By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नक्सली अपना अस्तित्व बचाने कर रहे टारगेट किलिंग, सात महीने में 16 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नक्सली अपना अस्तित्व बचाने कर रहे टारगेट किलिंग, सात महीने में 16 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़राज्य

नक्सली अपना अस्तित्व बचाने कर रहे टारगेट किलिंग, सात महीने में 16 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

Last updated: 2024/08/23 at 5:56 PM
Share
4 Min Read
नक्सली अपना अस्तित्व बचाने कर रहे टारगेट किलिंग, सात महीने में 16 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट
SHARE

जगदलपुर
 छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल से मात खा रहे नक्सली अब अपना अस्तित्व बचाने के लिए टारगेट किलिंग पर उतर आए हैं। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक नक्सलियों ने 16 ग्रामीणों की मुखबिरी के संदेह में हत्या की है। यहां तक कि छात्र को भी नहीं छोड़ा। दो साथी नक्सली को भी जनअदालत में मृत्युदंड की सजा दी है।

छत्‍तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद सुरक्षा बल ने नक्सलियों के विरुद्ध आक्रामक अभियान करते हुए पिछले सात माह में 146 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसमें बड़े नक्सली नेता सहित लड़ाकू बल के सदस्य मारे गए हैं। इससे नक्सल संगठन में उथल-पुथल मच गई है और बौखलाए नक्सली अब अपना अस्तित्व बचाने के लिए सीधे टारगेट किलिंग पर उतर आए हैं। पुलिस के सूचना तंत्र को ध्वस्त करने के लिए संगठन के भीतर से लेकर जन अदालत लगाकर ग्रामीणों तक को निशाना बनाकर हत्या कर रहे हैं।

    नये स्थापित सुरक्षा कैंप, सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम व अंदरुनी क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी की सुविधा पहुंचाए जाने से जनता का भरोसा नक्सलतंत्र से टूटा है। नये कैंपों से चलाए गए अभियान में पुलिस को अपेक्षित सफलता मिली है। यही कारण है कि कमजोर पड़ चुके नक्सली अब क्षेत्र में डर का दोबारा से वातावरण बनाए रखने निर्दोष ग्रामीणों को लक्षित कर हत्याएं कर रहे हैं। -सुंदरराज पी., बस्तर आइजीपी

टारगेट किलिंग के मामले

    13 अगस्त को बीजापुर जिले में नक्सली कमांडर मनीष कुरसम की हत्या के बाद 20 अगस्त को सीमावर्ती तेलंगाना के कोत्तागुड़ेम जिले में नक्सली कमांडर नीलो की मुखबिरी के संदेह में हत्या कर दी।

    14 अगस्त को नक्सलियों ने सुकमा जिले के पूवर्ती में 16 वर्षीय छात्र सोयम शंकर को पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में पीट-पीट कर मार डाला था। शंकर के बड़े भाई 19 वर्षीय सोयम सीताराम को भी इसके पांच-छह दिन पहले नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

    4 जुलाई को नारायणपुर में पुलिस के लिए मुखबिरी के संदेह में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के गायता चैतुराम मंडावी की हत्या कर दी।

    1 जुलाई को नारायणपुर में बांस शिल्प कालोनी में रहने वाले सन्नू उसेंडी का अपहरण कर हत्या कर दी। शव के पास मिले पर्चे में मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।

    11 मार्च को बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के तेलीपेटा गांव में नक्सलियों ने 35 वर्षीय हेमला का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

सीधे आधार पर हुआ प्रहार

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद जो रणनीति बनी उसमें सुरक्षा बल ने बस्तर में नक्सलियों के सबसे मजबूत आधार दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के गढ़ पर प्रहार किया। दक्षिण बस्तर डिविजन व पश्चिम बस्तर डिविजन के अबूझमाड़ क्षेत्र को निशाने पर लिया गया है।

यहां 19 से अधिक नये सुरक्षा कैंप स्थापित कर 100 से अधिक अभियान किए गए हैं। इन अभियान में पुलिस का सूचना तंत्र इतना मजबूत रहा कि घने जंगलों के भीतर नदी-नालों, पहाड़ों के पार सीधे नक्सलियों के बेस कैंप को निशाना बनाया गया है।

You Might Also Like

गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात….

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना…..

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी….

August 23, 2024 August 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चिनार नदी पर ग्रामीणों ने चंदा कर बनाया लकड़ी का अस्थायी पुल चिनार नदी पर ग्रामीणों ने चंदा कर बनाया लकड़ी का अस्थायी पुल
Next Article केंद्र ने दी जेड प्लस सुरक्षा, शरद पवार को उनकी जासूसी होने का शक  केंद्र ने दी जेड प्लस सुरक्षा, शरद पवार को उनकी जासूसी होने का शक 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….
गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..
खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात….
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना…..
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?