिरने से राशन सामग्री भी पूरी खराब हो गई। रामाधार नामदेव का कहना है कि 5 साल पहले उन्होंने आवास योजना की फाइल लगाई थी। मोहल्ले में लगभग 99 प्रतिशत लोगों के मकान बन चुके हैं, लेकिन उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला। वहीं मैहर जिले के ग्राम जुड़वानी में भी कई कच्चे मकान गिरने की खबर है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

August 5, 2024 August 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अमेरिका में चाकू से हमले और गोली लगने से तीन लोग घायल अमेरिका में चाकू से हमले और गोली लगने से तीन लोग घायल
Next Article हादसे में भाई-बहन समेत 4 की मौत हादसे में भाई-बहन समेत 4 की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?