By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मंत्रियों को जिलों में रात्रि विश्राम करने के निर्देश, सीएम की अध्यक्षता में नर्मदा विकास समिति का गठन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मंत्रियों को जिलों में रात्रि विश्राम करने के निर्देश, सीएम की अध्यक्षता में नर्मदा विकास समिति का गठन
मध्यप्रदेशराज्य

मंत्रियों को जिलों में रात्रि विश्राम करने के निर्देश, सीएम की अध्यक्षता में नर्मदा विकास समिति का गठन

Last updated: 2024/08/20 at 8:40 PM
Share
4 Min Read
मंत्रियों को जिलों में रात्रि विश्राम करने के निर्देश, सीएम की अध्यक्षता में नर्मदा विकास समिति का गठन
SHARE

 भोपाल ।   मध्य प्रदेश में प्रशासनिक और विकासात्मक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक माह में कम से कम एक बार अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करें और वहां रात्रि विश्राम करें। यह कदम जिलों में प्रशासनिक गतिविधियों पर करीबी नजर रखने और स्थानीय जनता के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इसके अलावा कैबिनेट ने मदरसों में अन्य धर्मों की धार्मिक शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बच्चे को उसके धर्म के अलावा अन्य धर्म की शिक्षा देने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। ऐसे मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे मंत्री 

कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में उपस्थित रहेंगे और समारोह को भव्यता से मनाने में योगदान देंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विविध पक्षों पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगरीय क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए टाउन हॉल विकसित किए जाएंगे।

तीन संभाग में खुलेंगे ईओडब्ल्यू के कार्यालय 

कैबिनेट में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत करने के लिए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) का विस्तार करने का निर्णय लिया है।  वर्तमान में 10 में से 7 संभागों में संचालित ईओडब्ल्यू कार्यालय अब शहडोल, नर्मदापुरम और चंबल संभाग में भी स्थापित किए जाएंगे। इसका कैबिनेट में निर्णय लिया गया। 

नर्मदा के समग्र विकास के लिए समिति गठित 

जीवनदायिनी नर्मदा के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल के साथ समिति का गठन किया जाएगा। नर्मदा के उद्गम स्थल से लेकर गुजरात सीमा तक नगरीय निकाय और पंचायत राज संस्थाएं नर्मदा के प्रवाह की निरंतरता और सहायक नदियों, जल स्त्रोतों को लेकर काम करेंगी। इसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, पंचायत ग्रामीण मंत्री राजस्व मंत्री और वन मंत्री समिति के सदस्य होंगे। समिति के सचिव और मुख्य सचिव और सहायक सचिव समिति की हर माह में एक बार बैठक आयोजित होगी।

महिला सशक्तिकरण केंद्र की स्थापना  

महिला सशक्तिकरण केंद्र की स्थापना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 364 पदों की स्वीकृति दी है। इसमें केंद्र और राज्य 60:40 के अनुपात में वित्तीय भार का बंटवारा होगा। इस योजना से महिलाओं के सशक्तिकरण, विकास, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा के लिए काम होगा। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट और जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया जाएगा।

साइबर तहसील प्रोजेक्ट का प्रदेश स्तर पर होगा विस्तार

राज्य सरकार चार नए मिशनों- युवा शक्ति मिशन, महिला सशक्तिकरण मिशन, किसान कल्याण मिशन, और गरीब कल्याण मिशन- की शुरुआत करने जा रही है। इन मिशनों का उद्देश्य युवाओं, किसानों, महिलाओं, और गरीब कल्याण है। प्रशासन अकादमी भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग इसके लिए एक मंथन कार्यक्रम आयोजित करेगा। साइबर तहसील प्रोजेक्ट की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है, अब इसका विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। सिंगरौली जिले के चितरंगी में लगभग 1320 करोड़ रुपये से चितरंगी दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इससे 32 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड के स्कूल-कॉलेजों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के निर्देश

जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

August 20, 2024 August 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ओपीडी खत्म होने के बाद भी सैकड़ों रहे लाइन में और इलाज से हुए वंचित ओपीडी खत्म होने के बाद भी सैकड़ों रहे लाइन में और इलाज से हुए वंचित
Next Article ‘तारक मेहता…’ की ‘सोनू भिड़े’ की हो गई शादी? वीडियो में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस को देख हैरान फैंस पूछ रहे सवाल ‘तारक मेहता…’ की ‘सोनू भिड़े’ की हो गई शादी? वीडियो में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस को देख हैरान फैंस पूछ रहे सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

test 5
test 5
Breaking News
test 3
test 3
Breaking News
चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से
चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से
Breaking News
test 2
Breaking News

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?