By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मेरी जगह…रिटायरमेंट से पहले जस्टिस हिमा कोहली ने सीजेआई चंद्रचूड़ से कर दी यह मांग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > देश > मेरी जगह…रिटायरमेंट से पहले जस्टिस हिमा कोहली ने सीजेआई चंद्रचूड़ से कर दी यह मांग…
देश

मेरी जगह…रिटायरमेंट से पहले जस्टिस हिमा कोहली ने सीजेआई चंद्रचूड़ से कर दी यह मांग…

Last updated: 2024/08/31 at 10:28 AM
Share
3 Min Read
मेरी जगह…रिटायरमेंट से पहले जस्टिस हिमा कोहली ने सीजेआई चंद्रचूड़ से कर दी यह मांग…
SHARE

सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली आठवीं महिला जस्टिस हिमा कोहली ने रिटायरमेंट से पहले अपनी विदाई समारोह में सीजेआई चंद्रचूड़ से एक ही तोहफा मांगा।

उन्होंने कहा कि मेरे जाने के बाद इस जगह पर किसी महिला जज की नियुक्ति की जाए। 40 साल कानून की सेवा के बाद जस्टिस हिमा कोहली 1 सितंबर को रिटायर हो रही हैं।

उससे पहले सेरेमोनियल बेंच में सीजेआई चंद्रचूड़ के साथ डायस साझा करते हुए वह भावुक हो गईं। शुक्रवार को उनका आखिरी कार्यदिवस था

उन्होंने कहा कि अब वह इस ब्लैक ऐंड वाइट दुनिया को अलविदा कह रही हैं। इस मौके पर सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने भी भावुक बातें कहीं और सीजेआई से आग्रह किया कि महिलाओं को न्यायपालिका में उचित स्थान दिया जाए।

उन्होंने सीजेआई से कहा, लॉ फर्म्स में गंभीर मुकदमे लड़ने के बाद भी महिलाओं को उचिस स्थान नहीं मिल पाता है। ऐसी प्रतिभावान महिलाओं को हाई कोर्ट की जज के रूप में नियुक्त करना चाहिए।

अगर महिलाएं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकती हैं तो वे सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की जज भी बन सकती हैं।

सीजेआई ने भी कपिल सिब्बल की बात पर मौन स्वीकृति दी। सीजेआई ने कहा कि महिलाएं न्यायिक अधिकारियों के रूप में नियुक्ति के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ रही हैं।

उन्होंने कहा, सीनियर ऐडवोकेट्स को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को ट्रेनिंग देनी चाहिए और अपने जैसा कामयाब बनाना चाहिए।

अगर लीगल प्रोफेशन में महिलाओं के लिए ए लेवल प्लेइंग फील्ड बनती है तो कोहली की ही तरह वकील भी कामयाब हो जाएंगे।

बता दें कि जस्टिस कोहली अपने परिवार से पहली वकील थीं। उन्होंने सुनंदा भंडारा, वाईके सबरवाल और विजेंद्र जैन के साथ काम किया।

ये तीनों ही हाई कोर्ट के जज बने थे। कोहली भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए 2006 में दिल्ली हाई कोर्ट की जज बन गईं। इसके बाद वह तेलंगाना हाई कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं।

31 अगस्त 2021 को सीजेआई एनवी रमना ने तीन महिला जजों को सुप्रीम कोर्ट की जज के रूप में शपथ दिलाई। इसमें जस्टिस कोहली, बीवी नागारत्नी और बेला एम त्रिवेदी शामिल थीं।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में केवल सात ही महिला जज हुई थीं। सितंबर 2027 में जस्टिस नागारत्ना सुप्रीम कोर्ट की पहली सीजेआई बनेंगी।

The post मेरी जगह…रिटायरमेंट से पहले जस्टिस हिमा कोहली ने सीजेआई चंद्रचूड़ से कर दी यह मांग… appeared first on .

You Might Also Like

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

August 31, 2024 August 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुनीता विलियम्स को स्पेस से लाने में देरी क्यों, नासा ने बताई वजह; कल्पना चावला से क्या कनेक्शन… सुनीता विलियम्स को स्पेस से लाने में देरी क्यों, नासा ने बताई वजह; कल्पना चावला से क्या कनेक्शन…
Next Article कार्टून नेटवर्क की वेबसाइट हुई बंद, जानें अब कहां देख सकेंगे शोज कार्टून नेटवर्क की वेबसाइट हुई बंद, जानें अब कहां देख सकेंगे शोज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?