By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूक्रेन में कटी अमेरिका की नाक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ सबसे खतरनाक हथियार; पाकिस्तान भी करता है इस्तेमाल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > विदेश > यूक्रेन में कटी अमेरिका की नाक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ सबसे खतरनाक हथियार; पाकिस्तान भी करता है इस्तेमाल…
विदेश

यूक्रेन में कटी अमेरिका की नाक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ सबसे खतरनाक हथियार; पाकिस्तान भी करता है इस्तेमाल…

Last updated: 2024/08/31 at 2:48 AM
Share
5 Min Read
यूक्रेन में कटी अमेरिका की नाक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ सबसे खतरनाक हथियार; पाकिस्तान भी करता है इस्तेमाल…
SHARE

यूक्रेन की सेना की तरफ से कहा गया है कि रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में पश्चिमी देशों की तरफ से जो उसे कुछ अत्याधुनिक युद्धक विमान एफ-16 मिले थे, उनमें से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Contents
एक महीने पहले ही पहुंचे थे यूक्रेन, रूसी मिसाइलों के आगे तोड़ा दमट्रेनिंग में कमी बनी विमान के गिरने का कारणपाकिस्तान भी करता है F-16 विमानों का इस्तेमाल

इस दुर्घटना में यूक्रेनी सेना के एक अनुभवी पायलट की भी मृत्यु हो गई है। यूक्रेन और रूस के बीच इस जंग को काफी लंबा समय हो गया है।

इस युद्ध में पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। इसी मदद के एक हिस्से के रूप में उन्होंनें अमेरिका में निर्मित यह आधुनिक विमान यूक्रेन को दिया था। इस विमान का उपयोग पाकिस्तान की वायुसेना भी करती है।

अमेरिका सहित तमाम नाटों देशों ने मिलकर रूस को करीब 60 युद्धक विमानों को देने का वादा किया है। लेकिन यह रूसी हवाईजहाज बेडे़ के सामने बहुत ही कम संख्या है।

रूस के जहाजी बेड़े में करीब 600 से ज्यादा युद्धक विमान है, जिनमें से कई अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं।

एक महीने पहले ही पहुंचे थे यूक्रेन, रूसी मिसाइलों के आगे तोड़ा दम

यूक्रेन की सेना ने फेसबुक पर एक पोस्ट जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने यूक्रेन पहुंचे एफ-16 को रूसी मिसाइलों के सामने गिरना पड़ा।

रूस की तरफ से हमला की गई 4 मिसाइलों को पहले एफ-16 ने नष्ट कर दिया, लेकिन एक मिसाइल उसी दौरान विमान को लग गई, जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसमें यूक्रेनी  सेना के एक अनुभवी पायलट की भी मौत हो गई। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

यूक्रेनी सेना ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि मरने वाले पायलट की पहचान कर्नल एलेक्सी मूनफिस मेस के रूप में की।

कर्नल मूनफिस और उनके साथी एंड्री जूस पिल्शिकोव ने जून 2022 में अमेरिका की यात्रा की थी और वहां के सांसदों और मीडिया से बात करके एफ-16 भेजने का दवाब बनाया था।

यह दोनों ही यूक्रेनी वायुसेना के एक मुख्य अधिकारी थे। जूस की मृत्यु अगस्त 2023 में दुर्घटना में हो चुकी है तो वहीं अब मूनफिस ने भी अपने देश की रक्षा करते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया।

ट्रेनिंग में कमी बनी विमान के गिरने का कारण

यूक्रेन रूस के साथ अपने युद्ध की शुरूआत तक रूस द्वारा निर्मित युद्धक विमानों और हथियारों का ही इस्तेमाल करता रहा है।

इस युद्ध की शुरुआत के बाद जब यूक्रेन ने अमेरिका की मदद ली तो अमेरिका की तरफ से उसे एफ-16 विमान  उपलब्ध कराए।

इस विमान की ट्रेनिंग सामान्यतः 3 साल की होती है, लेकिन युद्ध की स्थिति और जरूरत को देखते हुए इस ट्रेनिंग को केवल 16 महीने में ही खत्म कर दिया। रूसी तकनीक के विमानों का इस्तेमाल करने वाले यूक्रेनी पायलटों के लिए यह एक नई तकनीक थी।

अमेरिका की बाइडेन सरकार ने अगस्त 2023 में एफ-16 को यूक्रेन की मदद के लिए भेजने का फैसला किया था।

हालांकि इसके लिए अमेरिका में भी कई तरह की बहस हुई थी कि इस फैसले की वजह से रूस के साथ रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ जाएंगे। लेकिन इन सबके बाद भी बाइडेन सरकार ने यूक्रेन को यह विमान देने का फैसला किया।

पाकिस्तान भी करता है F-16 विमानों का इस्तेमाल

अमेरिका ने इन विमानों को पाकिस्तान की सरकार को भी दे रखा है। हालांकि अमेरिका ने इसके लिए पाकिस्तान की सरकार और सेना पर यह शर्त लगाई है कि वह इनका इस्तेमाल किसी देश के खिलाफ ना करके केवल आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों को करने के लिए करेगा।

भारत ने जब बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी तो पाकिस्तान की एयरफोर्स ने अगले दिन भारत की वायु सीमा का उल्लंघन करने का प्रयास किया था।

तब भारत के पायलट अभिनंदन वर्थमान ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए अपने पुराने विमान से इस युद्धक विमान के छक्के छुड़ा दिए थे।

इस संघर्ष में भारत का एक पुराना रूस में  निर्मित विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया था तो वहीं पाकिस्तान का एफ-16 विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

The post यूक्रेन में कटी अमेरिका की नाक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ सबसे खतरनाक हथियार; पाकिस्तान भी करता है इस्तेमाल… appeared first on .

You Might Also Like

रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

August 31, 2024 August 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर क्यों भिड़े नासा और बोइंग, मस्क की कंपनी लाएगी वापस… सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर क्यों भिड़े नासा और बोइंग, मस्क की कंपनी लाएगी वापस…
Next Article गणेश चतुर्थी पर घर में स्थापित करना चाहते हैं प्रतिमा? इन 5 बातों का रखें ध्यान! गणेश चतुर्थी पर घर में स्थापित करना चाहते हैं प्रतिमा? इन 5 बातों का रखें ध्यान!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?