By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेहद सरल सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे जिंदा: मुख्यमंत्री साय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बेहद सरल सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे जिंदा: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़राज्य

बेहद सरल सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे जिंदा: मुख्यमंत्री साय

Last updated: 2024/08/14 at 6:15 PM
Share
4 Min Read
बेहद सरल सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे जिंदा: मुख्यमंत्री साय
SHARE

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने सहित कई घोषणाएं की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, किलकिलाधाम के मुख्य पुजारी 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभा में मौजूद साधु, संत और विशाल जनसमूह के बीच स्वर्गीय जूदेव का पुण्य स्मरण करते हुए कहा की वे मेरे राजनैतिक गुरु थे।   मैंने 25 साल से अधिक समय तक राजनीति में उनके साथ रहकर काम किया। वे बेहद सरल हृदय के व्यक्ति थे, सभी से अपनेपन के साथ मिलते थे। उनकी किसी के साथ नाराजगी नहीं रही। जिससे भी एक बार मिल लेते थे उसका नाम कभी नहीं भूलते थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय जूदेव का डील-डौल और व्यक्तित्व सहज ही लोगों को आकर्षित करता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा कर रही है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को धान की कीमत दी जा रही है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह 1000 रूपए की सम्मान राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है।

       कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा की उनकी ऊंगली पकड़कर मैने राजनीति का पाठ सीखा है। वे एक महापुरुष, कर्मवीर और योद्धा थे। मेरा सौभाग्य है की उनके साथ लंबे समय तक काम सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम को विधायक श्रीमती गोमती साय, गहिरा गुरु आश्रम के पुजारी  बभ्रुवाहन जी महाराज ने भी संबोधित किया।
      मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में जनहित में कई घोषणाएं की। जिसमें पत्थलगांव में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की विशाल प्रतिमा का निर्माण, हर वर्ष उनकी जयंती भव्य तरीके से मनाने की घोषणा, किलकिलेश्वर महादेव परिसर में प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही  बाउंड्रीवाल, सौंदर्यीकरण, परिसर में सोलर लाइट लगाने सहित गौशाला के उन्नयन की घोषणा, नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा, मांड नदी में बने एनीकेट में घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण की घोषणा, पत्थलगांव के मुख्य चौक से रायगढ़, जशपुर और अंबिकापुर की ओर जाने वाली सड़कों के 3-3 किलोमीटर तक निर्माण किए जाने की घोषणा, पत्थलगांव में मॉडर्न बस स्टैंड, ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा, रेस्ट हाउस का उन्नयन का कार्य, नगर पंचायत कोतबा पीएससी को सीएससी बनाए जाने की घोषणा की।
    इस अवसर पर कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, कमिश्नर जी. आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….

जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-सुकमा में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो लाख का इनामी भी शामिल छत्तीसगढ़-सुकमा में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो लाख का इनामी भी शामिल
Next Article मुख्यमंत्री साय ने किलकिला में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री साय ने किलकिला में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?