By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-बीजापुर में आठ लाख के इनामी महिला-पुरुष सहित तीन नक्सलियों का सरेंडर, अब तक 326 गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-बीजापुर में आठ लाख के इनामी महिला-पुरुष सहित तीन नक्सलियों का सरेंडर, अब तक 326 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-बीजापुर में आठ लाख के इनामी महिला-पुरुष सहित तीन नक्सलियों का सरेंडर, अब तक 326 गिरफ्तार

Last updated: 2024/08/10 at 4:06 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-बीजापुर में आठ लाख के इनामी महिला-पुरुष सहित तीन नक्सलियों का सरेंडर, अब तक 326 गिरफ्तार
SHARE

बीजापुर.

नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आठ-आठ लाख रुपये के इनामी महिला और पुरूष सहित तीन नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक 145 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, तो वहीं पुलिस ने विभिन्न घटनाओं में शामिल 326 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के विकास विरोधी, खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर व छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पीएलजीए कंपनी नम्बर 2 प्लाटून नम्बर 1 सदस्य 8 लाख के ईनामी नक्सली रमेश फरसा पिता सुकलु फरसा उम्र 24 निवासी पटेलपारा हिंगुम थाना जांगला, सीआरसी कंपनी के प्लाटून नम्बर 1 में पार्टी सदस्य 8 लाख की ईनामी महिला नक्सली मनकी माड़वी उर्फ सरिता पिता सोमा माड़वी उम्र 22 निवासी कोकोडीपारा चेरली थाना मिरतुर व पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन डिप्टी कमाण्डर लक्ष्मण पोटाम उर्फ मुरा पिता बुधराम पोटाम उम्र 22 निवासी गोरगेपारा पुसनार ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव और पुलिस समेत सीआरपीएफ के आला अफसरों के समक्ष नक्सल पंथ से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति के तहत 25-25 हजार रुपये के नगद प्रोत्साहन राशि दी।

इधर इसके साथ ही इस वर्ष अब तक कुल 145 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है तो वहीं दूसरी तरफ विभिन्न घटनाओं में शामिल 326 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

माओवादी विचारधारा से परेशान होकर किया सरेंडर

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की विकास विरोधी भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा और जीवन शैली क्षुब्ध होकर आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला और अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25-25 रुपये हजार प्रदान किये गये। साथ ही उन्हें अन्य सहायता भी दी जाएगी।

राज्य में लगातार हो रही है नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक 145 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 326 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बीजापुर जिले में हाल ही में सुरक्षाबल के जवानों ने बड़े एनकाउंटर भी किए गए हैं। एनकाउंटर में करीब 137 से ज्यादा नक्सली इस साल मारे गए हैं। बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है।

You Might Also Like

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण….

August 10, 2024 August 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
Next Article भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा ने की सगाई, सूर्यकुमार यादव ने सगाई पर दी बधाई; अर्शदीप सिंह ने लिखा ‘फेविकोल का जोड़’ भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा ने की सगाई, सूर्यकुमार यादव ने सगाई पर दी बधाई; अर्शदीप सिंह ने लिखा ‘फेविकोल का जोड़’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’,  अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?