By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शेख हसीना को ताउम्र जेल में सड़ाने का इंतजाम, हत्या-नरसंहार से लेकर मानवता के खिलाफ अपराध तक मुकदमों का अंबार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > शेख हसीना को ताउम्र जेल में सड़ाने का इंतजाम, हत्या-नरसंहार से लेकर मानवता के खिलाफ अपराध तक मुकदमों का अंबार…
विदेश

शेख हसीना को ताउम्र जेल में सड़ाने का इंतजाम, हत्या-नरसंहार से लेकर मानवता के खिलाफ अपराध तक मुकदमों का अंबार…

Last updated: 2024/08/22 at 10:31 AM
Share
7 Min Read
शेख हसीना को ताउम्र जेल में सड़ाने का इंतजाम, हत्या-नरसंहार से लेकर मानवता के खिलाफ अपराध तक मुकदमों का अंबार…
SHARE

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ बुधवार को कम से कम तीन और मुकदमे दायर किए गए।

इनमें, अपदस्थ प्रधानमंत्री पर देश में आरक्षण विरोधी हालिया प्रदर्शनों के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध और नरसंहार का आरोप लगाया गया है।

‘द डेली स्टार’ अखबार की खबर के मुताबिक, दो वकीलों ने उन तीन विद्यार्थियों के अभिभावकों की ओर से तीन अलग-अलग शिकायतें दायर कीं, जो सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए थे।

यह विरोध प्रदर्शन बाद में एक बड़े विद्रोह में बदल गया, जिसके कारण पांच अगस्त को हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

उच्चतम न्यायालय के वकील हुज्जतुल इस्लाम खान ने फोइसल अहमद शांता के पिता की ओर से शिकायत दायर की।

शांता की 16 जुलाई को चटगांव के पंचलाइश पुलिस थाना के अंतर्गत मुरादपुर इलाके में आरोपियों के निर्देश पर हत्या कर दी गई थी। शिकायत में 76 वर्षीय हसीना और अवामी लीग के नेताओं और मंत्रियों सहित 76 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

बांग्लादेश की शीर्ष अदालत के एक अन्य वकील असदुज्जमां ने शेख शहरियार बिन मतीन के पिता की ओर से शिकायत दायर की।

मतीन को 18 जुलाई को मीरपुर में पुलिस ने गोली मार दी थी और दो दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। शिकायत में हसीना के अलावा, अवामी लीग के नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत पार्टियों के शीर्ष नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पुलिस सदस्यों और अन्य सहित 49 अन्य को नामजद किया गया है।

असदुज्जमां ने इनके अलावा, अवामी लीग और उसके अग्रणी संगठनों के लगभग 500 अज्ञात नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया है।

खबर के अनुसार, असदुज्जमां ने ही मगुरा के श्रीपुर उपजिला के एक व्यापारी आसिफ इकबाल के पिता की ओर से एक और शिकायत दायर की। इकबाल की 19 जुलाई को राजधानी के मीरपुर-10 चौराहे पर ‘पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी थी’।

इन तीन मुकदमों के साथ 76 वर्षीय हसीना के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

अपदस्थ प्रधानमंत्री हिंसक प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को देश छोड़कर भारत चली गई थीं। खबर के मुताबिक, सात मामलों में से छह मामले हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हत्याओं से जुड़े हैं जबकि एक मामला पांच मई, 2013 को मोतीझील शापला छत्तर में हिफाजत-ए-इस्लाम की रैली से संबंधित है।

हसीना के खिलाफ बुधवार को कम से कम नौ और शिकायतें दायर की गईं, जिनमें से आठ हत्या की हैं। अखबार के मुताबिक, ढाका के रामपुरा, तेजगांव, मीरपुर और बड्डा इलाकों, नारायणगंज और गाजीपुर जिलों में हाल ही में हुई अशांति के दौरान लोगों की मौत को लेकर हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं।

खबर के मुताबिक, ढाका के बड्डा इलाके में 19 जुलाई को सुमन सिकदर और अब्दुल जब्बार की हत्या के सिलसिले में हसीना और 189 अन्य के खिलाफ हत्या के दो मामले दायर किये गए।

वहीं, रामपुरा में 19 जुलाई को हाल ही में हुए आरक्षण विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘इंडी-रील्स प्रोडक्शन’ के मॉडल समन्वयक रसेल मिया की मौत के सिलसिले में हसीना और 27 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दायर किया गया। तेजगांव में, हसीना सहित 48 लोगों के खिलाफ कोबी नजरूल सरकारी कॉलेज के छात्र मोहम्मद तहीदुल इस्लाम की चार अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

मीरपुर में, हसीना के साथ-साथ पूर्व मुख्य न्यायाधीश एबीएम खैरुल हक और तीन अन्य पर रंगपुर केमिकल लिमिटेड के कार्यालय सहायक फिरोज तालुकदार की हत्या के लिए मुकदमा दायर किया गया, जिन्हें 19 जुलाई को आरक्षण विरोधी आंदोलन दौरान हुई झड़पों के दौरान हेलीकॉप्टर से गोली मार दी गई थी।

जातीयतावादी छात्र दल की सिलहट शहर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष जुबेर अहमद ने सिलहट मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमन भुइया की अदालत में मामला दर्ज कराया। हसीना की बहन शेख रेहाना को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

‘द डेली स्टार’ अखबार ने मामले के विवरण के हवाले यह खबर दी कि आरोपियों ने चार अगस्त को सिलहट शहर के बंदरबाजार क्षेत्र में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी)और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा आयोजित एक शांतिपूर्ण रैली पर हमला किया, जिसमें कई लोगों को गोली लगी और वे घायल हो गए।

खबर के मुताबिक, अवामी लीग के महासचिव और पूर्व सड़क परिवहन मंत्री अब्दुल कादर, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान, पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद, पूर्व कानून मंत्री अनीसुर रहमान और प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार सलमान एफ रहमान सहित अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है।

अखबार के मुताबिक, इस मामले के साथ ही हसीना पर अबतक दायर मुकदमों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। बांग्लादेश में हसीना के नेतृत्व वाली सरकार को हटाकर अंतरिम सरकार बनाई गई है और 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को इसका मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा है कि वह हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ हाल ही में हुए छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं में शामिल लोगों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में मुकदमा चलाएगी।

हसीना सरकार के पतन के बाद देश भर में भड़की हिंसा की घटनाओं में बांग्लादेश में 230 से अधिक लोग मारे गए, जिससे सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ जुलाई के मध्य में छात्रों द्वारा शुरू किए गए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद से मरने वालों की संख्या बढ़कर 600 से अधिक हो गई है।

The post शेख हसीना को ताउम्र जेल में सड़ाने का इंतजाम, हत्या-नरसंहार से लेकर मानवता के खिलाफ अपराध तक मुकदमों का अंबार… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

August 22, 2024 August 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्या बदल रही जंग की तस्वीर…..यूक्रेन ने किए ताबड़तोड़ हमले  क्या बदल रही जंग की तस्वीर…..यूक्रेन ने किए ताबड़तोड़ हमले 
Next Article 45 सालों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे पोलैंड, संस्कृत और योग से व्यापार तक कितना मजबूत है रिश्ता… 45 सालों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे पोलैंड, संस्कृत और योग से व्यापार तक कितना मजबूत है रिश्ता…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?