By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बीजेपी ने कांग्रेस के हाथ से छीना बड़ा हथियार, चुनाव में दिखेगा यूनीफाइड पेंशन स्कीम का असर?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > बीजेपी ने कांग्रेस के हाथ से छीना बड़ा हथियार, चुनाव में दिखेगा यूनीफाइड पेंशन स्कीम का असर?…
देश

बीजेपी ने कांग्रेस के हाथ से छीना बड़ा हथियार, चुनाव में दिखेगा यूनीफाइड पेंशन स्कीम का असर?…

Last updated: 2024/08/25 at 11:19 AM
Share
4 Min Read
बीजेपी ने कांग्रेस के हाथ से छीना बड़ा हथियार, चुनाव में दिखेगा यूनीफाइड पेंशन स्कीम का असर?…
SHARE

सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही पुरानी पेंशन स्कीम की मांग मोदी सरकार ने यूनीफाइड पेंशन स्कीम लाकर लगभग पूरी कर दी है।

कर्मचारियों की मांग थी कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें हर महीने एक निश्चित राशि पेंशन के रूप में दी जाए।

केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के तहत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को आखिरी 12 महीने में निकाले गए औसत मूल वेतन के 50 फीसदी के बराबर पेंशन देने का फैसला कर लिया है और यह 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा।

बीजेपी को उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में उसे इसका पूरा फायदा मिलेगा।

ओपीएस ना लागू करने को लेकर लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी भी बीजेपी से नाराज चल रहे थे। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इसका खासा असर देखने को मिल सकता है।

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में पुरानी पेंशन योजना बीजेपी को हराने का एक हथियार बन गई थी। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने सरकार बनने पर ओपीएस लागू करने की घोषणा की थी।

हालांकि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी ओपीएस लागू नहीं की गई। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने यह दांव खेला लेकिन कामयाब नहीं हो पाई।

लोकसभा चुनाव में ओपीएस बड़ा मुद्दा नहीं बन पाई। हालांकि सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी जाहिर भी थी। निरीक्षकों ने यह बात रखी थी कि आने वाले चुनावों में यह बड़ा मुद्दा हो सकता है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद इसका फायदा इन राज्यों में भी बीजेपी को मिल सकता है। वहीं इसी साल महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं।

कैबिनेट के फैसले के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, कांग्रेस ने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में ओपीएस का वादा किया लेकिन फिर इसे लागू नहीं किया और जनता को ठगने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों के प्रति हमेशा ही असंवेदनशील रही है। यह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में देखने को भी मिला।

क्या है यूनीफाइड पेंशन स्कीम

यूनीफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत सरकार ने कर्मचारियों को निश्चित राशि पेंशन के रूप में देने का फैसला किया है। 25 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को हर महीने आखिरी बेसिक सैलरी का 50 फीसदी पेंशन के रूप में दिया जाएगा।

वहीं 10 साल से कम की सेवा करने वालों को न्यूनतम 10 हजार रुपये के पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा 10 से 25 साल के बीच सेवा देने वाले कर्मचारियों को समानुपातिक रूप से पेंशन दी जाएगी।

एनपीएस की तरह कर्मचारियों के पेंशन स्कीम में निवेश करना होगा। हालांकि यह 10 फीसदी ही रहेगा और बाकी 18.5 फीसदी सरकार निवेश करेगी।

अगर कर्मचारी की सेवा के दौरान मौत हो जाती है तो परिवार को सैलरी का 60 फीसदी पेंशन के रूप में दिया जाएगा। पेंशन पर महंगाई के हिसाब से बढ़ोतरी भी करने का प्रावधान है।

केंद्रीय कर्मचारियों के बाद यह नियम राज्य सरकारें भी लागू कर सकती हैं। इससे फिलहाल केंद्र के 23 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

The post बीजेपी ने कांग्रेस के हाथ से छीना बड़ा हथियार, चुनाव में दिखेगा यूनीफाइड पेंशन स्कीम का असर?… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

August 25, 2024 August 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अंतरिक्ष से धरती पर वापस कब आएंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने कर दिया बड़ा ऐलान… अंतरिक्ष से धरती पर वापस कब आएंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने कर दिया बड़ा ऐलान…
Next Article रायपुर : माओवादी आतंक विरोधी अभियान के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार को मिली अच्छी सफलता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… रायपुर : माओवादी आतंक विरोधी अभियान के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार को मिली अच्छी सफलता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?