By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बांग्लादेश में बीते दिनों हिंसा में हुईं कितनी मौतें, किन लोगों को बनाया गया निशाना; UN रिपोर्ट ने चौंकाया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > बांग्लादेश में बीते दिनों हिंसा में हुईं कितनी मौतें, किन लोगों को बनाया गया निशाना; UN रिपोर्ट ने चौंकाया…
विदेश

बांग्लादेश में बीते दिनों हिंसा में हुईं कितनी मौतें, किन लोगों को बनाया गया निशाना; UN रिपोर्ट ने चौंकाया…

Last updated: 2024/08/18 at 11:23 AM
Share
5 Min Read
बांग्लादेश में बीते दिनों हिंसा में हुईं कितनी मौतें, किन लोगों को बनाया गया निशाना; UN रिपोर्ट ने चौंकाया…
SHARE

बांग्लादेश में बीते दिनों हुई हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने रिपोर्ट जारी की है।

Contents
अस्पताल अत्यधिक मरीजों से भरे हुएपारदर्शी जांच की आवश्यकताअल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसा

इसमें कहा गया कि 16 जुलाई से 11 अगस्त के बीच बांग्लादेश में अशांति के दौरान हिंसक घटनाओं में लगभग 650 लोग मारे गए।

इस रिपोर्ट में न्यायेतर हत्याओं, मनमानी गिरफ्तारियों, लोगों को हिरासत में लिए जाने की गहन, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का सुझाव दिया गया है।

‘बांग्लादेश में हालिया विरोध प्रदर्शन और अशांति का प्रारंभिक विश्लेषण’ शीर्षक वाली 10 पन्नों की यह रिपोर्ट है। इसके अनुसार, 16 जुलाई से 4 अगस्त के बीच करीब 400 मौतें हुईं। 5-6 अगस्त के बीच विरोध प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने के बाद लगभग 250 लोगों की मौत हो गई।

प्रदर्शनों के सत्ता विरोधी आंदोलन का रूप लेने के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। मीडिया और आंदोलन समूहों की ओर से सार्वजनिक रिपोर्ट्स पेश की गई हैं।

इनमें दावा किया गया कि 16 जुलाई से 11 अगस्त के बीच भेदभाव-विरोधी छात्र प्रदर्शनों के बाद हिंसा की घटनाओं में 600 से अधिक लोग मारे गए।

जिनेवा में शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया कि उस समय से प्रतिशोध में की गई हत्याओं की संख्या अभी निर्धारित की जानी बाकी हैं।

यूएनएचसीआर की रिपोर्ट में कहा गया कि 7-11 अगस्त के बीच कई मौतें हुईं, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनकी हिंसा में लगी चोटों के कारण चिकित्सा उपचार के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल अत्यधिक मरीजों से भरे हुए

रिपोर्ट में कहा गया कि मरने वालों में प्रदर्शनकारी, राहगीर, पत्रकार और सुरक्षा बल के कई जवान शामिल थे। इसमें कहा गया कि हजारों प्रदर्शनकारी व राहगीर घायल हुए और अस्पताल अत्यधिक मरीजों से भरे हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मौतों की संख्या संभवतः कम आंकी गई है क्योंकि कर्फ्यू और इंटरनेट बंद होने के कारण आवाजाही पर प्रतिबंधों के कारण सूचना संग्रह में बाधा आ रही है।

अधिकारियों ने अस्पतालों को मारे गए और घायल हुए लोगों का विवरण देने से रोका भी है। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि सुरक्षा बलों ने हालात से निपटने के लिए अनावश्यक और अत्यधिक बल का प्रयोग किया। इसलिए इन सबकी स्वतंत्र जांच की आवश्यकता है।

पारदर्शी जांच की आवश्यकता

रिपोर्ट के अनुसार, कथित उल्लंघनों की गहन, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की आवश्यकता है। इनमें न्यायेतर हत्याएं, मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां, हिरासत, जबरन गायब कर दिया जाना, यातना और दुर्व्यवहार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध शामिल हैं।

5 अगस्त को हसीना के इस्तीफे के बाद लूटपाट, आगजनी और धार्मिक अल्पसंख्यकों के सदस्यों पर हमले हुए। साथ ही, पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों और पुलिस के खिलाफ प्रतिशोधी हमलों और हत्याओं की भी खबरें आईं।

रिपोर्ट में कानून और व्यवस्था को तेजी से बहाल करने के महत्व पर जोर है। साथ ही, जानमाल की हानि, हिंसा और प्रतिशोध की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया है।

अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क के कार्यालय ने शुक्रवार को प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसा सहित मानवाधिकार उल्लंघनों और हिंसा के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया।

सभी मानवाधिकार उल्लंघनों की व्यापक, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का आह्वान किया गया। तुर्क ने यह भी कहा कि दक्षिण एशियाई देश में परिवर्तन एक ऐतिहासिक अवसर है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि शासन मानवाधिकारों, समावेशिता और कानून के शासन पर आधारित हो।

‘बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस’ ने कहा है कि शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के अपदस्थ होने के बाद से अल्पसंख्यक समुदाय को 48 जिलों में 278 स्थानों पर हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है।

इस महीने अशांति के बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के कई मंदिरों, मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया गया।

The post बांग्लादेश में बीते दिनों हिंसा में हुईं कितनी मौतें, किन लोगों को बनाया गया निशाना; UN रिपोर्ट ने चौंकाया… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

August 18, 2024 August 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम और मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम और मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता
Next Article छत्‍तीसगढ़ के पर्वतारोह राहुल गुप्ता ने कहा शरीर को जमा देने वाली ठंड में आसान नहीं था सफर छत्‍तीसगढ़ के पर्वतारोह राहुल गुप्ता ने कहा शरीर को जमा देने वाली ठंड में आसान नहीं था सफर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?