By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार मिले एक वर्ष में 15 वीरता पदक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार मिले एक वर्ष में 15 वीरता पदक
मध्यप्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार मिले एक वर्ष में 15 वीरता पदक

Last updated: 2024/08/14 at 9:45 PM
Share
6 Min Read
मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार मिले एक वर्ष में 15 वीरता पदक
SHARE

भोपाल : मध्यप्रदेश में नक्‍सल गतिविधियों को समूल नष्ट करने के लिए संकल्पित मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश पुलिस के 12 अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। नक्‍सल विरोधी अभियानों के दौरान 4 मुठभेड़ों में साहस तथा सूझबूझ का प्रदर्शन कर 6 हार्डकोर नक्‍सलियों को धराशायी करने के फलस्‍वरूप “वीरता पदक’’ से 11 अधिकारियों/कर्मचारियों को व एक अन्य प्रकरण में एक अन्य अधिकारी को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। तीन वीरता पदकों की घोषणा इसी वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी 2024 को की गई थी। इस तरह वर्ष 2024 में नक्‍सल विरोधी अभियानों में 14 वीरता पदक तथा एक अन्य प्रकरण में एक अन्य अधिकारी को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस प्रकार इस वर्ष कुल 15 वीरता पदक मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी प्राप्त करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 14 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं डीजीपी सुधीर सक्सेना ने पदक से सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्‍त 2025 को किया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में यह पहला अवसर है जब एक ही वर्ष में 15 वीरता पदक से पुलिस के बहादुर जवानों को सम्मानित किया जा रहा है। यह पदक न सिर्फ विजेताओं के साहस, धैर्य और उत्साह का प्रतीक है, अपितु यह मध्यप्रदेश पुलिस के प्रभावी नेतृत्व को भी दर्शाता है।

इन्हें मिलेगा वीरता पदक

एडीजी (गुप्त वार्ता) जयदीप प्रसाद ने बताया कि वीरता पदक पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, सेनानी मोतीउर्रहमान, सेनानी पुनीत गेहलोद, निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मोहम्‍मद अयूब खान, उप निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मोहनलाल मरावी, उप निरीक्षक नामदेव शर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक अरुण मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार शुक्‍ला तथा प्रधान आरक्षक हनुमंत टेकाम को देने की घोषणा की गई है। वहीं इसी वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश पुलिस के तीन जवानों को वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई थी, जिनमें निरीक्षक अंशुमान सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अतुल कुमार शुक्ला एवं प्रधान आरक्षक मनोज कुमार कापसे शामिल थे। उल्‍लेखनीय है कि सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार शुक्‍ला को पूर्व में 2 बार वीरता पदक प्राप्‍त हुआ है तथा निरीक्षक आशीष शर्मा को भी दो वीरता पदकों की घोषणा हुई है।

इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्‍ट सेवा पदक

राष्ट्रपति विशिष्‍ट सेवा पदक अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्‍सेना, पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर तथा पुलिस अधीक्षक रामाधार भारद्वाज को देने की घोषणा की गई है।

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा पदक उप पुलिस महानिरीक्षक पंकज श्रीवास्‍तव, उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत कपूर, उप सेनानी सुअंजना तिवारी, पुलिस अधीक्षक योगेश्‍वर शर्मा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक महा‍वीर सिंह मुजाल्‍दे, सहायक पु‍लिस महानिरीक्षक श्रीमती इरमीन शाह, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार दुबे, निरीक्षक सुरेश कुमार बजानघाटे, उप पुलिस अधीक्षक मानवेन्‍द्र सिंह कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्विवेदी, उप पु‍लिस अधीक्षक प्रवीण नारायण बघेल, उप पुलिस अधीक्षक सुरेन्‍द्र सिंह सिकरवार तथा उप निरीक्षक शैलेन्‍द्र सिंह राजपूत को दिया जाएगा।

मुठभेड़ में नक्सलियों को किया था धराशायी

प्रदेश में हॉक-फोर्स के जांबाज कमाण्‍डों ने विगत 5 वर्षों में 3.17 करोड़ के ईनामी 20 हार्डकोर नक्‍सलियों को विभिन्‍न मुठभेड़ों में धराशायी किया है।

1) दिनांक 14.12.2023 को जिला बालाघाट के कमकोदादर जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान नक्‍सली एसीएम चैतू उर्फ हिडमा मड़काम को धराशायी करने में उनि नामदेव शर्मा, सउनि अरूण मिश्रा, सउनि अतुल कुमार शुक्‍ला को

2) दिनांक 22.04.2023 को कदला जंगल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में नक्‍सली एसीएम सरिता तथा एसीएम सुनीता को मार गिराने वाले पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ, सेनानी हॉकफोर्स मोती उर रहमान, निरीक्षक आशीष शर्मा, उनि मोहनलाल मरावी, सउनि राजेश धुर्वे को

3) दिनांक 18.12.2022 को हर्राटोला जंगल में हुई मुठभेड़ में नक्‍सली एसीएम रूपेश उर्फ हुंगा को धराशायी करने में उनि आशीष शर्मा तथा प्र.आर. हनुमंत टेकाम को

4) दिनांक 30.11.2022 को जामसेहरा जंगल में हुई मुठभेड़ में नक्‍सली डीव्‍हीसीएम गणेश तथा एसीएम कमांडर राजेश बंजाम को धराशायी करने में तत्‍कालीन सेनानी हॉकफोर्स (पुलिस अधीक्षक बड़वानी) पुनीत गेहलोद सहित उपरोक्‍त सभी को मुठभेड़ों में प्रदर्शित साहस तथा सूझबूझ के फलस्‍वरूप वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। मुठभेड़ों में मारे गये नक्‍सलियों पर 99 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। इन मुठभेड़ों में उल्‍लेखनीय भूमिका निभाने वाले 101 शासकीय सेवकों को क्रम पूर्व पदोन्‍नति प्रदान की गई है।

5) निरीक्षक मो. अयूब खान ने जान की बाजी लगाकर रतलाम में 30 हजार रुपए के इनामी तिहरे हत्याकांड के दुर्दांत अपराधी को एनकाउंटर में धराशायी किया था। खान को उनकी इस बहादुरी के लिए वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

You Might Also Like

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….

जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….

कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा….

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्यपाल पटेल से उप- मुख्यमंत्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की राज्यपाल पटेल से उप- मुख्यमंत्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की
Next Article IAS गोविंद मोहन होंगे अगले गृह सचिव, अजय भल्ला का स्थान लेंगे वरिष्ठ नौकरशाह IAS गोविंद मोहन होंगे अगले गृह सचिव, अजय भल्ला का स्थान लेंगे वरिष्ठ नौकरशाह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?