By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘ममता बनर्जी के इशारे पर CBI की मदद नहीं करेगी बंगाल पुलिस’, जानें अधीर रंजन चौधरी ने क्यों जताई ये आशंका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राजनीती > ‘ममता बनर्जी के इशारे पर CBI की मदद नहीं करेगी बंगाल पुलिस’, जानें अधीर रंजन चौधरी ने क्यों जताई ये आशंका
राजनीती

‘ममता बनर्जी के इशारे पर CBI की मदद नहीं करेगी बंगाल पुलिस’, जानें अधीर रंजन चौधरी ने क्यों जताई ये आशंका

Last updated: 2024/08/16 at 8:30 AM
Share
3 Min Read
‘ममता बनर्जी के इशारे पर CBI की मदद नहीं करेगी बंगाल पुलिस’, जानें अधीर रंजन चौधरी ने क्यों जताई ये आशंका
SHARE

बहरामपुर: पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला होकर भी महिला आंदोलन से डरती हैं। कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने ममता सरकार को अपने निशाने पर लिया और पीड़िता के परिवार वालों को डराने एवं धमकाने का आरोप लगाया। चौधरी ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि सीएम के इशारे पर बंगाल पुलिस CBI की मदद नहीं करेगी।

‘पीड़िता के परिवार को रिश्वत देने की कोशिश हुई’
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मामले की असलियत उजागर नहीं हो, इसका बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर संभव प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘मेरी आशंका है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर बंगाल का पुलिस बल CBI को मदद नहीं करेगा, क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनकी पार्टी का भंडाफोड़ हो। लोगों की नजर को भटकाने के लिए ये लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने का प्रयास किया गया। रिश्वत देते हुए पीड़ित परिवार से ये कहा गया कि जो हुआ वो हुआ, अब रुक जाओ, मामले की जांच-पड़ताल की मांग करने की जरूरत नहीं है।’

‘इस घटना में शामिल दरिंदों का नाम उजागर हो’
अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे पर आगे बोलते हुए कहा, ‘लेकिन इसके बावजूद पीड़िता के परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं। इस घटना में कौन-कौन से दरिंदे शामिल हैं, उनका नाम उजागर हो। सत्ताधारी पार्टी के मुख्यमंत्री से जनता द्वारा न्याय की गुहार लगाना गलत बात है क्या?’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर निकली महिलाओं को डराया-धमकाया गया और आंदोलन को वापस लेने का दबाव बनाया गया। उन्होंने अपने बयान में राज्य सरकार की भूमिका की आलोचना की और कहा कि प्रदेश में सरकार भय का माहौल पैदा करना चाहती है।

You Might Also Like

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा सियासी मोड़, प्रशांत किशोर जन सुराज के उम्मीदवार बने

तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

August 16, 2024 August 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रदर्शनकारियों की हत्या की जांच के लिए बांग्लादेश की यात्रा करेगी संयुक्त राष्ट्र टीम प्रदर्शनकारियों की हत्या की जांच के लिए बांग्लादेश की यात्रा करेगी संयुक्त राष्ट्र टीम
Next Article जब आप सो रहे थे………तब आधी रात को सड़कों पर निकाली महिलाएं  जब आप सो रहे थे………तब आधी रात को सड़कों पर निकाली महिलाएं 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता दिवस-2026 : माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश-प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
स्वतंत्रता दिवस-2026 : माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश-प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा….
कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?