By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश के 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, सीएम बोले- यह गर्व की बात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > प्रदेश के 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, सीएम बोले- यह गर्व की बात
मध्यप्रदेशराज्य

प्रदेश के 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, सीएम बोले- यह गर्व की बात

Last updated: 2024/08/14 at 4:06 PM
Share
5 Min Read
प्रदेश के 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, सीएम बोले- यह गर्व की बात
SHARE
भोपाल ।   साहसिक कार्यों और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित मध्यप्रदेश पुलिस के 7 अधिकारियों सहित 69 पुलिसकर्मियों को गुरुवार 15 अगस्त को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति का वीरता और पुलिस पदक प्रदान करेंगे। बालाघाट में नक्सलियों को मारने वाले पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिल रहा है। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि  इस बार मध्य प्रदेश के इतिहास में अभी तक इतने राष्ट्रपति पुरस्कार नहीं मिले थे, जितने इस बार मिले है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बार की प्रशंसा है कि हमारे प्रशासनिक क्षेत्र के सभी विभागों ने अपना काम किया है। वीरता, शौर्य और बहादुरी के लिए इतने पदक मिलना पुलिस और सरकार दोनों के लिए ही गर्व की बात है। 

यह अधिकारी होंगे सम्मानित 

जिन पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक मिल रहा है उनमें पुलिस अधीक्षक राजगढ़ आदित्य मिश्रा (1 बार), निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रामपदम शर्मा, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट आशीष शर्मा, प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रमेश विश्वकर्मा, निरीक्षक पीटीएस तिघरा अंशुमान सिंह चौहान, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट, अतुल कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट मनोज कुमार कापसे को प्रदान किया जाएगा।
एडीजी रॉय, साईं मनोहर, चौधरी और अबसार को विशिष्ठ सेवा के लिए मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन सेवा) आशुतोष रॉय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ओएसडी मप्र भवन नई दिल्ली ए.साईं मनोहर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू भोपाल मोहम्मद शाहिद अबसार, पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था इंदौर (सेवानिवृत्त) मनीष कपूरिया, उप सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल (सेवानिवृत्त) भारत भूषण राय, मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर शारदा प्रसाद चौधरी तथा कायज़्वाहक निरीक्षक पीटीसी इंदौर अशोक कुमार रघुवंशी को प्रदान किया गया।

भोपाल, चंबल व इंटेलीजेंस आईजी को सराहनीय सेवा के लिए मिलेगा पदक

पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल रेंज भोपाल अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन, मुरैना सुशांत कुमार सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) डॉ. आशीष, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम/मुख्यालय इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पु.मु. भोपाल सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम प्रशांत खरे, उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज अतुल सिंह, पुलिस उपायुक्त,जोन-3 इंदौर पंकज कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा सुरेन्द्र कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर मनीषा पाठक सोनी, पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा ग्वालियर सुमन गुर्जर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पु.मु. भोपाल मलय जैन, पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर दिनेश कुमार कौशल, पुलिस अधीक्षक एटीएस मुख्यालय भोपाल प्रणय कुमार नागवंशी, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्ल ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव, स्टॉफ आफीसर टू डीजीपी पुमु भोपाल संदेश कुमार जैन, सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर वेदान्त शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन अजय कैथवास, उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन सुनील कुमार तालान, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक म.प्र. पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल तिलकराज प्रधान, का.वा. निरीक्षक प्रेस पु.मु. भोपाल  सैयद अशफाक अली, निरीक्षक (एम) विशेष शाखा पु.मु. भोपाल सुनील कुमार राय, का.वा. सूबेदार (अ) कायाज़्लय उमनि ग्रामीण भोपाल डी.पी. सक्सेना, उप निरीक्षक (रेडियो) पी.आर.टी.एस. इंदौर भंवरलाल जायसवाल, सूबेदार (अ) 23 वीं वाहिनी विसबल भोपाल रेवाधर पंत, कायज़्वाहक सूबेदार (अ) शाजापुर विष्णु प्रसाद व्यास, सूबेदार (एम) ई.ओ.डब्ल्यू भोपाल राम कुमार मोरन्दानी, कार्यवाहक सउनि डीपीओ बालाघाट नन्दकिशोर कोसरकर,का.वा. सहायक उप निरीक्षक छिंदवाड़ा केशव राव इंगले, का.वा. सउनि (चालक) एम.टी.पुल भोपाल सी.डी.डैनियल,प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन ग्वालियर अशोक सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 32 वीं वाहिनी विसबल उज्जैन राम रतन नन्देड़ा, प्रधान आरक्षक 293 आरएपीटीसी इंदौर अमरनाथ यादव, प्रधान आरक्षक 580 सातवीं वाहिनी विसबल भोपाल रामचंन्द्र सिंह, का.वा. प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर मोहनलाल सिंह तिवारी तथा का.वा. प्रधान आरक्षक 10 वीं वाहिनी विसबल सागर रमेश जोशी को प्रदान किया गया।

भोपाल केंद्रीय जेल के अधीक्षक भी मिलेगा पदक

जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल भोपाल राकेश कुमार भांगरे, सहायक जेल अधीक्षक सब जेल डबरा महेश शर्मा, सहायक जेल अधीक्षक सब जेल लवकुश नगर अनिल कुमार पाठक, शिक्षक केन्द्रीय जेल सागर गीता रायकवार, शिक्षक जिला जेल देवास शोभाल सिंह ठाकुर, प्रमुख मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल सूरज सिंह रांणा, कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी सब जेल रहली करुणेन्द्र सिंह परिहार, मुख्य प्रहरी सब जेल करैरा चंद्रभान सिंह नामदेव तथा प्रहरी जिला जेल खरगौन जगदीश पाटीदार को प्रदान किया गया।

You Might Also Like

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….

जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘आदिपुरुष’ के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने फिल्म को लेकर की बात, कहा….. ‘आदिपुरुष’ के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने फिल्म को लेकर की बात, कहा…..
Next Article हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है, प्रदेशवासी अपने घर में तिरंगा लगाएं- श्री विष्णुदत्त शर्मा  हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है, प्रदेशवासी अपने घर में तिरंगा लगाएं- श्री विष्णुदत्त शर्मा 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?