By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गाजा में सीजफायर के लिए माना इजरायल, हमास की हां का इतंजार; मिडिल-ईस्ट में अमेरिका को बड़ी कामयाबी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > गाजा में सीजफायर के लिए माना इजरायल, हमास की हां का इतंजार; मिडिल-ईस्ट में अमेरिका को बड़ी कामयाबी…
विदेश

गाजा में सीजफायर के लिए माना इजरायल, हमास की हां का इतंजार; मिडिल-ईस्ट में अमेरिका को बड़ी कामयाबी…

Last updated: 2024/08/20 at 10:47 AM
Share
4 Min Read
गाजा में सीजफायर के लिए माना इजरायल, हमास की हां का इतंजार; मिडिल-ईस्ट में अमेरिका को बड़ी कामयाबी…
SHARE

पिछले साल अक्तूबर से चल रहे इजरायल-हमास युद्ध पर विराम लगने के संकेत मिलने लगे हैं।

Contents
महीनों से इस जुगत में लगा है अमेरिका कि युद्ध विराम होइसको यहीं नहीं रोका तो और आगे बढ़ने का खतराइजरायल ने समझौते पर हां की, अब हमास की बारीनेतन्याहू बोले – अच्छी बातचीत रही, हमारी प्राथमिकता कि बंधक मुक्त हों

पिछले 10 महीने में अपनी नौंवी यात्रा पर इजरायल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्ध रोकने के लिए संघर्ष विराम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।

अब शांति स्थापित करने का अगला कदम हमास को उठाना होगा और उसे भी अब इस शांति प्रस्ताव के लिए हां कहना होगा।

क्योंकि इस युद्ध में बहुत से मासूम लोगों की जान जा चुकी है, दोनों ही तरफ से कई लोग मारे गए हैं। लाखों लोग बेघर हुए हैं। इस संघर्ष को अब खत्म हो जाना चाहिए।

महीनों से इस जुगत में लगा है अमेरिका कि युद्ध विराम हो

पिछले साल हमास के हमले के बाद शुरू हुए इस संघर्ष ने एंटनी ब्लिंकेन की इजरायल यात्राओं को बढ़ा दिया था अपने इस दौरे पर ब्लिंकन ने प्रस्तावित समझौते को दोनों पक्षों को जोड़ने वाला समझौता कहा।

हालांकि ब्लिंकन ने कहा कि शर्तों को ज्यादा विस्तार में नहीं बताया जा सकता लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि यह प्रस्ताव, राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा मई के अंत में रखे गए शांति प्रस्ताव पर ही आधारित है, जिस पर दोनों में से कोई भी पक्ष सहमत नहीं हुआ था।

इसको यहीं नहीं रोका तो और आगे बढ़ने का खतरा

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका इस युद्ध को समाप्त करने के लिए कभी हार नहीं मानेगा, लेकिन जितनी हम देर करेंगे, उतना ही बंधकों के लिए जान का खतरा बढ़ता जाएगा और आपस में चल रही बातचीत के पटरी से नीचे उतरने का खतरा  बढ़ता ही जाएगा।

ब्लिंकन ने कहा कि हमने देखा कि ईरान और हिजबुल्लाह ने हाल में हुई हत्याओं का बदला लेने की कसम खाई है। इन हत्याओं का इल्जाम वह इजरायल के ऊपर लगाते हैं।

अगर वह इजरायल पर हमला करते हैं तो इस युद्ध के और लंबे खिंचने की संभावना बढ़ जाएगी, जो कि सही नहीं होगा। इसलिए हमें इस संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करना होगा।

इजरायल ने समझौते पर हां की, अब हमास की बारी

ब्लिंकन ने कहा कि इजरायल ने इस प्रस्ताव पर हां कर दी है और अब हमास के नेता इस पर क्या कहते हैं इसको जानने के लिए मैं कतर और इजिप्ट की यात्रा पर जाऊंगा और उनको इस प्रस्ताव पर राजी करने की कोशिश करूंगा।

हमास का सबसे बड़ा लीडर हानियेह मारा जा चुका है और इस संघर्ष में अभी तक रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। लगातार चल रहे इस युद्ध से पूरा का पूरा गाजा क्षेत्र तबाह हो चुका है।

नेतन्याहू बोले – अच्छी बातचीत रही, हमारी प्राथमिकता कि बंधक मुक्त हों

ब्लिंकन से अपनी मुलाकात के बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बात चीत अच्छी और महत्वपूर्ण रही।

हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हमास द्वारा बंधी बनाए गए लोगों की सुरक्षित घर वापसी है और हम किसी भी समझौते में उसे अपनी पहली प्राथमिकता पर रखते हैं उम्मीद है कि इस समझौते के बाद बंधक अपने घर लौट पाएंगे।

इससे पहले ब्लिंकन जिस होटल में रुके हुए थे उस होटल के बाहर दर्जनों लोगों ने बंधकों की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने अपने प्रदर्शन के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए दबाव डालने का आग्रह करने को कहा। 

The post गाजा में सीजफायर के लिए माना इजरायल, हमास की हां का इतंजार; मिडिल-ईस्ट में अमेरिका को बड़ी कामयाबी… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

August 20, 2024 August 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जिसे अपने हाथों से बनाया, उसी ट्रिब्यूनल में हसीना पर लगे आरोपों की जांच शुरू; सौ को दे चुका है सजा-ए-मौत… जिसे अपने हाथों से बनाया, उसी ट्रिब्यूनल में हसीना पर लगे आरोपों की जांच शुरू; सौ को दे चुका है सजा-ए-मौत…
Next Article एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान… एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?