By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लोक निर्माण विभाग प्रदेश में नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा देने संकल्पित-ईएनसी मेहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > लोक निर्माण विभाग प्रदेश में नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा देने संकल्पित-ईएनसी मेहरा
मध्यप्रदेशराज्य

लोक निर्माण विभाग प्रदेश में नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा देने संकल्पित-ईएनसी मेहरा

Last updated: 2024/08/07 at 7:29 PM
Share
3 Min Read
लोक निर्माण विभाग प्रदेश में नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा देने संकल्पित-ईएनसी मेहरा
SHARE

भोपाल : प्रदेश में सड़कों की स्थिति और उनकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रयासों पर जानकारी साझा करते हुए ईएनसी आरके मेहरा ने बताया कि प्रदेश में कुल 81,000 किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क है। इसमें 9,315 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग, 12,568 किलोमीटर स्टेट हाईवे, 25,420 किलोमीटर मुख्य जिला मार्ग और 33,697 किलोमीटर ग्रामीण सड़के शामिल हैं।

भोपाल शहर में सड़कों की स्थिति

भोपाल शहर में लोक निर्माण विभाग के अधीन कुल 573 किलोमीटर सड़के हैं, जिनमें से 400 किलोमीटर सड़के परफॉर्मेंस गारंटी के अंतर्गत आती हैं और 173 किलोमीटर सड़के साधारण मरम्मत के अंतर्गत आती हैं। वर्षा ऋतु के दौरान शहर में डामर की सतह क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिसकी मरम्मत की जा रही है।

मेहरा ने बताया कि हाल ही में भोपाल शहर के 14 मार्गों पर 22 किलोमीटर की लंबाई में लगभग 523 वर्गमीटर में गड्ढे पाए गए थे। इनमें से 6 सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है, और शेष सड़कों में भी मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। 6 अगस्त को अधीक्षण यंत्री मण्डल भोपाल द्वारा इन सड़कों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें वर्षा ऋतु के कारण शहर की लगभग 3 प्रतिशत सड़कों में गड्ढे पाए गए थे। इनमें से अधिकांश की मरम्मत कर दी गई है।

लोकपथ ऐप सहित अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग

सड़कों की मरम्मत को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने लोक पथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति सड़कों में गड्ढों की फोटो अपलोड कर शिकायत कर सकता है। अब तक विभाग को लोकपथ ऐप के माध्यम से 1868 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1,662 का निराकरण कर दिया गया है।इसी के साथ विभाग ने अधिक क्षतिग्रस्त स्थानों पर 100 एमएम पेव्हर ब्लॉक का उपयोग कर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

विभाग ने नवीन तकनीकों का उपयोग कर लगभग 600 किलोमीटर की सड़कों का विस्तृत रखरखाव किया है, जिनमें जेट पेचर, वेलोसिटी पेचर और इन्फ्रारेड तकनीक शामिल हैं। भविष्य में शहरी मार्गों को बार-बार क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए व्हाइट टॉपिंग तकनीक का उपयोग करने की योजना है।
लोक निर्माण विभाग के इन प्रयासों से प्रदेश की सड़कों की स्थिति में सुधार आएगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। विभाग का यह कदम सड़कों की सुरक्षा और यातायात की सुगमता में महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिससे प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा।

You Might Also Like

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

August 7, 2024 August 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शोध कार्य को बढ़ावा दें, शैक्षणिक गुणवत्ता के स्तर को उत्कृष्ट करें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल शोध कार्य को बढ़ावा दें, शैक्षणिक गुणवत्ता के स्तर को उत्कृष्ट करें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
Next Article जो राष्ट्रीय के लिए अच्छा हैं, वह कंपनी के लिए भी अच्छा हैं : ओ . पी जिंदल जो राष्ट्रीय के लिए अच्छा हैं, वह कंपनी के लिए भी अच्छा हैं : ओ . पी जिंदल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?